शेखर न्यूज़ पर सुबह 8.30 बजे तक की बड़ी खबरें……….* 03.12.2024

➡लखनऊ- योगी कैबिनेट की आज लोक भवन में बैठक, 3 दिसंबर की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव, 16 दिसंबर से प्रस्तावित शीतकालीन सत्र को लेकर भी प्रस्ताव, आज 12 बजे लोक भवन में होगी कैबिनेट की बैठक, बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर.
➡लखनऊ- नशे में धुत मकान मालिक ने दो बहनों संग की अभद्रता, युवतियों ने मकान मालिक पर लगाए गंभीर आरोप, मकान मालिक ने एक युवती के कपड़े भी फाड़े, युवतियों का गला दबाकर की गई मारपीट, मकान मालिक के साथ एक दोस्त भी था मौजूद, पीड़ित युवतियों ने पुलिस को दी तहरीर, कृष्ण नगर थानाक्षेत्र के बजरंग नगर का मामला.
➡लखनऊ- विश्व दिव्यांग दिवस का आज होगा आयोजन , CM योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल होंगे, राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह होगा, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप भी शामिल होंगे
➡लखनऊ- 20 फीसदी तक बढ़ सकती हैं बिजली दरें, पावर कॉर्पोरेशन ने 12800 करोड़ के घाटे की दी दुहाई, आयोग ने इस मसौदे को स्वीकृति देने पर बढ़ेंगी दरें, एआरआर का मसौदा नियामक 30 नवंबर आयोग में दाखिल हुआ
➡लखनऊ- एसओ विकासनगर और चौकी इंचार्ज हुए निलंबित, इंस्पेक्टर की बेटी संग हुई थी पर्स लूट की घटना, पर्स लूट के मामले में लापरवाही होने पर हुई कार्रवाई, चार दिन बाद भी बदमाशों को पकड़ नहीं पाई पुलिस, विकासनगर पुलिस दोनों बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी
➡लखनऊ- शादी समारोह में हुई जमकर मारपीट, लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया बवाल, विश्वविद्यालय हॉस्टल के 5-6 लड़के बिना बुलाए पहुंचे थे, बारात में युवकों को देख उनको मारा पीटा गया, छात्रों के द्वारा गोली और बम चलाने की भी सूचना, कैसरबाग मंडी क्षेत्र से रामाधीन मैरिज हॉल गई थी बारात, हसनगंज थानाक्षेत्र के रामाधीन मैरिज हॉल का मामला
➡लखनऊ- जाली दस्तावेज से लिया बिजली विभाग का टेंडर, 1.73 करोड़ का लिया टेंडर, मुकदमा हुआ दर्ज, मेसर्स बीएन इंटरप्राइजेज फर्म के मालिक आरोपी, जाली दस्तावेज लगाकर फर्म संचालक ने टेंडर हासिल किया , अधिशासी अभियंता ने वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया
➡लखनऊ- ऋषभ हत्याकांड की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 10 जुलाई को गुडंबा थानाक्षेत्र में मिला था शव, मृतक के बड़े भाई ने तीन लोगों पर दर्ज कराया था केस, कन्हैया की मौत मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी, गुडंबा पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाया था, बड़े भाई राहुल ने जेसीपी अपराध से मुलाकात की थी
➡लखनऊ- बसरैला गांव में चकमार्ग निर्माण में घोटाले का मामला, तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक बर्खास्त, विभागीय जांच में विपलव कुमार और रितेश कुमार दोषी, विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद डीएम ने बर्खास्त किया, गबन की 1.25 लाख रुपये की रकम रिकवरी भी कराई गई
➡लखनऊ- एक लाख घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार , लखनऊ विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा , हरदोई में PWD में तैनात है जूनियर इंजीनियर, ठेकेदार से बिल पास कराने को 10 लाख मांगे थे, ठेकेदार महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने विजिलेंस में शिकायत की
➡लखनऊ- पूर्व जज की बेटी को दी जानलेवा धमकी, फर्जी आईएएस ने जिंदा जलाने की दी धमकी, रिटायर्ड जज की बेटी एलएलबी की पढ़ाई कर रही है, फर्जी आईएएस ने मैसेज भेज कर शादी का दबाव बनाया, चिनहट कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
➡हरदोई- पुलिस अधीक्षक ने वीडियो जारी कर मांगी क्षमा याचना, हरदोई पुलिसकर्मी हुए असंवेदनशील तो संवेदनशीलता हुए अफसर, सड़क हादसे में पुलिस लाइन में कार्यरत रसोइयां हुआ था घायल, कार्यरत रसोइयां अनूप व उसकी बहन रोली हुई थी घायल, निजी वाहन से लेकर पहुंचा था पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कार्यालय के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोका था , जिसका वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर पीड़िता से मांगी क्षमा याचना, हरदोई पुलिस को बनाया जाएगा संवेदनशील- पुलिस अधीक्षक, आगे से नहीं होगी ऐसी और कोई घटना- नीरज कुमार जादौन
➡अयोध्या- बहुचर्चित भदरसा गैंगरेप मामले में चल रहा ट्रायल, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट में पेश हुआ सपा नेता, सपा नेता मोइद खान व उसका नौकर राजू खान हुआ पेश, पीड़िता की उम्र को लेकर प्रधानाध्यापिका सबीना खातून हुई पेश, उम्र को लेकर दिया बयान, अगली सुनवाई 16 दिसंबर को
➡फ़िरोज़ाबाद – नगर निगम के ऑफिस में हुआ हंगामा, महिला कर्मचारिओं ने मैनेजर पर लगाया शोषण का आरोप, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, कर्मचारियों ने मैनेजर को हटाने की मांग की, थाना दक्षिण के सुहाग नगर स्थिति नगर निगम का मामला
➡फ़िरोज़ाबाद – संदिग्ध परिस्थिति में हुई एक व्यक्ति की मौत, भाभी पर लगाया जहर देने का आरोप, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, पुनीत नामक शक्स की संदिग्ध मौत हुई है, थाना रामगढ़ क्षेत्र के महादेव नगर इलाके का मामला
➡वाराणसी- दुकान में भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी, आग को बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम , बुलडोजर से दुकान का शटर तोड़ आग पर पाया गया काबू, दोना पत्तल की दुकान में आग लगने से लाखो का नुकसान, प्रथम दृष्टिया शॉर्ट सर्किट बताई जा रही आग की वजह, सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचकोशी चौराहे का मामला
➡बरेली- एसएसपी बरेली अनुराग आर्य की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्कर के दोस्त एसआई पुष्पेंद्र को किया निलंबित, तस्कर को दरोगा पुष्पेंद्र नहीं कर रहे थे गिरफ्तार, दूसरे मुकदमे में नाम बढ़ाने के नाम मांग रहे थे रुपए, दोनों मामलों में जांच में दोषी मिले एसआई पुष्पेंद्र, फतेगंज पश्चमी थाने में तैनात था एसआई पुष्पेंद्र
➡अलीगढ़ – व्यापारी के घर में हुआ तेज आवाज के साथ ब्लास्ट, घर की टूट गईं दीवारें, दरवाजे व खिड़कियां, हादसे में घायल युवती को भेजा गया अस्पताल, लीक गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ ब्लास्ट, सूचना पर पहुंची फ़ॉरेंसिक व पुलिस टीम जांच में जुटी, बन्नादेवी थाना इलाके के अशोक नगर की घटना
➡मुजफ्फरनगर – कार की टक्कर के बाद दबंगों ने की पिटाई, कार सवारों ने बाइक सवारों में मारी थी टक्कर, बाइक सवारों की लात-घुसो व बेल्टो से पिटाई, पीड़ितों को पीटने का वीडियो हुआ भी वायरल, पीड़ित बाइक सवारों ने थाने में दी तहरीर, नई मंडी थाने के कुकड़ा-जौली मार्ग की घटना
➡देवरिया- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा आज , केशव प्रसाद मौर्य 11.40 बजे पहुंचेंगे देवरिया , 11.55 बजे पार्टी कार्यालय पर करेंगे बैठक, 1.05 बजे विकास भवन के गांधी सभागार में करेंगे बैठक, 3.40 बजे खुखुन्दू थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री बाजार जाएंगे, मंत्री रत्नाकर के आवास पर भागवत कथा में होंगे शामिल, उप मुख्यमंत्री 4 बजे लखनऊ लिए करेंगे प्रस्थान
➡फ़िरोज़ाबाद – दो बाइकों में हुई आमने सामने जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत , गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में भर्ती , सिरसागंज थाना क्षेत्र के मदनपुर चौराहे की घटना
➡कन्नौज- आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसों पर लगेगी लगाम, एसपी अमित कुमा आनंद ने टीम के साथ किया निरीक्षण, जनपद की 65 किलोमीटर सीमा का स्थलीय निरीक्षण किया, एक साल में हुए हादसों को चिह्नित कर खाका तैयार किया, शासन और यूपीडा को इस बारे में कराया जाएगा अवगत, एक्सप्रेस वे की कानपुर बार्डर से औरैया बार्डर तक चेक किया गया
➡कन्नौज – 25 हजार के इनामी धीरज को पुलिस ने पकड़ा, औरैया, अयोध्या, कन्नौज सहित कई जिलों में केस, तीन जिलों में दर्ज है 16 से अधिक मुक़दमे, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट गैंगेस्टर जैसे केसों में फरार था, मुखबर की सूचना पर सौरिख क्षेत्र से गिरफ्तार हुआ
➡देहरादून- राष्ट्रीय खेलों की आयोजन तिथि पर लगी मुहर, 28 जनवरी 2025 से देवभूमि उत्तराखंड करेगा मेजबानी , भारतीय ओलंपिक संघ ने किया है ऐलान, पूर्व निर्धारित 28 जनवरी 2025 से ही होगा आयोजन, उत्तराखंड में खेल और खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम अवसर
➡देहरादून- आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस सक्रिय, प्रकाश जोशी को देहरादून जिला प्रभारी बनाया गया, 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे
➡देहरादून- राष्ट्रीय खेलों क़ो लेकर धामी सरकार ने की घोषणा, कहा- खेलों में पदक जीतने पर जितनी धनराशि मिलती है, उत्तराखंड अपने खिलाड़ियों क़ो उतनी धनराशि अलग से देगा, उत्तराखंड के खिलाडी राष्ट्रीय खेलो मे अच्छा प्रदर्शन करें- सीएम
➡देहरादून- विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है प्रदेश , सरकार युवाओं व महिलाओं के लिए योजनाएं चला रही, योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है, पदक विजेताओं को खेल आरक्षण का लाभ देने की घोषणा
➡दिल्ली- सीएमआईई की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा , त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद 29 लाख लोगों ने छोड़ा श्रम बाजार, नवंबर में बेरोजगारों की संख्या 34 लाख घटी, लेकिन पांच लाख को ही मिला है रोजगार, 3.62 करोड़ रह गए बेरोजगार 3.97 करोड़ से घटकर, 8 फीसदी रह गई नवंबर में बेरोजगारी दर कम होकर
➡दिल्ली- एक साल का बीएड डिग्री पाठ्यक्रम फिर होगा शुरू, एनईपी-2020 के तहत दस साल बाद अब बीएड एक वर्षीय होगा, बीएड कॉलेजों के लिए वर्ष 2025 से बदलाव की अधिसूचना जारी, चार वर्षीय स्नातक डिग्री वाले विद्यार्थियों का होगा दाखिला
➡दिल्ली- आज से बिना बाधा होगा संसद सत्र की कार्यवाही, लोकसभा अध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक,सत्ता-विपक्ष के बीच पिघली बर्फ, पांच दिन में पौने तीन घंटे ही चली कार्यवाही, मंगलवार से सदन सुचारु ढंग से चलाने पर सहमति बनी


