GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : ससुरालियों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, नवविवाहिता ने मा ंगी न्याय की गुहार

परसपुर : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भया पुरवा पसका निवासिनी प्रार्थिनी प्रमिला पत्नी विनीत उर्फ गब्बर सिंह पुत्री सीताराम ने अपने ससुरालीजनों पर मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। प्रार्थिनी ने बताया कि उनकी शादी 25 जून 2010 को ग्राम भटेहटा मलूकपुर थाना जहंगीराबाद जनपद बाराबंकी निवासी विनीत उर्फ गब्बर सिंह पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ सिंह के साथ हुई थी। विवाह के बाद संतान न होने पर ससुराल पक्ष के लोग ताना देने लगे। प्रार्थिनी के अनुसार, 8 मई की शाम लगभग 7 बजे जब उन्होंने विरोध किया तो उनके पति विनीत उर्फ गब्बर सिंह, जेठ जमुना सिंह पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ सिंह, जेठ का लड़का नीरज सिंह पुत्र जमुना सिंह और जेठानी कलावती पत्नी जमुना सिंह ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और धमकी देकर मायके में छोड़कर चले गए। इस प्रकरण में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि प्रार्थिनी श्री मती प्रमिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button