मनोरंजन
Trending

MC Tod Fod Passes Away: ‘गली बॉय’ के रैपर MC Tod Fod का निधन

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) इस समय बेहद दुखी हैं। इन दोनों की सुपरहिट फिल्म ‘गली बॉय’ (Gully Boy) में साथ काम कर चुके धर्मेश परमार उर्फ रैपर एमसी तोड़ फोड़ (MC Tod Fod Death) का निधन हो गया है। धर्मेंश केवल 24 साल के थे। सोशल मीडिया के जरिए धर्मेश के निधन की जानकारी मिली है। रणवीर और सिद्धांत ने सोशल मीडिया पर धर्मेश के निधन पर गहरा दुख जताया है।

रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रैपर एमसी तोड़ फोड़ की तस्वीर शेयर की है जिन्होंने ‘गली बॉय’ के गाने ‘इंडिया 91’ गाने को अपनी आवाज दी थी। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने टूटे हुए दिल का इमोजी भी बनाया है।

रणवीर के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी गुजराती रैपर धर्मेश परमार के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर कर दुख जताया है। इस बातचीत में दोनों एक दूसरे की म्यूजिक और परफॉर्मेंस के लिए तारीफ कर रहे थे। उन्होंने लिखा, ‘RIP भाई’ इसके साथ ही सिद्धांत ने टूटे हुए दिल का इमोटिकॉन भी लगाया है।

अभी तक यह पता नहीं चला है कि एमसी तोड़ फोड़ का निधन कैसे हुए है। वह मुंबई के एक हिप हॉप ग्रुप ‘स्वदेसी’ से जुड़े हुए थे। जोया अख्तर की फिल्म ‘इंडिया 91’ को उन्होंने अपनी आवाज दी थी। बताया जा रहा है कि रैपर के मौत के कारणों की अभी जांच चल रही है। बता दें कि जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी के अलावा आलिया भट्ट, विजय राज और कल्कि केकलां मुख्य भूमिकाओं में थीं। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और कई अवॉर्ड्स मिले थे।

Related Articles

Back to top button