नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Jan 19, 2023 / Post views : 17
गोंडा :गोंडा जिले में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने तरबगंज तहसील अंतर्गत मोतीगंज डुमरियाडीह से तरबगंज संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का औचक निरीक्षण कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता व अन्य का लिया जायजा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग को कटवा कर एवं उसकी चौड़ाई को नपवाकर जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के समय गुणवत्ता एवं समय का विशेष ध्यान रखा जाय। ताकि सड़क निर्माण में मटेरियल गुणवत्तापूर्ण रहे जिससे सड़क निर्माण के बाद किसी प्रकार की समस्या न हो । इस अवसर पर एक्सईएन निर्माण खंड-1 लालजी, एक्सीईएन प्रांतीय खंड प्रमोद कुमार त्रिपाठी, एई निर्माण खंड-1 योगेश राय सहित संबंधित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन