अयोध्याउत्तरप्रदेशगाज़ियाबादगोंडाबैजलपुरलखनऊ
Trending

देश राज्यों की बड़ी खबरें…… 30.01.2026

शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश
==========================

1. शंकराचार्य से माफी मांगेगा प्रयागराज प्रशासन, लखनऊ के 2 बड़े अधिकारी माघ पूर्णिमा पर कराएंगे संगम स्नान; अविमुक्तेश्वरानंद की शर्तें-जिम्मेदार लिखित माफी मांगे, चारों शंकराचार्य का प्रोटोकॉल स्नान के लिए लागू हो।

2. झारखंड शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया गोवा से ट्रांजिट बेल मिलने के बाद दिल्ली में होटल से ACB निगरानी से फरार।

3. बनगांव में लाईव प्रोग्राम के दौरान अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को अपमानित करने के आरोप में गिरफ्तार तनय शास्त्री अस्पताल में भर्ती, बेड से ही बोला-नहीं छोड़ूंगा मिमि को, लूंगा बदला।

4. SIR प्रक्रिया के बीच ही 3 IPS की बदली को लेकर EC के पत्र का नवान्न ने दिया जवाब, कहा-तीनों पर काम का था ज्यादा दबाव, कम करने के लिए किया गया ट्रांसफर।

5. SIR: तिस्ता नदी में कूदकर BLO ने दी जान, परिवार से मिलने पहुंचे सिलीगुड़ी मेयर गौतम देव।

6. ममता सरकार को 31 मार्च तक BSF को सौंपनी होगी नौ सीमावर्ती जिलों की जमीन, लगेंगे कंटीले तार, सीमा सुरक्षा पर हाईकोर्ट का आदेश।

7. अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बदरी-केदार व गंगोत्री में भी एंट्री नहीं।

8. बिहार में उलटी चली रीत: बांका में खुद बारात लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई दुल्हन।

9. पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जोरदार धमाका, घरों के दरवाजे व शीशे हिले; दहशत में लोग।

10. UGC के नए नियमों पर भड़के अविमुक्तेश्वरानंद, बताया ‘सनातन धर्म के लिए खतरा’।

11. अजित पवार की पत्नी महाराष्ट्र की बन सकती डिप्टी–CM, पति की बारामती सीट से लड़ सकती चुनाव; पार्टी के शरद गुट में विलय की भी चर्चा।

12. इंस्टाग्राम से गायब हुआ विराट कोहली का अकाउंट, सोशल मीडिया से अचानक दूरी बनाने से अटकलें।

13. ढाका से कराची सीधी उड़ान की तैयारी, भारत बोला- एयरस्पेस और सुरक्षा पहलुओं पर रहेगी कड़ी नजर।

14. वेनेजुएला के एयरस्पेस को कमर्शियल फ्लाइट्स के लिए फिर से खोला जाएगा: ट्रंप।

15. क्रेमलिन के आमंत्रण पर रूस जाएंगे जेलेंस्की, यूक्रेन के साथ खत्म होगा वॉर; पुतिन से होगी प्राइवेट मीटिंग!

=========================

Related Articles

Back to top button