उत्तरप्रदेश
Trending

शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें…….* 19.09.2025

➡लखनऊ- नारायणा स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल समेत 10 पर मुकदमा, पूर्व प्रिंसिपल सुप्रिया पांडेय पर मारपीट-हमले की FIR, स्कूल के डीजीएम आशुतोष कुमार तिवारी ने आरोप लगाया, सुप्रिया पांडेय पर कॉलेज में मारपीट, तोड़फोड़ का आरोप, कक्ष में घुसकर कर्मचारियों पर हमला,गाली-गलौज किया, गुडंबा थाने में कॉलेज प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कराया

➡लखनऊ – समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान, योगी सरकार द्वारा संचालित अभियान निरंतर बढ़ रहा , आमजन की आवाज से बन रहा विकास का रोडमैप, ढाई लाख से ज्यादा फीडबैक के साथ आगे बढ़ा अभियान, यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों से 1.85 लाख सुझाव प्राप्त हुए, नगरीय क्षेत्रों से 70 हजार से अधिक सुझाव हुए प्राप्त
गांव से लेकर शहर तक जनता ने दिए अपने सुझाव , एटा, मेरठ, मुजफ्फनगर, सहारनपुर, शाहजहांपुर से अधिक फीडबैक, मैनपुरी, कानपुर देहात, हरदोई जनपदों से भी सर्वाधिक फीडबैक.

➡लखनऊ- मंत्री अरविंद शर्मा ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा की, लाइन लॉस वाले फीडर में स्मार्ट मीटर लगाए-शर्मा, ईमानदार उपभोक्ताओं की सेवा में कमी न हो-शर्मा, विजिलेंस के नाम पर उनका उत्पीड़न न हो- शर्मा, आवश्यकतानुसार जले ट्रांसफार्मर तुरंत बदले- शर्मा, विजिलेंस एक्टिविटी को टार्गेटेड,प्रभावशाली बनाए-शर्मा, छोटे उपभोक्ताओं,गरीबों को न किया जाए परेशान-शर्मा

➡गाजियाबाद- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन, एक शिक्षक बिना बोले नहीं रहता है- सीएम, भारतवर्ष की स्वर्णाभा पुस्तक का विमोचन, विकसित भारत-विकसित यूपी पर कार्यक्रम, एक शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता-सीएम, शताब्दी संकल्प 2047 कार्यक्रम में CM योगी, यूपी विकसित होगा तो देश विकसित होगा-CM, 2047 में भारत विकसित देश होगा- सीएम, विकसित भारत की संकल्पना पर काम हो रहा-CM, गुलामी के भाव को मन से मिटा देना है-सीएम, यूपी विधानसभा में चर्चा का रिकॉर्ड बना-CM, विकसित भारत हम सब का संकल्प होना चाहिए, लगातार 27 घंटे विजन पर चर्चा हुई- सीएम, विदेशी मानसिकता की नकल से पिछड़ गए-CM, विदेशी हमलों का हमने प्रतिकार किया-सीएम, स्वदेशी के मंत्र से भारत एकजुट हुआ- सीएम, पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा विकास-CM, 300 साल पहले भारत विकसित देश था-CM, 2014 में भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था-CM, आज भारत दुनिया में चौथी अर्थव्यवस्था-सीएम, भारत ने हर क्षेत्र में विकास किया है-सीएम, 11 साल में विकसित भारत की आधारशिला बनीं, 4 करोड़ लोगों को आवास की सुविधा मिली-CM, 10 करोड़ लोगों को शौचालय मिला है- सीएम, आज भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था-CM, युवाओं को स्टार्टअप की सुविधा मिल रही-CM, पहले गंदगी, गैंगस्टर गाजियाबाद की पहचान थी, 2017 से यूपी का विकास दुनिया के लिए कौतुहल, भारत का मॉडल दुनिया के लिए प्रेरणा- सीएम, आज यूपी को कोई बीमारू राज्य नहीं कह सकता, यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर देखने लायक है- सीएम, उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छे हाईवे है- सीएम, सबसे अधिक एक्सप्रेसवे यूपी के पास-सीएम, यूपी वालों को अब पहचान का संकट नहीं-सीएम, यूपी आज देश की नंबर 2 अर्थव्यवस्था- सीएम, यूपी आज देश का ग्रोथ इंजन है- सीएम योगी, सबसे अधिक शहरों में मेट्रो है- सीएम योगी

➡मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में अफसार हत्याकांड का खुलासा, सपा नेता के दो भतीजे मामले में गिरफ्तार, सपा नेता संग भतीजों ने की थी अफसार की हत्या, दोनों आरोपियों से चाकू और बाइक भी बरामद, आरोपी आवेज व तालिब फिरदौसनगर भेजे जेल, फरार आरोपी अन्नु मैम्बर की तलाश में पुलिस, खालापार थाना पुलिस ने की आरोपियों की गिरफ्तारी

➡मैनपुरी- ग्राम ओढ़य पड़रिया में चकबंदी कराने की प्रक्रिया, भूमाफियाओं की उपस्थित में तैयार हो रहे कागज, गुप्तस्थान पर तैयार हो रहे चकबंदी के कागज, चकबंदी अधिकारी द्वारा कराई जा रही है प्रक्रिया, भू माफियाओं और अधिकारियों का वीडियो वायरल, ग्रामीणों का आरोप- प्रक्रिया से भू माफिया हटाए जाएं, चकबंदी लेखपाल अमित यादव और भू माफिया पर आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई न्याय, निष्पक्षता की गुहार, डीएम ने पूरे मामले की जांच पड़ताल के दिए आदेश, सदर तहसील क्षेत्र के ओढ़य पड़रिया का है मामला

➡कन्नौज- सिरफिरे आशिक का हाईवोल्टेज ड्रामा, आशिक ने प्रेमिका के बच्चे को बनाया बंधक, बच्चे को तमंचे की नोक पर बनाया बंधक, प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा प्रेमी दीपू, सीओ, कोतवाल सहित भारी फोर्स मौके पर पहुंचे, आशिक को समझा बच्चों को छुड़ाने में जुटे अफसर, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कालोनी का मामला

➡देवरिया- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के खिलाफ नारेबाजी, यूरिया खाद की किल्लत से भड़के किसान, किसानों ने जमकर लगाए मुर्दाबाद के नारे, परसिया के पास देवरिया–सलेमपुर मार्ग किया जाम, जिले में यूरिया खाद की भारी कमी से हाहाकार

➡जालौन- जालौन में पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, पुलिस ने 2 युवकों को बेरहमी से पीटकर घायल किया, प्लाट के विवाद में पीड़ितों को थाने में दी थर्ड डिग्री, थाने के लॉकअप में पुलिस ने यातनाओं की हद की पार, पीड़ित भाइयों को थर्ड डिग्री देकर शांतिभंग में चालान, पीड़ित भाइयों ने SP को शिकायती पत्र में बताई आपबीती, जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला

➡श्रावस्ती- इकौना लालपुर खदरा गांव के कोटेदार पर एक्शन, अंगूठा लगवाने के बाद राशन न देने का आरोप, 29 कार्डधारकों ने दिया बयान- राशन नहीं मिला, गोदाम के स्टॉक व अभिलेख में भारी अंतर, 175 बोरी चावल व 72 बोरी गेहूं कम मिला, जिलाधिकारी ने कोटेदार का अनुबंध किया निरस्त, पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ

➡वाराणसी- कचहरी में दारोगा की पिटाई का मामला, वकील और महिला IPS के बीच तीखी झड़प, महिला IPS पर वकीलों से बदसलूकी का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो, अपने मुवक्किल के साथ CP दफ्तर पहुंचा था वकील, कल दोपहर का बताया जा रहा वायरल वीडियो

➡इटावा- पति पत्नी के झगड़े का खौफनाक अंजाम, दोनों ने आत्महत्या का किया प्रयास, घरेलू विवाद के बाद पति ट्रक के आगे कूदा, सूचना मिलते ही पत्नी ने छत से लगाई छलांग, दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक इलाज के बाद सैफई PGI किया रेफर, थाना इकदिल क्षेत्र के ग्राम पिलखर का मामला

➡गाजियाबाद- युवाओं से मुख्यमंत्री योगी ने किया आह्वान, एआई और उभरती हुई टेक्नोलॉजी को अपनाएं-CM, ‘टेक्नोलॉजी रोजगार छीनती नहीं, नए अवसर देती है’, 2017 से पहले यूपी बीमारू राज्य था- सीएम, आज यूपी देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था-सीएम, गाजियाबाद की पहचान शिक्षा, उद्योग से जुड़ी-CM

➡सहारनपुर- कल देर शाम छात्र माहिल की हत्या का मामला, परिजनों, ग्रामीणों का थाना चिलकाना में हंगामा, हत्या आरोपियों के दिखाने की कर रहे हैं मांग, 2 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, एक हत्या आरोपी की पुलिस कर रही है तलाश, थाना चिलकाना के दुमझेड़ा गांव में हुई थी हत्या

➡वाराणसी- कचहरी परिसर में दरोगा की पिटाई का मामला, पुलिस और वकीलों के बीच नहीं थम रहा विवाद, कल न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वकील, अपनी मांग को लेकर लामबंद हुए वकील, बार एसोसिएशन पदाधिकारियों का बैठक के बाद फैसला, मामले में 10 नामजद, 50 अज्ञात पर दर्ज हुआ था केस

➡बरेली- अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायर का मामला, 5वें शूटर रामनिवास के साथ हुई पुलिस मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में 25 हजार का इनामी घायल, रामनिवास और अनिल से पिस्टल, तमंचा, कारतूस मिले, दिशा पाटनी के घर की रेकी में शामिल था रामनिवास, रामनिवास राजस्थान और अनिल सोनीपत का निवासी, शाही थाना क्षेत्र के दुनका बिहारीपुर रोड पर मुठभेड़, एसओजी और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई

➡रायबरेली- तत्कालीन CHC अधीक्षक से परेशान स्टॉफ नर्स, DM, SP की चौखट पर चक्कर काटकर परेशान पीड़िता, पीड़िता का आरोप डॉ राजेश गौतम ने की थी छेड़छाड़, आवास पर बुलाकर की थी छेड़छाड़-पीड़िता, 21 अगस्त को आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमा, CHC अधीक्षक का ऊंचाहार किया था तबादला, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ CMO ने किया तबादला, मुकदमा वापस लेने की मिल रही धमकी- पीड़िता, सरेनी सीएचसी में तैनात है पीड़ित स्टॉफ नर्स

➡शामली- शामली के हाईटेक हॉस्पिटल में हंगामा तोड़फोड़, गर्भवती महिला मरीज की मौत का लगाया आरोप, प्रसव पीड़ा के चलते मरीज को लाए थे अस्पताल, महिला मरीज की ऑपरेशन से पहले अचानक मौत, डॉक्टर पर मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप, मरीज के तीमारदारों ने जमकर तोड़फोड़ की, मंडी थाना प्रभारी से भी जमकर तीखी नोकझोंक, परिजनों ने शव को हॉस्पिटल में रखकर हंगामा किया, आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के माजरा रोड की घटना

➡रायबरेली- 2 बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, टक्कर में युवक गम्भीर रूप से घायल, घायल अवस्था में CHC में कराया भर्ती, लालगंज कोतवाली के टांडा हाइवे की घटना

➡वाराणसी- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का काशी दौरा, डिप्टी CM ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की, काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

➡अलीगढ़- ट्रैक्टर ट्राली में इको कार जा घुसी, सड़क हादसे में तीन लोग घायल हुए, पुलिस ने मलखान सिंह अस्पताल भेजा, जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किए गए, अतरौली थाना इलाके के रामघाट रोड की घटना


Related Articles

Back to top button