GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने की भाजपा परसपुर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा

परसपुर गोण्डा : भारतीय जनता पार्टी परसपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने परसपुर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि यह टीम कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जनसंपर्क केंद्रित बनाने के उद्देश्य से गठित की गई है। उन्होंने बताया कि भाजपा एक अनुशासित और विचारधारा आधारित दल है, जिसमें हर पदाधिकारी को संगठन निर्माण की जिम्मेदारी निभानी होती है। नई कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्रीराम सिंह (पूरेलाली), विटाना (कड़रु), पूर्णिमा मिश्रा (बड़के पुरवा), त्रिवेनी (बरइन पुरवा) एवं राकेश सिंह चौहान (जरोली) को दी गई है। मंडल महामंत्री के रूप में प्रदीप तिवारी (राजापुर) एवं बृजेश सिंह (गजराजपुरवा) को नियुक्त किया गया है। वहीं मंडल मंत्री पद पर अंजनी देवी (सकरौरा), विजय सिंह (हट्टीपुरवा मलांव), माधवराज (तिवारी पुरवा), पिंकी यादव (मधई पुरवा), अनुज प्रताप सिंह (तालेपुरवा) तथा बृजेश कुमार (बसंतपुर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर इतेन्द्र सिंह (कड़रु तारा) को नामित किया गया है जबकि सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी राहुल सिंह (अतबलपुरवा) और आईटी प्रभारी के रूप में सत्येन्द्र प्रताप सिंह (परसपुर बैसनपुरवा) को दायित्व सौंपा गया है। मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे भाजपा की नीतियों, योजनाओं एवं लोककल्याणकारी विचारों को प्रत्येक घर तक पहुँचाएं और बूथ स्तर पर संगठन की जड़ें मजबूत करें। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई टीम कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में संगठन की ताकत को कई गुना बढ़ाने में सफल होगी।

Related Articles

Back to top button