उत्तरप्रदेश
Trending

शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें……* 29.01.2026

➡लखनऊ- महानगर पुलिस लाइन में बीटिंग द रिट्रीट , DGP राजीव कृष्णा ने राज्यपाल का स्वागत किया, डीएम विशाख जी अय्यर, मंडल आयुक्त भी मौजूद, CP अमरेंद्र सेंगर,JCP एलओ बबलू कुमार मौजूद, तमाम आईपीएस अधिकारी भी शामिल हुए

➡लखनऊ- तीन तलाक पर शिया संगठनों ने जताया कड़ा विरोध, अफ़हाम-ए-ज़मा सोसाइटी ने सौंपा ज्ञापन, शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव को ज्ञापन, शिया मुसलमानों पर हो रही कानूनी कार्रवाई का विरोध

➡चंदौली- पुलिस यार्ड में लगी भीषण आग, आग की चपेट में आईं 4 कारें, आग से कई बाइकें जलकर खाक, धुएं,लपटों से इलाके में मचा हड़कंप, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट समेत कई बिंदुओं पर जांच , सैयदराजा थाना क्षेत्र का मामला

➡मिर्जापुर- UGC कानून को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने पर जनपद में फूटे पटाखे, कलेक्ट्रेट गेट पर अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई, काले कानून के खिलाफ पूरे देश के सवर्ण समाज में था आक्रोश

➡मऊ- मऊ पहुंचे मंत्री एके शर्मा का बयान, मऊ मंगलम हॉल बना प्रदेश का उदाहरण- एके शर्मा, मऊ प्रदेश की सबसे सुंदर जगहों में शामिल- एके शर्मा, मऊ लगातार हो रहे हैं विकास कार्य- एके शर्मा

➡हापुड़- ट्रक अनियंत्रित होकर रास्ते में पलटा, ट्रक पलटने से रास्ता हुआ बंद, गढ़ कोतवाली क्षेत्र खादर का मामला

➡सीतापुर- बाग में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, क्षेत्र के विशेसुरपुर गांव का रहने वाला था युवक, सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र का मामला

➡आजमगढ़ – आजमगढ़ में फर्जी अस्पतालों का जाल, ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, जिले में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे नर्सिंग होम, अस्पताल संचालक, आरोपी डॉक्टर पर केस, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡हाथरस – मंदिर परिसर में लिंटर गिरा, 5 मजदूर लेंटर के नीचे दबे, घायलों अस्पताल भेजा गया, थाना हाथरस गेट क्षेत्र की घटना

➡हापुड़- अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जा, क्रय विक्रय सहकारी समिति की जमीन कब्जा मुक्त, करोड़ों रुपए की जमीन कराई कब्जा मुक्त, हापुड़ के बुलंदशहर रोड का मामला

➡हापुड़- व्यक्ति की मौत का मामला , परिजनों ने सड़क पर शव रखा, सड़क पर शव रखकर किया हंगामा, जाम लगा, न्याय की गुहार लगा रहे परिजन,हत्या का आरोप लगा हंगामा कर रहे परिजन, पेड़ पर लटका मिला था व्यक्ति का शव, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का मामला

➡चंदौली- चंदौली के डीडीयू रेल मंडल ने रचा इतिहास, गणतंत्र दिवस पर समय-पालन में देश में नंबर वन, भारतीय रेल के 70 मंडलों में डीडीयू मंडल प्रथम, मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में 99.32% समय-पालन, 149 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें रहीं पूरी तरह समयबद्ध, एक दिन में 629 ट्रेनों का सफल संचालन, रेलवे बोर्ड और हाजीपुर जोन ने की सराहना

➡आगरा – हीलियम गैस सिलेंडर ब्लास्ट, गुब्बारे बेच रहे युवक के सिलेंडर में धमाका, लूना पर बंधा था हीलियम गैस सिलेंडर, दूसरे वाहन की टक्कर के बाद ब्लास्ट, टक्कर लगते ही हुआ धमाका,. सिलेंडर फटने से युवक गंभीर घायल, धमाके से इलाके में अफरा-तफरी
सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक, घायल को अस्पताल भिजवाया गया, थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की घटना

➡जालौन- नशेबाज को शांत कराने नशे में पहुंची पुलिस , नशे में धुत युवक से की बेरहमी से मारपीट, सिपाही टॉर्च को समझ बैठा शराब की बोतल, मौके पर टॉर्च को मुंह से लगाकर पी शराब, दूसरे सिपाही ने नशेबाज सिपाही को संभाला, भाइयों के जमीनी विवाद में पहुंची थी पुलिस, कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना गांव का मामला

➡वाराणसी- काशी हिंदू विवि में छात्रों के बीच मारपीट, दो छात्रावास के छात्र गुटों में हुई मारपीट, 3 छात्रों ने छात्र पर पिटाई का लगाया आरोप, आक्रोशित छात्रावास से सड़क पर उतरे छात्र, मौके पर पहुंची पुलिस और PAC की टीम,. काशी हिंदू विवि के रुइया हॉस्टल का मामला

➡अमेठी – 3 कछुआ तस्करों को किया गिरफ्तार, 1203 प्रतिबंधित कछुए बरामद किए गए, बरामद कछुए की कीमत 30 लाख रुपए, मुंशीगंज में चेकिंग अभियान के दौरान अरेस्ट

➡अमेठी – कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हादसा , डिवाइडर से टकराने के बाद कार क्षतिग्रस्त, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र का मामला

➡मेरठ- स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में लगी आग, बेसमेंट में था स्पेयर पार्ट्स का गोदाम, दुकानदारों ने दुकान बंद कर दूरी बनाई, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू, गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर राख, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही आग की वजह, सदर बाजार थाना क्षेत्र का मामला

➡देहरादून- 12वीं की छात्रा की निर्मम हत्या से हड़कंप, छात्रा का चेहरा पत्थर से बेरहमी से कुचला, गला रेतकर हत्या की गई, उंगलियां काटी, धारदार हथियार से वार,क्षत-विक्षत शव मिला , चचेरे भाई के साथ दवा लेने निकली थी छात्रा , घटना के बाद चचेरा भाई लापता बताया जा रहा, SSP ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जांच जारी , हंसिया-बाइक बरामद, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, विकासनगर कोतवाली के ढालीपुर की घटना


Related Articles

Back to top button