GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : कमरे के भीतर मिला सर्राफा व्यवसायी का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

परसपुर ( गोंडा ) : मिश्रन टोला भौरीगंज रोड स्थित एक दुकाननुमा कमरे में सर्राफा व्यवसाय करने वाले संजय मराठा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मृतक के पुत्र सुमित राज्ञे निवासी पेड गांव थाना खानापुर महाराष्ट्र ने बताया कि उसके पिता विजय राक्षे उर्फ संजय मराठा लंबे समय से गोंडा में रहकर सोना व चांदी गलाने का कार्य करते थे और दुकान में ही रहते थे। शनिवार सुबह जब बेटा दुकान पर पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर संदेह हुआ। किसी तरह दरवाजा खुलवाकर देखा तो संजय मराठा चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े मिले। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी के निर्देशन में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का वास्तविक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की जा रही है। घटना से व्यापारी वर्ग में शोक की लहर फैल गई है तथा लोग अलग-अलग तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button