इतिहास की 29 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

इतिहास की 29 नवम्बर 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 29 नवम्बर 2023*
*बुधवार*
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚
🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- मार्गशीर्ष
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- द्वितीया – 13:58 तक
🗒पश्चात्- तृतीया
🌠नक्षत्र- मृगशिरा – 13:59 तक
🌠पश्चात्- आर्द्रा
💫करण- गर – 13:58 तक
💫पश्चात्- वणिज
✨योग- साध्य – 20:53 तक
✨पश्चात्- शुभ
🌅सूर्योदय- 06:54
🌄सूर्यास्त- 17:23
🌙चन्द्रोदय- 18:56
🌛चन्द्रराशि- मिथुन – दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- कोई नहीं
🤖राहुकाल- 12:09 से 13:27
🎑ऋतु- हेमन्त
⏳दिशाशूल- उत्तर
✍विशेष👉
🔅आज बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी द्वितीया 13:58 तक पश्चात् तृतीया शुरु , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , शुक्र तुला राशि में 25:04 पर , विघ्नकारक भद्रा 26:10 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 13:59 तक , कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सलारिया जन्म दिवस (सम्मानित परमवीर चक्र) , हरियाणा ग्रामीण शतप्रतिशत विद्युतीकरण दिवस (1970) , अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस व फिलीस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस / अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International human solidarity day)।
🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी तृतीया 14:27 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , अङ्गारकी / संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , सौभाग्य सुन्दरी व्रत।
🎯आज की वाणी👉
🌹
सुखस्यानन्तरं दुःखं
दुःखस्यानन्तरं सुखम्।
न नित्यं लभते दुःखं
न नित्यं लभते सुखम् ॥
अर्थात् 👉
महर्षि व्यास, युधिष्ठिर से कहते हैं : सुख के पश्चात् दुःख और दुःख के पश्चात् सुख आता है। कोई भी न तो सदा दुःख पाता है और न निरन्तर सुख ही प्राप्त करता है।
🌹
29 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
526 – आधुनिक सीरिया के एंटीयोक में भूकंप से करीब 2,50,000 लोग मरे।
1516 – फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1759 – दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।
1775 – सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।
1830 – पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरु हुआ।
1870 – ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।
1889 – बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में ‘ग्लास हाउस’ की आधारशिला रखी गई।
1916 – अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।
1944 – अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
1947 – भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।
1949 – पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।
1961 – दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आये।
1970 – हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
1987 – कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट में 115 लोगों की मौत।
1989 – तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।
1998 – कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
1999 – महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
2001 – अफ़ग़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।
2004 – आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
2005 – बाबूलाल गौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे पश्चात् शिवराज सिंह चौहान – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन।
2006 – पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।
2007 – जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली।
2007 – परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
2008 – 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडोज ने मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया।
2008 – भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
2012 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।
2019 – अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तालिबान के साथ शांति वार्ता फिर शुरू करने की घोषणा की।
2020 – अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में कार बम विस्फोट में 30 सुरक्षाकर्मी मारे गए और बल के 24 सदस्य घायल हुए ।
2020 – ईरान ने परमाणु कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए ” स्ट्रेटेजिक मिज़र फॉर दा रिमूवल ऑफ़ सैंक्शंस ” नामक बिल पारित किया।
2021 – नई दिल्ली- कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ।
2021 – भारतीय जैव-जेट ईंधन प्रौद्योगिकी को औपचारिक सैन्य प्रमाणन प्राप्त हुआ।
2021 – भारत के सीमा सुरक्षा बल और बांग्लादेश के सीमा गार्ड की द्विवार्षिक बैठक सम्पन्न हुई।
2022 – अमेरिका ने दक्षिणी चीन सागर मिशन पर चीन की आपत्तियों को खारिज किया।
2022 – दिल्ली में रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता का भूकंप आया।
2022 – फिरोजाबाद में भयंकर आग से 4 बच्चों समेत परिवार के 6 लोग ज़िंदा जलाए।
29 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉
1427 – झेंगटोंग, चीन के सम्राट।
1802 – विल्हेम हॉफ – एक वुर्टेमबर्गियन (जर्मन) कवि और उपन्यासकार थे।
1803 – क्रिश्चियन एंड्रियास डॉपलर एक ऑस्ट्रियाई गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी थे।
1849 – प्रोफेसर सर जॉन एम्ब्रोस फ्लेमिंग ब्रिटिश भौतिक वैज्ञानिक।
1856 – थोबाल्ड वॉन बेथमैन हॉलवेग, जर्मनी के 5वें चांसलर।
1869 – ठक्कर बाप्पा – अपने सेवा कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय थे।
1898 – क्लाइव स्टेपल्स लुईस एक ब्रिटिश लेखक और एंग्लिकन धर्मशास्त्री थे।
1908 – नागरकोइल सुदलाईमुथु कृष्णन – भारतीय तमिल अभिनेता-हास्य अभिनेता, थिएटर कलाकार, पार्श्व गायक और लेखक थे।
1913 – अली सरदार जाफ़री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।
1932 – फ्रांस के राष्ट्रपति जैक शिराक।
1935 – कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया लब्ध परमवीर चक्र , एक भारतीय सैन्य अधिकारी और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के सदस्य थे।
1961 – टॉम सिज़ेमोर, अमेरिकी अभिनेता।
1977 – यूनिस खान, पाकिस्तान क्रिकेटर।
29 नवंबर को हुए निधन👉
1643 – इटली के विख्यात संगीतकार क्लॉडियो मोंट वोर्डी का 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1759 – आलमगीर द्वितीय – 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया।
1909 – प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त।
1993 – जे. आर. डी. टाटा – आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।
2002 – ओंकारनाथ श्रीवास्तव – कवि एवं समाचार प्रसारक।
2011 – इंदिरा रायसम गोस्वामी असमिया साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर थी ( ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित , 2010 का भी वर्णन)।
2015 – ओटो न्यूमैन – अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद।
2020 – सेनेगल के पूर्व मिडफील्डर पापा बोउबा डायोप का 42 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।
29 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 कैप्टन श्री गुरबचन सिंह सलारिया जन्म दिवस (सम्मानित परमवीर चक्र)।
🔅 हरियाणा ग्रामीण शतप्रतिशत विद्युतीकरण दिवस (1970) ।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय जगुआर दिवस।
🔅 फिलीस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस / अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International human solidarity day)।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜