उत्तरप्रदेश
Trending

सुबह 10:30 बजे की बड़ी खबरें…….* 13.02.2026

➡लखनऊ- जटिल प्रक्रिया के चलते पंचायत चुनाव पर संशय, यूपी में पंचायत चुनाव समय से लेट हो सकते हैं, जातिवार आरक्षण के साथ आयोग गठन है वजह, शासन का हाईकोर्ट में समय से चुनाव का दावा, लेकिन तमाम जटिल प्रक्रियाओं से ऐसा मुश्किल, पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन ना होना बड़ी वजह, आयोग का गठन न होना चुनाव में सबसे बड़ी बाधा, गठन के बाद सीटों की आरक्षण प्रक्रिया तय होगी, आरक्षण प्रक्रिया के लिए एक से ढेड़ महीने लगेंगे, साथ ही कई और औपचारिकताएं भी बड़ी चुनौती हैं, पंचायत चुनाव के समय को लेकर संशय बरकरार, इसी साल अप्रैल-मई में चुनाव का समय नियत है, एक या दो महीने चुनाव टालना पड़ सकता है-सूत्र

➡लखनऊ- यूपी के 1.09 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी, चुनाव आयोग से 1.09 करोड़ मतदाताओं को नोटिस, 10 दिन में आपत्ति के साथ देना होगा जवाब, नो मैपिंग के 1.04 करोड़ वोटरों को मिलेगा नोटिस, तार्किक विसंगतियों के 2.22 करोड़ वोटर को भी नोटिस, चुनाव आयोग 3.26 करोड़ मतदाताओं को देगा नोटिस, यूपी सीईओ ने सभी जिलाधिकारी को दिए निर्देश, सार्वजनिक स्थानों पर मतदाता सूची चस्पा करने के निर्देश

➡लखनऊ- यूपी कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को दी मंजूरी, 1 अप्रैल से लगभग 5 रुपये बढ़ेंगे देशी शराब के दाम, 36% अल्कोहल वाली देशी शराब की कीमत बढ़ेगी, देशी शराब 165 से बढ़कर 173 रुपए की हो सकती है, अन्य किस्म की शराब के दामों में नहीं हुआ संशोधन, शहरी क्षेत्र में दुकानों का घटेगा देशी शराब का कोटा, फुटकर दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के जरिए होगा

➡लखनऊ- दिल्ली में पढ़ने वाले यूपी के छात्रों के लिए सौगात, UP सरकार ने छात्रों के लिए बजट में किया प्रावधान, दिल्ली में यूपी के छात्रों के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे, दिल्ली में छात्रों के रहने की व्यवस्था करेगी UP सरकार, आवासीय सुविधा के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया, आर्थिक तौर पर कमजोर छात्रों को मिलेगी बड़ी मदद, बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा के लिए जाते हैं दिल्ली, उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही नियम-कानून तैयार करेगा, ये व्यवस्था निशुल्क होगी या टोकन मनी लिया जाएगा

➡लखनऊ- सीजी सिटी के निरीक्षण के दौरान हादसा टला, LDA VC प्रथमेश कुमार की लिफ्ट बीच में फंसी, सीएसआई टावर के बी-ब्लॉक में हुआ मामला, लिफ्ट में वीसी समेत कई अधिकारी मौजूद थे, सभी अधिकारी सुरक्षित बाहर निकाले गए, लिफ्ट संचालन में गंभीर गड़बड़ी पाई गई, संबंधित संस्था पर कार्रवाई के निर्देश दिए, मेसर्स असलम आगा पर कार्रवाई के निर्देश, टावर की व्यवस्थाओं की जांच हो- एलडीए

➡लखनऊ- UP बोर्ड की उत्तर पुस्तिका में रुपये मिलने पर होगी कार्रवाई, रुपये रखे मिलने पर नकल सामग्री मानकर सील होगी कापी, परीक्षार्थियों की कॉपी पर कक्ष निरीक्षक निगरानी रखेंगे, पैसे मिलने पर परीक्षार्थी, कक्ष निरीक्षक पर होगी कार्रवाई, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी DIOS को दिए निर्देश

➡लखनऊ- 1 अप्रैल से LDA से नहीं लेनी होगी NOC, होर्डिंग बैनर के लिए नहीं लेनी होगी NOC, 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगा नियम, नगर विकास विभाग के लिए नए बायलॉज बने, राज्यपाल की मंजूरी के बाद नया नियम होगा लागू, विज्ञापन के मानक सामग्री और मानक भी होंगे तय

➡मेरठ- व्यापारी से 20 लाख की पुलिस वसूली का मामला, आरोपी दारोगाओं को भगोड़ा घोषित करेगी पुलिस, दो दारोगाओं ने धागा व्यापारी से की थी वसूली, ASP ने इनाम की संस्तुति भी अफसरों को भेजी, फरार दारोगाओं की लोकेशन प्रयागराज में मिली, HC में सरेन्डर कर स्टे लेने की कोशिश में जुटे, जांच में दोनों के मुखबिर चीनू का नाम भी खुलेगा, 20 लाख दारोगाओं को, 2 लाख चीनू को मिले थे, कार में बंधक बनाकर दारोगाओं ने 20 लाख वसूले, 20 लाख वसूलने के बाद भी मांगे थे 5 लाख रूपये, फर्जी मुकदमें में जेल भेजने की दी थी धमकी, दोनों दारोगा सस्पेंड किए गए, केस दर्ज,जांच जारी, लोहियानगर के दारोगा लोकेश साहू, महेश गंगवार की तलाश जारी

➡हापुड़- टोल कर्मचारियों को कार से कुचलने का प्रयास, टोल देने को लेकर ड्राइवर, स्टाफ में हुआ विवाद, कार चालक ने अचानक कर्मचारियों पर चढ़ाई कार, टोल कर्मचारियों ने इधर उधर भागकर बचाई जान, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा की घटना

➡मेरठ- मेरठ में लव जिहाद का मामला आया सामने, जिम ट्रेनर ने हिन्दू युवती को फंसाया, सूफियान ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया, रेस्तरां में सेलिब्रेट कर रहा था वैलेंटाइन, मौके से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सूफियान को पीटा, सूफियान ने युवती को अपना नाम राहुल बताया, हिन्दू युवती को राहुल नाम बताकर फंसाया, आरोपी के खिलाफ बजरंग दल ने शिकायत की, ब्रह्मपुरी इलाके का पूरा मामला

➡सहारनपुर- सहारनपुर में पुलिस-गौकशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, 5-6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, अहसान उर्फ समीर और महमूद हुए घायल, दो तमंचे, कारतूस, गौकशी के उपकरण बरामद, एक बछिया को सुरक्षित गौशाला भिजवाया गया, गंगोह पुलिस की कुंडा-बिडौली मार्ग पर कार्रवाई

➡मथुरा- सिद्धिविनायक होटल में आग लगने का मामला, घटना के बाद सक्रिय हुआ जिला प्रशासन, MVDA ने होटल पर लगाई सील, आवासीय नक्शे पर बना था होटल, DM के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट भी कर रहे जांच, अग्निशमन विभाग और NGT पर भी उठे सवाल

➡सोनभद्र- गैंगेस्टर एक्ट के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों की संपत्तियों को किया गया कुर्क, राजकरन चौहान, अमिताभ चौहान पर कार्रवाई, विक्रमपुर स्थित मकानों को किया गया कुर्क, नायब तहसीलदार,पुलिस की संयुक्त करवाई, पन्नूगंज थाना इलाके का मामला

➡सोनभद्र- तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया कहर, ट्रेलर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, ट्रेलर ने जद में कई मकान भी आए, 5 वाहन क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान, दुर्घटना में नहीं हुई कोई जनहानि, चालक को नींद आने से हादसे की आशंका, चोपन थाना क्षेत्र हाईवे की घटना

➡मिर्जापुर- जहरीले धुंए से लोगों का सांस लेना हुआ दूभर, कच्चे कोयले की अवैध भठ्ठियों से लोग बीमार, शिकायत के बाद भी नहीं बन्द हो रही हैं भठ्ठियां, NGT की रोक के बावजूद संचालित हैं भठ्ठियां, वार्ड नंबर 35 के बभनइया टोला का मामला

➡हापुड़- हाईवे पर लाखों की लूट मामले में एक्शन, पुलिस की लुटेरे बदमाशों से मुठभेड़, 1 घायल, पुलिस की गोली लगने से बदमाश रहीस घायल, घायल लुटेरा सहित 5 अन्य लुटेरे गिरफ्तार हुए, करीब 45 लाख रूपये की लूट की रकम बरामद, पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा

➡गाजियाबाद- गाजियाबाद में हिस्ट्रीशीटर, गैंग की करतूत, हिस्ट्रीशीटर, साथियों ने युवक को खूब पीटा, बंधक बनाकर बेरहमी से करंट भी लगाया, शारीरिक यातनाएं दीं, गुप्तांग पर गंभीर चोट, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर करन का किया चालान, करन, साथियों का शांतिभंग में किया चालान, फ्लैट के कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की, आरोपी की पत्नी पीड़ित के दोस्त संग भागी, रंजिश में पूछताछ के लिए बिट्टू की पिटाई, मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र का मामला

➡रायबरेली- विवाहिता को घर से भगाने का आरोप, 7 साल पहले हुई शादी, पीट कर भगाया, ससुरालीजनों पर भगाने का लगाया आरोप, पीड़िता ने पुलिस को दिया शिकायत पत्र, गदागंज इलाके की निवासी है पीड़िता

➡नोएडा- खड़ी कार से लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज चोरी, आई-थर्म हाइट्स के सामने खड़ी थी कार, चोर ने कार का शीशा तोड़कर की चोरी, CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही, सेक्टर-58 थाना इलाके का मामला

➡बरेली- पिता ने की 1 साल के मासूम की हत्या, शराब के नशे में गला दबाकर की हत्या, मृतक बच्चे को जंगल मे फेंककर फरार, पत्नी की सूचना पर सोहनपाल हिरासत में, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा, भुता थाना क्षेत्र के अठाना की घटना

➡ग्रेटर नोएडा- केबी हेल्थ केयर लैब में बड़ी लापरवाही आई सामने, MRI के दौरान 6 वर्षीय बच्चे गर्व कसाना की मौत, बच्चे को दो बार एनेस्थीसिया दिया था- परिजन, एनेस्थीसिया के बाद काफी देर होश नहीं आया, परिजन अस्पताल ले गए, डॉ ने मृत घोषित किया, परिजनों ने लैब, डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए, थाना बीटा 2 पुलिस ने डॉ. को हिरासत में लिया, स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की जांच शुरू की, केबी हेल्थ केयर लैब को बंद करा दिया गया है

➡अलीगढ़- थूक कर रोटी बनाने मामला आया सामने, नासिर थूक लगाकर रोटी बनाते दिखा, राजपूत ढाबे के कारीगर नासिर पर आरोप, थूक लगाकर रोटी सेकते हुए वीडियो वायरल, हिंदू रक्षा दल ने पुलिस से की शिकायत, पुलिस ने आरोपी नासिर को किया अरेस्ट, गभाना थाना इलाके के ढाबे का मामला

➡गाजियाबाद- देह व्यापार मामले में दारोगा, दो सिपाही निलंबित, DCP ने बीट एसआई अनुज को किया सस्पेंड, लिंक बीपीओ ओमवीर समेत एक दारोगा सस्पेंड, वैशाली के सरोवर पोर्टिको होटल में देह व्यापार, छापमारी के वक्त होटल में 11 युवतियां मिली थीं, होटल प्रबंधक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार हुए थे, पुलिस ने चरस और गांजा भी बरामद किया था, बीजेपी नेता निर्दोष कसाना समेत 4 अभी फरार, कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली का मामला

➡मथुरा- सिद्धिविनायक होटल में आग लगने का मामला, घटना के बाद सक्रिय हुआ जिला प्रशासन, MVDA ने होटल पर लगाई सील, आवासीय नक्शे पर बना था होटल, DM के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट भी कर रहे जांच, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर उठे सवाल, अग्निशमन विभाग पर भी उठे सवाल

➡फतेहपुर- रईसजादे युवाओं का सड़क पर आतंक, रील के नशे में उड़ाई कानून की धज्जियां, फेयरवेल के नाम पर निकाला काफिला, एक दर्जन गाड़ियों का निकाला काफिला, नेशनल हाईवे पर हूटर बजाकर रील बनाई, मलवां थाना, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡मुज़फ्फरनगर- दबंगों का राशन डीलर पर जानलेवा हमला, दुकान पर भीड़ होने पर नाराज हुए दबंग, राशन डीलर इमरान पर किया हमला, दबंगों ने लाठी डंडो से किया हमला, दोनों पक्षो की ओर से हुआ जमकर पथराव, दोनों पक्षों के 5 लोग हुए घायल, शाहपुर क्षेत्र के सांझक गांव का मामला

➡लखीमपुर खीरी- पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, शराब के नशे का आदी था आरोपी पति, आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में, पसगवां थाने के बरबर चौकी का मामला

➡ बिजनौर- कार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, ड्यूटी पर तैनात सिपाही हरेंद्र हुए घायल, पुलिस ने घायल सिपाही को कराया भर्ती, कार चालक सुमित कार छोड़कर फरार, कोतवाली शहर के मंडावर चौराहे की घटना

➡दिल्ली- दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच-बदमाशों में मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश अरेस्ट, जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैर में लगी गोली, मुठभेड़ के दौरान 1 सब-इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे, गिरफ्तार आरोपी मेरठ के मर्डर केस में थे वांछित, बदमाशों में गैंग का सरगना असद भी शामिल, उस्मानपुर इलाके में बदमाशों से हुई मुठभेड़

➡ढाका- बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर साफ हुई, आम चुनाव में BNP ने स्पष्ट बहुमत हासिल की, BNP ने 299 में से 165 सीटों पर जीत दर्ज की, गुरुवार को हुए मतदान में 165 सीटों पर जीत दर्ज, पूर्व PM खालिदा जिया के बेटे का पीएम बनना तय, तारिक रहमान का पीएम बनना तय माना जा रहा है, दो सीटों से लड़ने वाले तारिक दोनों सीटों पर जीते, तारिक पिछले साल दिसंबर में 17 साल बाद देश लौटे थे, देश और विदेश में इस बदलाव पर नजरें टिकी हुई हैं, तारिक की अगुवाई में नए दौर की शुरुआत के संकेत


Related Articles

Back to top button