अयोध्याउत्तरप्रदेशगाज़ियाबादगोंडाबैजलपुरलखनऊ
Trending

आज, सुबह तक के मुख्य समाचार… 01.02.2026

Https://www.shekharnews.com
========================

🔸 आज वित्तमंत्री सीतारमण पेश करेंगी देश का बजट, 13 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री होने की उम्मीद, संडे होने के बावजूद आज खुलेगा शेयर बाजार

🔸 राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य मे बादलों के कारण पारा उछला पर ग़लन बरकरार, कल उदयपुर में दिन में तापमान 27.8 और रात को 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@13.6, राजसमंद@14

🔸 जयपुर: फैक्ट्री के ऑक्सीजन प्लांट में धमाका, मैनेजर समेत दो की मौत, एक गंभीर घायल, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र की घटना

🔸 उदयपुर में फर्जी बाबा सक्रिय, बुजुर्गों को 500 रुपए का लालच दे, झांसा दे आभूषण ले कर हो रहे फरार, सविना व गोवर्धनविलास क्षेत्र में दो दिन में सरे राह दूसरी वारदात कर बदमाश हुए ओझल

🔸 जोधपुर: कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में SIT गठित

🔸 मुंबई: निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर चार राउंड फायरिंग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

🔸 पीएम मोदी आज गुरु रविदास जयंती के अवसर पर पंजाब में जालंधर के पास डेरा सचखंड बल्लान का करेंगे दौरा

🔸 भोपाल: युवक ने बिना किसी जान-पहचान या कारण के 3 युवतियों को अलग-अलग जगहों पर मारा चाकू, पुलिस भी हैरान

🔸 उदयपुर में दूध हुआ महंगा, गाय का दूध 52, भैंस का 66 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा , प्रति लीटर 2 रुपए दाम बढ़े

🔸 कर्नाटक के बीदर में रहस्यमय विस्फोट, कई लोग घायल

🔸 गाजा में युद्धविराम के बाद इजरायल का अब तक का सबसे बड़ा हमला, बच्चों समेत 30 से ज्यादा की मौत

🔸 ईरान: दक्षिणी बंदरगाह बंदर अब्बास समेत 10 जगहों पर जोरदार धमाका, धमाकों से दहले ईरान में सैन्य तेवर सख्त, सेना प्रमुख बोले दुश्मन ने गलती की तो अंजाम तय

🔸 अजब गजब न्यूज़: यूपी के रामपुर में एक पति को दो पत्नियों के बीच ऐसे गया बांटा, जैसे वो हो कद्दू, युवक की पहली शादी थी अरेंज, दूसरी लव, प्यार और परंपरा के इस मेल में पति खुद ही कॉमन फैक्टर गया बन, दोनों पत्नियों के बीच रोज़ खींचतान इतनी बढ़ी कि घर नहीं, पूरा गांव बन गया अखाड़ा, झगड़ा पहुंचा थाने तो पुलिस ने भी हाथ लिए जोड़, कहा “भइया, ये मामला कानून का नहीं, है कैलेंडर का”, इसके बाद गांव की पंचायत गई बुलाई, बुजुर्गों ने लगाया दिमाग, माथा पीटा, आखिरकार निकाला एक फार्मूला, जिससे पति की ज़िंदगी बनी वीकली सब्सक्रिप्शन प्लान, सप्ताह के पहले 3 दिन पहली बीवी के होंगे, बाद के 3 दिन दूसरी के, रविवार को पति का रहेगा साप्ताहिक ऑफ, इस दिन पति केवल पति रहेगा, किसी का पति नहीं, पति और दोनों पत्नियों ने फैसले पर लिखित समझौते में किया साइन, मतलब अब बहस नहीं, सिर्फ तारीख का होगा खेल, जिससे तीनो कह सकें ऑल इज वेल

🔸 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज आएंगे उदयपुर, रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में

🔹 भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज: 5वें मैच में न्यूजीलैंड को मिली 46 रनों से हार, टीम इंडिया ने 4-1 से जीती टी-20 सीरीज

आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, NEWS HEADLINES की तरफ से सुप्रभात🙏🏽🙏🏽

=============================

Related Articles

Back to top button