अयोध्याउत्तरप्रदेशबैजलपुर
Trending

7 जनवरी, बुधवार सुबह तक के मुख्य राष्ट्रीय समाचार….. 07.01.2026

शेखर न्यूज़ बैजलपुर
========================

🔸 दिल्ली: तुर्कमान गेट इलाके में फैज फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास MCD का बुलडोजर एक्शन, विरोध में पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, इलाके में तनाव

🔸 राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य में 10 जनवरी तक सर्दी से राहत नहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान, कल उदयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 20.3 और रात को 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@10.6, राजसमंद@8

🔸 उदयपुर के घासा से मिला 8 दिन से लापता कांकरोली के युवक का शव, कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका, 2 को पुलिस ने किया डिटेन, पूछताछ जारी

🔸 राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े आज उदयपुर में: बीएन विवि के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, जोधपुरी कोट और साड़ी पहनकर डिग्री लेंगे स्टूडेंट्स

🔸 चित्तौड़गढ़: होटल में जन्मदिन मना रहे युवक पर हमला, हाईवे पर रास्ता रोककर फायरिंग भी की, जान बचा कर खेत में भागा युवक, कोटा फोरलेन की घटना

🔸 अरावली, स्ट्रे डॉग्स, सोनम वांगचुक, बांके बिहारी मंदिर, सुप्रीम कोर्ट में आज अहम मामलों की सुनवाई

🔸 पीएम-गृहमंत्री पर आपत्तिजनक नारेबाजी: एक्शन की तैयारी में जेएनयू प्रशासन, छात्रसंघ बोला- मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास

🔸 गुजरात: गांधीनगर में दूषित पानी से हुए टाइफाइड मामले में 7 साल की बच्ची की मौत, 150 के करीब अस्पताल में अभी भी भर्ती

🔸 SIR Voter List 2026: आ गई यूपी की वोटर लिस्ट, 2.89 करोड़ नाम कटे

🔸 सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर उदयपुर नगर निगम की सख्ती: हिरण मंगरी सेक्टर 6 स्थित गोदाम पर छापा, 18 क्विंटल 20 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियां की जब्त

🔸 अमेरिकी एयरस्ट्राइक में मारे गए वेनेजुएला के 24 सुरक्षा अधिकारी: रिपोर्ट

🔸 ईरान में आर्थिक संकट के खिलाफ प्रदर्शन, कम से कम 29 लोगों की मौत, 1200 हिरासत में

🔸 अजब गजब न्यूज़: कोटा के प्रतापनगर में चोरी का एक प्रयास ऐसा फंसा कि चोर खुद ही अपराध का “लाइव सबूत” गया बन, घर में घुसने के लिए युवक ने एग्जॉस्ट फैन की खिड़की चुनी, लेकिन प्लानिंग में हो गई एक छोटी-सी गलती, साइज नहीं हुआ मैच, नतीजा चोर का आधा शरीर अंदर, आधा बाहर, घर मालिक पत्नी के साथ गए थे खाटूश्याम जी के दर्शन को, लौटे देर रात, जैसे ही स्कूटर की हेडलाइट घर पर पड़ी, खिड़की में दिखा उन्हें एक “मानव एग्जॉस्ट” फंसा, जो न अंदर जा पा रहा था, न बाहर पा रहा था निकल, हतप्रभ गृहस्वामी ने मचाया शोर, पड़ोसी आए दौड़, पुलिस को दी सूचना, जिसने मुश्किल से छटपटाते “गुनाह के सबूत” को खिड़की से किया आज़ाद, लिया हिरासत में, चोर को कानून से बचने की नहीं मिली कोई खिड़की, लोग कस रहे तंज अगर चोर ने की होती थोड़ी डाइटिंग, कर रखी होती कसरत, तो शायद न बनता शोपीस, न पुलिसवालों को करनी पड़ती मशक्कत, फिलहाल चोर है थाने में जहां पुलिस ने उड़ा रखा है उसका चैन, कसम खाई उसने अब कभी नहीं बनेगा वह एग्जॉस्ट फैन

🔸 उदयपुर में अधिवक्ताओं का धरना व प्रदर्शन आज, राज्यपाल से भेंटकर हाईकोर्ट बेंच मांगेंगे

🔹 IPL से बाहर हुए मुस्तफिजुर तो बांग्लादेश ने बनाया T-20 वर्ल्ड कप में हिंदू कप्तान, लिटन दास करेंगे कप्तानी

आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, “NEWS HEADLINES “की तरफ से सुप्रभात🙏🏽🙏🏽

=============================

Related Articles

Back to top button