वाराणसी में 3 दिन के अंदर सैकड़ों उप निरीक्षकों का हुआ तबादला, कमिश्नरेट पुलिस में मचा हड़कंप!!




वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी कमिश्नरेट में शुक्रवार को काशी जोन के 95 उप निरीक्षकों का तबादला हुआ। एक दिन में 95 उपनिरीक्षको का तबादला होने से कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। वही 3 दिन के अंदर वाराणसी कमिश्नरेट में करीब 107 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। बता दें कि वाराणसी में शुक्रवार की सुबह काशी जोन के 15 उप निरीक्षकों का तबादला हुआ, तो वही शाम होते ही 80 उप निरीक्षको के तबादले के आदेश से हड़कंप मच गया।
वाराणसी में शुक्रवार की देर शाम आए आदेश के अनुसार लंका थाने के 10 उपनिरीक्षक, कोतवाली थाने से 4 उपनिरीक्षक, आदमपुर थाने से 6 उपनिरीक्षक, रामनगर थाने से 6 उपनिरीक्षक, चौक थाने से 3 उपनिरीक्षक, दशाश्वमेध थाने से 6 उप निरीक्षक, लक्सा थाने से 3 उपनिरीक्षक, भेलूपुर थाने से 12 उपनिरीक्षक, चितईपुर थाने से 4 उपनिरीक्षक, चेतगंज थाने से 4 उपनिरीक्षक, सिगरा थाने से 15 उपनिरीक्षक, जैतपुरा थाने से कुल 8 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया।
निर्मल दुबे ब्यूरो प्रमुख मिर्जापुर उत्तर प्रदेश