गोंडा : दहेज के लिए ससुराल वालों ने की बहू से मारपीट व धमकी देकर निकाला घर से बाहर

परसपुर(गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र की निवासिनी सिब्बी सिंह पुत्री शिव बक्श सिंह निवासी ग्राम चन्दापुर गुरेटी ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी दिनांक 05 मई 2025 को ग्राम मरदन पुरवा दिखलौल पोस्ट रानीपुर थाना इटियाथोक जनपद गोंडा निवासी राकेश सिंह पुत्र बिन्देश्वरी सिंह के साथ हुई थी।शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।प्रार्थिनी का आरोप है कि दिनांक 08 जून 2025 को लगभग दोपहर 2 बजे उसके पति राकेश सिंह,सास रामा पत्नी बिन्देश्वरी सिंह,ननद ननका उर्फ रेखा पुत्री बिन्देश्वरी सिंह,जेठानी रोली सिंह पत्नी सत्यमान उर्फ राजू तथा जेठ सत्यमान सिंह उर्फ राजू पुत्र बिन्देश्वरी सिंह निवासी गण मरदन पुरवा दिखलौल पोस्ट रानीपुर थाना इटियाथोक जनपद गोंडा द्वारा उसे गाली गलौज देते हुए बुरी तरह मारापीटा गया तथा जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया गया।इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता सिब्बी सिंह द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पति राकेश सिंह समेत उपरोक्त पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।