उत्तरप्रदेश
Trending

आज की बड़ी खबरें………. 14.12.2025

➡लखनऊ-यूपी में 5 आईएएस अफसरों के तबादले,राजेश कुमार ACEO,यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, देवी प्रसाद पाल मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट,प्रेरणा शर्मा विशेष सचिव औद्योगिक विकास,एडिशनल CEO इन्वेस्ट UP,देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा को निदेशक रेशम,यूपी का अतिरिक्त प्रभार टी.के.शिबु विशेष सचिव उद्यान विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण का अतिरिक्त प्रभार,टी.के.शिबु को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के साथ अतिरिक्त चार्ज.

➡लखनऊ-लखनऊ जलकल विभाग ने लोगों को दी सूचना,कई इलाकों के उपभोक्ताओं को किया गया सचेत,राम नगर धोबी घाट कूड़ा घर के पास पाइपलाइन में लीकेज,300 एमएम डाया वितरण पाइपलाइन में होगा मरम्मत कार्य,मरम्मत के कारण 15 दिसंबर को जलापूर्ति रहेगी बाधित,सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पानी की सप्लाई बंद.

➡अयोध्या-रौनाही-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग को चौड़ीकरण,जद में आ आ रहे ईदगाह का एक हिस्सा गिराया, जिला प्रशासन, ईदगाह इंतजामिया कमेटी के बीच वार्ता,इंतजामिया कमेटी ने एक हिस्से को हटाने का फैसला लिया,मजदूरों की मदद से ईदगाह के चिन्हित हिस्से को गिराया गया,4 दिनों तक संत-महंतों ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया था.

➡बरेली-मौलाना तौकीर रजा पर एक और FIR दर्ज,तौकीर रजा और उसके बहनोई पर केस दर्ज,पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया,जमीन हड़पने, धमकी,छेड़छाड़ की धाराओं में केस,प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता के पति ने खाया जहर,पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच,मौलाना तौकीर रजा फतेहगढ़ जेल में है बंद,इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रेहपुरा चौधरी का मामला.

➡प्रतापगढ़-राष्ट्रीय लोक अदालत में 137335 वादों का निस्तारण,जिला जज राजीव कमल पांडेय ने कोर्ट का उद्घाटन किया,6006 फौजदारी वादों में 1625750 रुपये का अर्थदंड वसूला, 52 मोटर दुर्घटना वाद में करीब 4 करोड़ का प्रतिकर दिलाया, लोक अदालत का संचालन अपर जिला जज ने किया.

➡इटावा-ब्लैकमेलिंग से तंग युवक ने दी जान,मामले में पुलिस ने लिया एक्शन,SHO ने केस दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल,दूसरा आरोपी फरार, तलाश जारी, दो नामजद भाइयों की प्रताड़ना से तंग था,कोतवाली भरथना क्षेत्र में केस है दर्ज.

➡जालौन-सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर,टक्कर लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल,डॉक्टरों ने जांच पड़ताल कर किया मृत घोषित,उरई कोतवाली क्षेत्र के बघौरा बाईपास का मामला.

➡कौशाम्बी-जीजा अपनी साली को लेकर फरार,बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप,युवक की 2 साल पहले बड़ी बहन से हुई थी शादी, पीड़िता के पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की, पुलिस फरार जीजा-साली की तलाश में जुटी,सैनी कोतवाली इलाके का मामला.

➡गोंडा- बाइक को पीछे से ट्रैक्टर ने मारी टक्कर,हादसे में बाइक सवार देवर-भाभी की मौत,भाभी की मौके पर देवर की अस्पताल में मौत,पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में लिया, कोतवाली नगर के अंबेडकर चौराहे की घटना.

➡हाथरस-ATM कार्ड बदलकर ठगी की घटना, शातिर ठग ने निकाले 70 हजार रुपये,ATM से पैसे निकालते CCTV कैमरे में कैद, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थाना सादाबाद क्षेत्र की घटना.

➡सीतापुर-ट्रॉली के नीचे गिरा ट्रैक्टर चालक किसान,हादसे में किसान दिनेश की मौके पर मौत,तालगांव के कैमहरा गांव निवासी था किसान, हरगांव थाना क्षेत्र का पूरा मामला.

➡सीतापुर-GRP जवानों की फुर्ती से बची बुजुर्ग की जान,राकेश खरवार, रजनीश कुमार का साहस,जवानों के साहस का वीडियो CCTV में कैद,सीतापुर रेलवे जंक्शन का मामला.

➡देवरिया-बाइक टक्कर के बाद आपस में युवक भिड़े, मनबढ़ों ने पुलिस से भी की धक्का-मुक्की,सड़क पर लगा जाम, आरोपी मौके से फरार,सदर कोतवाली क्षेत्र के कसया रोड की घटना.

Related Articles

Back to top button