
➡लखनऊ- बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज दिल्ली दौरे पर, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते , यूपी के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी मुलाकात
➡लखनऊ- सीएम योगी संगोष्ठी का करेंगे शुभारंभ, विकसित कृषि-विकसित यूपी @2047 थीम, सुबह 11 बजे संगोष्ठी का होगा शुभारंभ, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में कार्यक्रम
➡हापुड़- युवती को सोशल मीडिया पर युवक से हुआ प्यार, 500 किलोमीटर दूर प्यार का इजहार करने आई युवती, पंजाब के चंडीगढ़ से हापुड़ के सिंभावली पहुंची युवती, दूसरे समुदाय के युवक से युवती को हुआ प्यार, सिंभावली पुलिस ने दोनों के परिजनों को दी सूचना
➡रायबरेली- संदिग्ध हालत में महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास, जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, पारिवारिक कलह बताई जा रही घटना की वजह,गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में किया भर्ती, मिल एरिया क्षेत्र के सकरा गांव की रहने वाली महिला
➡हापुड़- राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए बनेंगे अन्नपूर्णा भवन, 85 अन्नपूर्णा भवन बनाकर तैयार किये जायेंगे, जिले में 6 भवन बनकर तैयार हुए, 85 गांवों में जगह की गई है चिन्हित
➡कन्नौज- सड़क हादसे में युवक की मौत का मामला, परिजनों ने केस दर्ज के लिए एसपी से लगाई गुहार, एक्सीडेंट मामले में ट्रैक्टर चालक, मालिक पर केस की मांग, 11 जुलाई को सुल्तानपुर गांव के पास हुआ था हादसा, कार और ट्रैक्टर के बीच हुई थी जोरदार टक्कर, टक्कर में कार सवार की हुई थी दर्दनाक मौत
➡दिल्ली- संसद के मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिनआज भी दोनों सदन में हंगामे के आसार, कल भी विपक्ष ने ठप की थी कार्यवाही, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा मांग रहा विपक्ष, प्रधानमंत्री से सदन में जवाब देने की मांग
➡लखनऊ- लखनऊ में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई,डालीबाग स्थित अलाया होम्स अपार्टमेंट को LDA तोड़ेगा,अपार्टमेंट के तीन अवैध तलों को एलडीए तोड़ेगा, शासन ने फ्लैट खरीदार की अपील खारिज की,जिसके बाद एलडीए यह कार्रवाई करेगा, एलडीए बिल्डर को नोटिस जारी करेगा, 15 दिन में अवैध मंजिलों को खाली करना होगा
➡अलीगढ़- SSP संजीव सुमन ने आठ थाना अध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव,कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए थाना अध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव,बन्ना देवी थाना इंचार्ज पंकज मिश्रा को सिविल लाइन थाने का बनाया इंचार्ज
➡कन्नौज- अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, संदिग्धों की चेकिंग में विशुनगढ़ थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने किया गिरफ्तार
➡लखनऊ- किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मानसिक रोग विभाग के डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा, इस साल KGMU से नौकरी छोड़ने वाले वह दूसरे डॉक्टर हैं



