
➡लखनऊ- निर्विरोध BJP प्रदेश अध्यक्ष चुने गए पंकज चौधरी, आज पंकज चौधरी के नाम को लेकर औपचारिक ऐलान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे औपचारिक ऐलान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे, प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे, प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाईयों का तांता, भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय होर्डिंग से पटा, बड़ी-बड़ी होर्डिंग के जरिए पंकज चौधरी को बधाई दी
➡लखनऊ- दारुल उलूम नदवतुल उलमा जांच के घेरे में, टूरिस्ट वीजा पर आए विदेशी को ठहराने का आरोप, नदवा कॉलेज के सीनियर अधिकारियों पर FIR दर्ज, समय पर सूचना न देने का भी आरोप लगा, FRRO लखनऊ की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई, फिलीपींस का नागरिक मोहम्मद एरॉन सरिप संदिग्ध, 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक परिसर में ठहरने का आरोप, तबलीगी जमात से जुड़ी गतिविधियों की जांच जारी, लखनऊ के हसनगंज थाने में FIR दर्ज
➡लखनऊ- DL टेस्टिंग की जिम्मेदारी निजी एजेंसी के हवाले, 1 जनवरी में बंथरा के ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में जाना पड़ेगा, RTO के बजाय बंथरा के ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में जाना पड़ेगा, बायोमेट्रिक जांच, हस्ताक्षर का काम ट्रांसपोर्ट नगर RTO में होगा, निजी कंपनी की रिपोर्ट के बाद लाइसेंस होगा जारी, परिवहन की कई सेवाएं निजी हाथों में सौंपी गई
➡रायबरेली- गेंगासो गंगा पुल पर शुरू नहीं हो सका आवागमन, जुलाई माह से भारी वाहनों का आवागमन बंद, NHAI द्वारा कराया जा रहा पुल का मरम्मत कार्य, रायबरेली-फतेहपुर को जोड़ने वाला गंगा पुल क्षतिग्रस्त, कार्यदाई संस्था 50% भी काम नहीं कर सकी, पुल बंद होने से राहगीरों को भारी परेशानी, सरेनी थाना क्षेत्र के गेंगासो गंगा पुल का मामला
➡बुलंदशहर- कार लुटेरों से सिकंदराबाद पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से लुटेरा नवनीत चिकारा घायल, साथी मनीष घेराबंदी के बाद गिरफ्तार हुआ, चिकारा लूट के दौरान हत्या भी कर चुका है, आरोपियों पर लूट के डेढ़ दर्जन मामले दर्ज, कब्जे से 2 तमंचे, कारतूस और कार बरामद, चेकिंग में गुलावठी रोड अंडरपास के पास मुठभेड़
➡आगरा- पर्यटन स्थलों पर घरेलू गैस के उपयोग से खतरा, आगरा किले के सामने दर्जनों फूड स्टॉल संचालित, रक्षा संपदा विभाग की पार्किंग में दर्जनों फूड स्टॉल, नियमों की अनदेखी कर घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल, पेट्रोल CNG/LPG गैस की गाड़ियों के बीच रखे सिलेंडर, भारी तादाद में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल
➡श्रावस्ती- हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में चोरों का तांडव, एक ही रात में चार स्थानों पर चोरी की घटनाएं, जेवरात, मोबाइल और मोटरों पर किया हाथ साफ, देवरनिया गांव में रहित अली के घर चोरी की गई, एक गुमटी से सामान चोरी, दो घरों से मोटर चोरी
➡बागपत- रियासत हत्याकांड में परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग, हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी की मांग, 23 नवंबर को रियासत की चाकू मारकर की थी हत्या, पत्नी उसके प्रेमी सारिम के खिलाफ हुआ था मुकदमा दर्ज, बागपत कोतवाली क्षेत्र के केतीपुरा मोहल्ले में हुई थी हत्या
➡अमेठी- खून से लथपथ मिला अज्ञात का शव, अज्ञात युवक की हत्या से मचा हड़कंप, सिर, चेहरे पर ईंट से हमला किया गया, शव घसीटकर सड़क किनारे फेंका गया, निर्माणधीन श्मशान घाट पर हुई वारदात, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हारीमऊ की वारदात
➡बहराइच- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बाइक और नगदी की लूट की थी, बाइक से नेपाल भाग रहे थे दोनों बदमाश, पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी की, खुद को घिरता देख बदमाशों ने झोंका फायर, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने की फायरिंग, एक बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली, दूसरा बदमाश भाग निकलने में कामयाब, पुलिस ने एक बदमाश को किया गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक, तमंचा बरामद किया, कोतवाली नान-पारा इलाके का मामला
➡बिजनौर- महिला ने जान बचाने की लगाई गुहार, सोशल मीडिया पर महिला ने लगाई गुहार, अरमान के प्यार में पति, बच्चों को छोड़ा, महिला प्रियंका फरीदाबाद की रहने वाली, कोतवाली देहात क्षेत्र के अरमान पर आरोप, काटकर ब्रीफकेस में शव भरने की धमकी दी, बिजनौर पुलिस वीडियो वायरल होने पर जांच कर रही
➡मथुरा- नौहझील पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बदमाशों ने पुलिस पर भी की फायरिंग, बदमाश गुलाब सिंह के पैर में लगी गोली, घायल बदमाश जिला अस्पताल में भर्ती, एक तमंचा, कारतूस, अन्य उपकरण बरामद, नौहझील थाना के बाजना कट एक्सप्रेसवे पर मुठभेड़
➡बरेली- दूसरे समुदाय के मेहमानों को दावत, फतवा जारी, हिंदुओं को दावत दी, इमामों ने जारी कराया फतवा, ताहिर ने बेटी के निकाह में हिंदुओं को दी दावत, हिंदुओं को खाना खिलाने पर जारी कराया फतवा, दावत में मुस्लिम समाज के लोग नहीं आए, 6 लाख रुपये से बने खाने का हुआ नुकसान, पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत, भोजीपुरा थाना क्षेत्र का मामला
➡मिर्जापुर- अहरौरा पुलिस से गौ-तस्कर की मुठभेड़, मुठभेड़ में शातिर गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान 21 गौवंश बरामद, अहरौरा सोनभद्र बॉर्डर के पास मुठभेड़, गौवंश को ले जाया जा रहा था बिहार, दो शातिर मौके से हुए फरार, खोज जारी, अहरौरा थाना क्षेत्र के जंगल का मामला
➡देहरादून- केदारनाथ हेली सेवा के किराये में बढ़ोतरी के संकेत, अगली यात्रा में महंगा हेली टिकट चुकाना पड़ सकता, नए सिरे से होंगे हेली सेवा के टेंडर, यूकाडा करेगा सख्त निगरानी, 2023 में हेली कंपनियों से किया गया करार समाप्त होगा, कंपनियों से किया गया करार यात्रा शुरू होने से पहले समाप्त, हेली सेवाओं के संचालन में सुरक्षा मानकों को कड़ा किया जाएगा, सुरक्षा कारणों से प्रतिदिन उड़ानों, यात्रियों पर नियंत्रण संभव, कम उड़ानें, ज्यादा नियम, किराया बढ़ने की वजह, नई शर्तों, सीमाओं का सीधा असर किराये पर पड़ेगा, इस साल रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने किया हेली सफर
➡देहरादून- जन -जन की सरकार, जन -जन के द्वार कार्यक्रम, प्रदेश में 45 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम, 17 दिसंबर से चलेगा अभियान, न्याय पंचायतों, ग्राम पंचायतों में लगाया जाएगा कैम्प, आम आदमी से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा, अभियान में राजस्व, पंचायती सहित 23 विभाग रहेंगे शामिल, प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को भेजा गया पत्र, यह कार्यक्रम न्याय पंचायत स्तर पर होगा संचालित, लगाए जाएंगे बहुउद्देशीय शिविर और कैम्प
➡दिल्ली- दिल्ली NCR में हल्की राहत के बाद हवा जहरीली, आज दिल्ली में CPCB के मुताबिक AQI 460 पहुंचा, दिल्ली के कई हिस्सों में AQI पहुंचा 499 तक, रोहिणी में 499, आनंद विहार में 491 तक AQI, बवाना 495, अशोक बिहार 493, जहांगीरपुरी 495, दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ग्रैप 4 किया लागू



