आजतक से बड़ी खबर आ रही है। सीनियर एडिटर एवं एंकर चित्रा त्रिपाठी ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। खबर है कि वह फिर से एबीपी न्यूज ज्वाइन कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि वे एबीपी न्यूज में मैनेजिंग एडिटर बनकर जा रही हैं। चित्रा की एबीपी के साथ यह दूसरी पारी होगी। इसके पहले भी वह 2022 में आजतक से एबीपी न्यूज गई थीं, लेकिन फिर उन्होंने आजतक में वापसी कर ली थी। चित्रा त्रिपाठी अपनी धारदार जमीनी रिपोर्टिंग एवं एंकरिंग के लिये जानी जाती हैं। गोरखपुर की रहने वाली चित्रा ने गोरखपुर दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ईटीवी, न्यूज24, इंडिया न्यूज, सहारा समय जैसे चैनलों के लिये भी काम किया है। आजतक ने उन्हें पूरे देश में पहचान दी। चित्रा आजतक पर शाम पांच बचे आने वाला डिबेट शो दंगल होस्ट करती थीं। कश्मीर में बाढ़ रिपोर्टिंग के लिये उन्हें रामनाथ गोयनका अवार्ड भी मिल चुका है।