बॉलीवुडमनोरंजन

₹180 करोड़ की फिल्म, 5 दिन में बस ₹48 करोड़: लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होते ही सदमे में आमिर खान, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने माँगा मुआवजा 

लाल सिंह चड्ढा के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटने के बाद आमिर खान सदमे में हैं। एक्टर और उनकी पूर्व बीवी के एक करीबी दोस्त ने बताया है कि आमिर खान ने फॉरेस्ट गंप की रीमेक बनाने के लिए बहुत कोशिशें की थीं, लेकिन दर्शकों द्वारा नकारे जाने के बाद उन्हें बहुत बुरा लगा और वह सदमे में चले गए।

लाल सिंह चड्ढा फिल्म से आमिर की साख पर सवाल खड़े हुए।

आमिर के लिए परेशानी की बात ये है कि वो खुद इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। ऐसे में शायद डिस्ट्रीब्यूटर्स का दबाव उनके ऊपर भी हो। कहा जा रहा है वो इस फिल्म के फ्लॉप होने के पीछे खुद को वजह बता चुके हैं, लेकिन इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया गया है।

लाल सिंह चड्ढा का बुरा हाल

बता दें कि 180 करोड़ रुपए के बजट में बनी लाल सिंह चड्ढा सोशल मीडिया पर चले बॉयकॉट अभियान के कारण बॉक्स ऑफिस पर कोई जादू नहीं दिखा पाई। अभी तक उन्होंने कुल48.21 करोड़ रुपए कमाए हैं। रिलीज के चौथे दिन रविवार को इस फिल्म ने 10.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इससे पहले ये फिल्म शनिवार को 8.75 करोड़ रुपए और शुक्रवार को 7.26 करोड़ रुपए का ही बिजनेस कर पाई थी। पहले दिन इसकी कमाई 11.7 करोड़ रुपए थी।

Related Articles

Back to top button