गोंडा : भीषण उमस भरी गर्मी का कहर , लू के थपेड़ों के साथ चल रही तेज पछुंवा व पूर्वी हवाएं , लोगों का जीना मुश्किल

गोण्डा : गर्मी का कहर कई जिलों में इस तरह है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। लू के थपेड़ों के साथ चल रही तेज पछुवाँ व पूर्वी हवाओं ने उमस भरी गर्मी पैदा कर लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है । दिन चढ़ते ही जहां तेज धूप अपना रंग दिखाना शुरू कर देती है तो वहीं तापमान एकाएक ऊपर चढ़ना मुश्किलें बढ़ा रहा। कई रोज से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। हर कोई गमछे व दुपट्टे से अपना सर ढकते नजर आ रहा। तेज धूप देखकर किसान खेती को लेकर चिंतित हैं।
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से गुरुवार का जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जिले में धीरे धीरे बढ़ रहे तापमान से हर कोई परेशान सा दिख रहा। घर बाहर निकलने वाले लोग गमछे व दुपट्टा का सहारा लेकर मुंह ढ़कते चल रहे है। चल रही पछुवाँ व पूर्वी हवाओं ने उमस भरी गर्मी पैदा कर दी। जिससे घरों के एसी कूलर व पंखे सभी बेकार साबित हो रहे। मानसून के देर से आने के चलते किसान भी खेती को लेकर चिंता में डूबा हुआ है। बारिश न होने की वजह से किसान धान की नर्सरी तैयार नहीं कर पा रहा है चिलचिलाती धूप से खेतों में दरारे पड़ गई है।