
➡लखनऊ- यूपी बीजेपी में अंदरूनी कलह और तेज, ब्रजभूषण राजपूत को नहीं मिला कोई नोटिस, चरखारी विधायक को नहीं मिला कोई नोटिस, खुद विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने की पुष्टि, ‘नोटिस जारी होने की खबर निकली गलत,भ्रामक’, लखनऊ बीजेपी मुख्यालय के सूत्रों का दावा फेल, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का रास्ता रोकने का आरोप, रोकने,असहज स्थिति बनाने की बात कही गई थी, पार्टी संगठन अब मामले से झाड़ रहा पल्ला, BJP के अंदर सियासी खींचतान खुलकर सामने
➡लखनऊ- बीबीडी थाने का घेराव किया गया, पार्षद ममता रावत समर्थकों के साथ पहुंचीं, MLA बेदी राम पर केस न दर्ज होने से नाराज़गी, बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ किया प्रदर्शन, बेदी राम का कथित ऑडियो वायरल, ऑडियो में लेखपाल से बातचीत का दावा, बातचीत में पार्षद के लिए गाली-गलौज का आरोप, मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े समर्थक, थाने में तनाव का माहौल
➡लखनऊ- सीएम ने कुशीनगर में हुए हादसे का संज्ञान लिया, कुशीनगर में हुए सड़क हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना, अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश
➡लखनऊ- दोस्तों से शर्त लगाकर पेंटर ने अधिक शराब पी, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती, अस्पताल में पेंटर जितेंद्र राजपूत की हुई मौत, मृतक ने दोस्तों से शराब पीने की शर्त लगाई थी, दुबग्गा निवासी जितेंद्र नशे में घर लौटा था
➡लखनऊ- जलकल विभाग में पैसों की बंदरबांट, बंद ट्यूबवेल को चलता दिखाकर भुगतान, मेसर्स अदम्य एंटरप्राइजेज को भुगतान, जलकल विभाग जोन-8 ने किया भुगतान, महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने भी दी अनुमति, बिना भौतिक निरीक्षण किए अनुमति दी गई, दूसरे वर्क आर्डर में इसी फॉर्म को दिया काम, लाखों का ट्यूबवेल संचालन का काम दिया गया
➡अलीगढ़- अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री मालिक की दबंगई, फैक्ट्री मालिक अखिलेश पांडेय की दबंगई, किसानों के सरकारी चकरोड पर लगाया गेट, किसानों को खेतों पर जाने के लिए समस्या, समस्या पर प्रशासन नहीं दे रहा कोई ध्यान, किसानों की सिंचाई की सरकारी नाली ध्वस्त, सरकारी नाली को तोड़ देने से भी समस्या, किसानों ने अधिकारियों से लगाई गुहार, थाना जवां क्षेत्र के कासिमपुर का मामला
➡मुरादाबाद- प्रसव के बाद महिला की हुई मौत, ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, डॉक्टर समेत स्टाफ मौके से फरार, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, प्रसव के चलते क्योर अस्पताल में कराया था भर्ती, परिजनों ने अस्पताल पर जमकर किया हंगामा, पाकबड़ा थाना क्षेत्र की घटना
➡आगरा- ऑयल कारोबारी ने की आत्महत्या, आत्महत्या से पहले परिजनों को किया कॉल, परिजनों से कहा- अब जीना नहीं चाहता, गोली मारकर कारोबारी ने किया सुसाइड, 34 वर्षीय विश्वजीत के रूप में हुई शिनाख्त, थाना सिकंदरा शास्त्रीपुरम क्षेत्र का मामला
➡कुशीनगर- खड़े ट्रेलर में कार ने मारी टक्कर, हादसे में कार सवार 3 की मौत, कार सवार 4 लोगों की हालत नाजुक, घायलों का गोरखपुर में इलाज जारी, नीतीश,अमन और हरीश की दर्दनाक मौत, अहिरौली तुलादास के निवासी हैं सभी, हाटा नगरपालिका पालिका क्षेत्र की घटना
➡मुरादाबाद- घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, जानलेवा हमले का भी आरोप, मामले का वीडियो हुआ वायरल, पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, बच्चों सहित परिवार पर किया हमला, लाठी-डंडों और हथौड़ी से किया हमला, आरोपी तौफीक, उसके साथियों पर आरोप, भगतपुर थाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- पति ने बंधक बनाकर पत्नी को किया प्रताड़ित, बंद कमरे में बंधक बनाकर किया प्रताड़ित, दहेज में बुलेट बाइक, 5 लाख की मांग की, तेजाब से जलाकर मारने की दी धमकी, मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को पीटा, आरोपी पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, जेठ पर भी महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पति सहित 4 नामजद के खिलाफ केस दर्ज, नगर कोतवाली इलाके का मामला
➡हापुड़- बाइक सवार दबंगों का आतंक जारी, दबंग गांव में लगातार मचा रहे उत्पात, दबंग रात में गांव में करते हैं हुड़दंग, दबंगों की करतूत सीसीटीवी में कैद, पिलखुआ के हावल गांव का मामला
➡मेरठ- स्क्रैप कारोबारी की हत्या का मामला, भागते हुए बदमाश CCTV में हुए कैद, 4 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, 2 दिन रेकी के बाद की कारोबारी की हत्या, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी, हत्या का बदला लेने के लिए की गई हत्या, हिस्ट्रीशीटर असद ने साथियों संग मिल की हत्या, नौचंदी थाने से 50 मीटर की दूरी पर हुई हत्या
➡लखीमपुर- लखीमपुर में सड़क हादसे में 3 की मौत, तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 लोग घायल, घायलों की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती, धौरहरा कोतवाली इलाके में हुआ हादसा
➡हरदोई- तेज रफ्तार कार में रील बनाना पड़ा महंगा, अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकराई, टकराने के बाद कार सड़क पर पलटी, हादसे में बाल-बाल बचे कार सवार युवक, हरदोई के शाहाबाद इलाके का मामला
➡लखनऊ- सुभासपा के विधायक बेदी राम ने दी सफाई, भारत समाचार को बेदी राम ने सफाई दी, ऑडियो मेरा नहीं जांच होनी चाहिए- बेदी राम, ‘किस नंबर से फोन आया है इसकी जांच हो’, नाला जहां से है वहां से बनना चाहिए-बेदी राम, MLA योगेश शुक्ला ने मेरा विरोध नहीं किया-बेदी राम, ‘जब उनको असलियत पता चली तो मेरे साथ है’
➡नोएडा- पंजाब नेशनल बैंक के 5 अधिकारियों पर FIR दर्ज, पांचों हड़प रहे थे कारोबारी का करोड़ों का होटल, 9.5 करोड़ का टर्म लोन कारोबारी ने लिया था, कारोबारी ने होटल खरीदने के लिए लिया था लोन, बैंक के सर्कल हेड, जोनल मैनेजर पर FIR दर्ज, शाखा प्रबंधक समेत पांच अफसरों पर केस दर्ज, नोएडा पुलिस ने 5 अफसरों पर केस दर्ज किया, कारोबारी अनिल बब्बर की शिकायत पर केस दर्ज, 60 करोड़ के होटल को 23 करोड़ रुपये का दिखाया, कारोबारी ने 13 करोड़ रुपये चुका दिए थे 2016 तक, बैंक ने 9 से बढ़ाकर 15 फीसदी ब्याज दर कर दी, 5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बकाया भी दिखा दिया, 6 साल में 15 बार बदली रिस्क रेटिंग-पीड़ित कारोबारी
➡मुरादाबाद- हिंदू संगठन के पदाधिकारी पर जानलेवा हमला, गो तस्करी से जुड़े लोगों पर हमले का आरोप, गैर समुदाय के लोगों पर मारपीट का आरोप, अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के मंत्री हैं वंश चौधरी, जिला अस्पताल में वंश का उपचार जारी, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
➡बलरामपुर- वन माफिया गुलाम हुसैन का आतंक जारी, हिस्ट्रीशीटर वन माफिया पर कार्रवाई नहीं, लगातार जंगल के पेड़ों की हो रही कटाई, वन विभाग की मिलीभगत की आशंका, लोग उच्च अधिकारियों से लगा रहे गुहार, भाभर रेंज के ढूडवलिया बीट चौकी का मामला
➡देहरादून- आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 14 फरवरी को प्रदेश भाजपा कमेटी की बैठक, जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक, संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर होगा मंथन, कमजोर-मजबूत क्षेत्रों पर होगी विस्तृत चर्चा



