GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : मौली सिंह ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 91% अंक हासिल कर परिवार सहित क्षेत्र का बढ़ाया मान

परसपुर गोण्डा : यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शनिवार को दोपहर बाद घोषित हुआ। जिसमें प्रदेश की छात्राओं ने टॉपर्स की सूची में एक बार फिर बाजी मारी और रिकॉर्ड दर्ज कराया। परसपुर क्षेत्र के कृपा पुरवा मलाव गांव की रहने वाली छात्रा एवं परसपुर नगर के राजा भगवती प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसपुर के हाईस्कूल की छात्रा मौली सिंह ने 91 प्रतिशत सर्वाधिक अंक हासिल करके परिवार सहित क्षेत्र में सफलता का परचम लहराया है। और अपने विद्यालय की छात्राओं में टॉप किया है।

परसपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम कृपा पुरवा मलाव के प्रधान विनोद कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि उनकी बेटी ने हाईस्कूल की परीक्षा में सफलता हासिल किया। जिस पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। हाई स्कूल 2024 परीक्षा में अपारतम सफलता उपरांत छात्रा मौली सिंह ने बताया कि परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए दिन- रात कड़ी मेहनत की। उसने सिविल सर्विसेज की तैयारी करके आईएएस बनकर देश की सेवा करने की आकांक्षा व्यक्त किया। जिसके लिए वह लगातार परिश्रम भी कर रहीं हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है ।

Related Articles

Back to top button