उत्तरप्रदेश
Trending

गोंडा : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ओमप्रकाश सिंह की हत्या के पीड़ित परिवार से की मुलाकात

परसपुर, गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र के राजाटोला गांव में ओमप्रकाश सिंह की हत्या के बाद कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवीपाटन मंडल प्रभारी सुशील पासी, प्रदेश महासचिव एवं जनपद प्रभारी मुकेश सिंह चौहान, और प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, और एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाए। सुशील पासी ने कहा कि जिला और तहसील स्तर पर अनुमन्य लाभ जैसे किसान दुर्घटना बीमा, पीएम बीमा, और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत प्रशासन तुरंत आर्थिक सहायता सुनिश्चित करे।

प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी ने घटना की निंदा करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या के अभियुक्तों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, और पुलिस की नाकामी के कारण यह हत्या हुई है। तिवारी ने कहा कि अगर प्रशासन समय रहते मामले को संज्ञान में लेता तो ऐसी घटना नहीं होती।

इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सगीर खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा कश्यप, विनय प्रकाश त्रिपाठी, चांद खान, शाहिद अली कुरेशी, सभासद हाजी अब्दुल सईद, अरविंद शुक्ला, इफ्तिखार अंसारी, राम सिंह, अवधेश तिवारी, वेदप्रकाश सिंह, यदुनाथ पाण्डेय, मोहम्मद सलीम, और अनवर अली सहित कई कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button