GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : मधईपुर खाण्डेराय में अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से भैंस की जान बची

परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र परसपुर अंतर्गत ग्राम मधईपुर खाण्डेराय में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात अज्ञात कारणों से एक छप्पर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी मंगल सिंह के घर के सामने रखा छप्पर अचानक धधक उठा। छप्पर के भीतर एक भैंस बंधी हुई थी। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए भैंस की रस्सी काटकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया,जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हालांकि ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने के भरसक प्रयास किए गए, लेकिन तब तक छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई,लेकिन पीड़ित मंगल सिंह को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button