गोंडा : मारपीट की दो घटनाओं में पिता-पुत्र और चाचा-भतीजा घायल

परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में पिता-पुत्र और चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहली घटना रुदौली गांव की है, जहां गंगा सिंह ने बताया कि गांव के रास्ते पर झुकी हुई बबूल के पेड़ की टहनी को हटाने को लेकर विवाद हुआ। गुरुवार शाम को टहनी काटने की बात कहने पर गांव के चार लोगों ने गंगा सिंह पर हमला कर दिया। जब उनका भतीजा अनूप सिंह बचाने पहुंचा, तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया गया। चाचा-भतीजा दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। गंगा सिंह की शिकायत पर इंदर सिंह, भगवान बक्श सिंह, बंटी सिंह और लाजो सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दूसरी घटना चंदापुर गुरेटी गांव की है, जहां रामप्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को गांव के दो व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की। इस मामले में रामप्रताप सिंह की तहरीर पर अमरनाथ और विष्णु प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
दोनों घटनाओं में घायलों का इलाज चल रहा है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में पिता-पुत्र और चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहली घटना रुदौली गांव की है, जहां गंगा सिंह ने बताया कि गांव के रास्ते पर झुकी हुई बबूल के पेड़ की टहनी को हटाने को लेकर विवाद हुआ। गुरुवार शाम को टहनी काटने की बात कहने पर गांव के चार लोगों ने गंगा सिंह पर हमला कर दिया। जब उनका भतीजा अनूप सिंह बचाने पहुंचा, तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया गया। चाचा-भतीजा दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। गंगा सिंह की शिकायत पर इंदर सिंह, भगवान बक्श सिंह, बंटी सिंह और लाजो सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दूसरी घटना चंदापुर गुरेटी गांव की है, जहां रामप्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को गांव के दो व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की। इस मामले में रामप्रताप सिंह की तहरीर पर अमरनाथ और विष्णु प्रताप सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में छह आरोपियों के खिलाफ विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।