गोंडा : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्य विकास अधिकारी गोंडा को इंटरलॉकिंग सड़क का नवीनीकरण कराने के लिए पत्र के माध्यम से कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश के साथ किया प्रेषित
![](https://shekharnews.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231013-WA0040-780x470.jpg)
![](https://shekharnews.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231013-WA0047-776x1024.jpg)
![](https://shekharnews.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231013-WA0048-1024x1011.jpg)
परसपुर गोण्डा : विकासखंड परसपुर क्षेत्र के अंतर्गत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विशाल शुक्ला ग्राम पंचायत रमवापुर धनुही के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए रमवापुर ग्रामसभा से धनुही तक जाने वाले रास्ते पर लगभग 250 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराए जाने के संबंध में नवीनीकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश के साथ मुख्य विकास अधिकारी गोंडा को प्रेषित किया है ।
![](https://shekharnews.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231013-WA0039-726x1024.jpg)
![](https://shekharnews.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231013-WA0040.jpg)
ज्ञात हो कि क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विशाल शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजकर 250 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की थी जिसको संज्ञान में लेते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता विशाल शुक्ला के पत्र को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश के साथ 13 अक्टूबर को श्री मती अरुनमोली आई ए एस मुख्य विकास अधिकारी गोंडा को प्रेषित कर दिया गया है।