उत्तरप्रदेशगोंडाबैजलपुरलखनऊ
Trending

बड़ी राष्ट्रीय खबरें…. 26.12.2025

1. जाना था दरभंगा, कोलकाता में उतारा… हैदराबाद से आई IndiGo की फ्लाइट डायवर्ट, कोलकाता एयरपोर्ट पर हंगामा-नारेबाजी।

2. UP में SIR से 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटे: 31 दिसंबर को फाइनल ड्राफ्ट आएगा; पहले 11 राज्यों से 3.69 करोड़ नाम हटे थे।

3.’20 लाख रुपये से कम के होमलोन की वसूली में जब्त नहीं किया जा सकता जमीन या मकान’ कलकत्ता HC की अहम टिप्पणी।

4. भाजपा उत्तर कोलकाता के सचिव पंकज सिंघानिया की आकस्मिक मृत्यु, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, अंतिम संस्कार आज रात्रि नीमतल्ला में।

5. BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में साधु-संतों ने ढोल और शंख बजाते हुए बांग्लादेशी उच्चायोग के सामने किया प्रदर्शन, गंगासागर से लौटने वाले संतों संग धरना देने की धमकी।

6.‘मानबे ना हार, आबार तृणमूल सरकार’ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर TMC का नया नारा, अभिषेक बनर्जी का कार्यकर्ताओं को संदेश- ‘लोगों को आपके व्यवहार में ममता की झलक दिखनी चाहिए’।

7. कोलकाता मेट्रो सेवा फिर से हुई बाधित, नेताजी भवन स्टेशन पर शख्स ने किया आत्महत्या का प्रयास।

8. SIR: हियरिंग से 24 घंटे पहले कई सूक्ष्म पर्यवेक्षकों का काम नहीं करने को लेकर EC कार्यालय में जुटान, कोई बेटी की शादी तो कोई बीमारी का दे रहा हवाला।

9.‘किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहें’ बांग्लादेश में तनाव के बीच BSF महानिदेशक ने बार्डर की स्थिति को लेकर उत्तर बंगाल सीमा के IG मुकेश त्यागी के साथ की लंबी बैठक।

10. अब Gmail ID बदलेगी! सालों पुरानी सबसे बड़ी परेशानी खत्म करने जा रहा है Google, चुन सकेंगे नया यूजरनेम।

11. Railway 48 शहरों में ट्रेन की क्षमता करेगी डबल, मौजूदा टर्मिनलों को अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, स्टेबलिंग लाइन, पिट लाइन और पर्याप्त शंटिंग सुविधाओं के साथ बढ़ाया जाएगा।

12. स्टील सेक्टर को बूस्ट देने की तैयारी में सरकार, कच्चे माल से लेकर प्रोडक्शन पर फोकस।

13. दिल्ली में आज से 13 जिले, पहले 11 थे:शहादरा को नॉर्थ ईस्ट में मिलाया गया; 13 साल बाद पहले हुआ था आखिरी बदलाव।

14. ऑस्ट्रेलिया की चेतावनी- भारत में मिल रही नकली रेबीज वैक्सीन:कहा-ABHAYRAB ब्रांड की वैक्सीन से फायदा नहीं: देश में हर साल 20,000 लोगों की मौतें।

15. मरीज से मारपीट केस: शिमला में बढ़ा हंगामा, डॉक्टर के सपोर्ट में अब शिमला में अनिश्चितकालीन हड़ताल।

16. मलेशिया के पूर्व PM नजीब रजाक को 1MDB घोटाले में 15 साल की जेल।

17. चीन ने अमेरिका को दिया तगड़ा झटका, US की इन 20 कंपनियों पर लगाया बैन; ट्रंप की बढ़ी टेंशन!

18. सीरिया में जुमे की नमाज के वक्त ब्लास्ट, 8 की मौत और 20 से ज्यादा घायल।

=========================

Related Articles

Back to top button