आज का पवित्र पंचांग एवं राशिफल….13.09.22
इतिहास की 13 सितम्बर 2021 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

🕉️🌷🚩⚜🕉⚜🚩🌷🕉️
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*📝आज दिनांक 👉*
📜 13 सितम्बर 2022
मंगलवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚
🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2079
🇮🇳मास- आश्विन
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- तृतीया – 10:39 तक
🗒पश्चात्- चतुर्थी
🌠नक्षत्र- रेवती – 06:36 तक
🌠पश्चात्- अश्विनी
💫करण- विष्टि – 10:39 तक
💫पश्चात्- बव.
✨योग- वृद्धि – 07:35 तक
✨पश्चात्- ध्रुव
🌅सूर्योदय- 06:04
🌄सूर्यास्त- 18:29
🌙चन्द्रोदय- 20:26
🌛चन्द्रराशि- मीन – 06:36 तक
🌛पश्चात्- मेष
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:52 से 12:41
🤖राहुकाल- 15:23 से 16:56
🎑ऋतु- शरद्
⏳दिशाशूल- उत्तर
✍विशेष👉
🔅आज मंगलवार को 👉आश्विन बदी तृतीया 10:39 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , तृतीया का श्राद्ध ( उदयतिथि अनुसार आज 10:39 से पहले ) , चतुर्थी का श्राद्ध (10:39 के बाद या कल ) , संकष्टी / अंगारकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , पंचक 06:36 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 06:36 से अगले दिन सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 10:38 तक , सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 21:14 पर , वर्षा योग , श्री ब्रह्मानंद लोधी स्मृति दिवस , मेजर रामास्वामी परमेश्वरन जन्म दिवस व विश्व भाईचारा एवं क्षमादान दिवस ( 14 सितम्बर का भी वर्णन )।
🔅कल बुधवार को 👉 आश्विन बदी चतुर्थी 10:27 तक पश्चात् पंचमी शुरू , चतुर्थी का श्राद्ध ( उदयतिथि अनुसार आज 10:27 से पहले ) , पंचमी का श्राद्ध (10:27 के बाद या कल ), भरणी श्राद्ध , मूल संज्ञक नक्षत्र 06:58 तक , ज्वालामुखी योग 10:26 से , हिन्दी दिवस (भारत) , महर्षि दधीचि जयंती (भाद्रपद शुक्ल अष्टमी) , श्री पुष्प दन्त जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , भाद्रपद शुक्ल अष्टमी ) , श्री श्री माधव देव तिथि (असम)व विश्व भाईचारा एवं क्षमादान दिवस ( 13 सितम्बर का भी वर्णन )।
🎯आज की वाणी👉
🌹
वाणी रसवती यस्य,
यस्य श्रमवती क्रिया ।
लक्ष्मी : दानवती यस्य,
सफलं तस्य जीवितं ।।
अर्थात् 👉
जिस मनुष्य की वाणी मीठी है , जिसका कार्य परिश्रम से युक्त है , जिसका धन दान करने में प्रयुक्त होता है, उसका जीवन सफल है।
🌹
13 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
922 – लिबिया के एल अज़िज़िया में धरती पर उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। छाया में मापा गया यह तापमान 136.4 डिग्री एफ (58 डिग्री सी) था।
1100 – चॉकलेट का पहली बार इस्तेमाल किया गया। आज के दिन अंतरराष्ट्रीय चॉकलेट दिवस मनाया जाता है।
1250 – ईसाइयों और मुसलमानों के बीच मन्सूरिया नामक युद्ध आरंभ हुआ। यह युद्ध जिसे क्रूसेड के नाम से भी जाना जाता है, मिस्र में हुआ।
1574 – तुर्की की सेना ने ट्यूनिस पर पुन: कब्जा किया।
1658 – इंगलैंड के पहले राष्ट्रपति ओलिवर क्रेमवल का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1743 – ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया और सावोय-सार्डिनिया वर्म्स की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1751 – हंगरी के साम्राज्य में काल्व्हारिया बांस्काया स्तिव्निका पूरी हुई।
1759 – अंग्रेजों ने फ्रांसीसी सेना को इब्राहीम के मैदानों पर हरा दिया।
1780 – अमरीका के शिकागो नगर में लिफ्ट का पहला परीक्षण किया गया। इसे जॉन बेकबार्ट नामक एक अमरीकी ने बनाया था।
1788 – न्यूयॉर्क शहर अमेरिका की पहली राजधानी बना।
1788 – फिलाडेल्फिया संधि के तहत अमेरिका में पहले राष्ट्रपति चुनाव की तिथि तय हुई।
1791 – फ्रांस के राजा लुई14वें ने नया संविधान अंगीकार किया।
1834 – ग्लेनेर अखबार पहली बार जमैका में प्रकाशित हुआ।
1858 – हैम्बर्ग-यूएस जहाज ऑस्ट्रिया आग लगने और डूबने से 471 लोग मारे गए।
1882 – एंग्लो-मिस्र युद्ध: तेल अल केबिर की लड़ाई लड़ी गई।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध: जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई।
1922 – पोलैंड की संसद ने जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम पारित कर दिया गया।
1923 – स्पेन में सैन्य तख्ता पलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की। ट्रेड यूनियनों को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
1929 – लाहौर जेल में भूख हड़ताल के 63 दिनों के बाद भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक जतिन दास की मौत हो गई।
1942 – जर्मन सेना ने स्टेलिनग्राड पर हमला किया।
1947 – प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
1948- उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।
1956 – आईबीएम ने डिस्क स्टोरेज वाला पहला व्यावसायिक कंप्यूटर 305 रेमेक जारी किया।
1968 – अल्बानिया वारसाॅ संधि से अलग हुअा।
1971 – विश्व हॉकी एसोसिएशन का गठन हुआ।
1977 – जनरल मोटर्स द्वारा पहला डीजल ऑटोमोबाइल पेश किया गया।
1979 – चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
1993 – फिलिस्तीनी नेता यासिर अरफात और ईस्राईली प्रधान मंत्री इसहाक़ राबिन के बीच अमरीका की राजधानी वाशिंगटन में गज्ज़ा अरीहा नामक एक समझौता हुआ।
2000 – भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।
2001 – ओसामा बिन लादेन को पकड़ने हेतु अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।
2002 – इस्रायल ने फ़िलिस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
2005 – सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मानकों की घोषणा की।
2006 – इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
2007 – नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया।
2007 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल फ़ेदकोव के आग्रह को स्वीकार करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट को भंग किया।
2007 – संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बनी।
2008 – दिल्ली में तीन स्थानों पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए जिनमें लगभग 30 लोगों की मौत हो गई और लगभग 130 से अधिक घायल हो गए।
2009 – लोक सभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में कोच्चि के चार्ल्स डायस को मनोनीत किया गया।
2009 – चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।
2013 – तालिबान आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया जिसमें अफ़ग़ान नेशनल पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हाे गए।
2019 – वियतनाम ने दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा फार्म का उद्घाटन किया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़ी तीन प्रमुख परियोजनाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश को समर्पित किया।
2021 – पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
13 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉
1845 – हैनरी कॉटन – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष।
1909 – रे बॉअडन- इंग्लैंड के फुटबॉलर।
1912 – रीटा शॉ- अमेरिकी अभिनेत्री।
1926 – नगेन्द्र बाला – भारत की महिला क्रांतिकारी।
1932 – डॉ प्रभा अत्रे भारत की किराना घराने की प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका।
1939 – भगवत रावत – प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार।
1946 – मेजर रामास्वामी परमेस्वरन – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1960 – नल्लारि किरण कुमार रेड्डी – एक भारतीय राजनीतिक नेता है ।
1969 – ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न का जन्म हुआ। पूर्व गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 708 जबकि वनडे में 293 विकेट चटकाए।
1973 – महिमा चौधरी – भारतीय अभिनेत्री ।
1978 – भारती प्रवीण पवार (भारती पवार) – भारतीय स्वास्थ्य मंत्री (संसद सदस्य लोकसभा प्रारंभ 2019)।
13 सितंबर को हुए निधन👉
1928 – श्रीधर पाठक – भारत के प्रसिद्ध कवि।
1929 – जतीन्द्रनाथ दास – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।
1944 – नूर-उन-निसा इनायत ख़ान भारतीय मूल की ब्रिटिश गुप्तचर थीं, जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मित्र देशों के लिए जासूसी की।
1997 – अंजान – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार, शायर।
2012 – रंगनाथ मिश्रा- भारत के 21वें मुख्य न्यायाधीश।
2015 – कलामण्डलम सत्यभामा, एक भारतीय शास्त्रीय नर्तकी, शिक्षक और कोरियोग्राफर के साथ-साथ भारत के केरल राज्य की प्रसिद्ध मोहिनीअट्टम नृत्यांगना थीं।
2017 – पावनी परमेस्वर राव – भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता थे ।
2019 – 82 साल के उम्र में पूर्व नौकरशाह बी एन युगंधर का निधन।
2020 – डाक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह – भारत के चौदहवीं लोकसभा के सदस्य एवं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।
2021 – पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस (80) का मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हुआ।
2021 – पूर्व भारतीय फुटबॉलर और मोहन बागान के दिग्गज भबानी रॉय (75) का लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हुआ।
13 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 श्री ब्रह्मानंद लोधी स्मृति दिवस ।
🔅 मेजर रामास्वामी परमेश्वरन जन्म दिवस ।
🔅 विश्व भाईचारा एवं क्षमादान दिवस ( 14 सितम्बर का भी वर्णन )।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 🕉️ 🌴⚜⚜
⚜️ आज का राशिफल ⚜️
दिनांक : 13 सितम्बर 2022
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपका व्यवहार बच्चों जैसा रहेगा अपनी बचकाना हरकतों से नाराज लोगो को भी हंसने पर मजबूर करेंगे। दिन के आरम्भ से मध्यान तक लगभग सभी कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे किसी की डांट फटकार सुनने के बाद ही स्वभाव में गंभीरता आएगी। मीठा बोलने वालों से आज विशेष सावधानी बरतें पीठ पीछे आपको हानि पहुँचा सकते है। कार्य व्यवसाय में दोपहर के बाद लाभ की संभावना बनेगी लेकिन टलते टलते संध्या के समय आकस्मिक रूपनसे होगी। धन आज आएगा लेकिन टिकेगा नही रूठो को मनाने अथवा पारिवारिक व्यवहारों पर खर्च करना पड़ेगा। शाम के समय थकान बनने से उत्साह हीनता बढ़ेगी। संचित कोष में कमी आएगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपको आज का दिन सावधानी से बिताने की सलाह है। जाने अनजाने कोई ऐसा काम हो सकता है जिसका भुगतान लंबे समय तक करना पड़ेगा साथ ही किसी प्रियजन से संबंधों में खटास भी बनेगीं। कार्य व्यवसाय से आज जो भी उम्मीद लगाएंगे परिणाम उसके विपरीत ही रहने वाले है इसलिए आर्थिक मामलों में अधिक सतर्कता बरते। उधार लिया धन शीघ्र लौटाने का प्रयास करें अन्यथा मान हानि हो सकती हैं। परिजन का व्यवहार भी अनापेक्षित रहेगा जिससे बात बात पर गुस्सा आएगा आज धैर्य और विवेक का परिचय दें कल से परिस्थिति सुधरने लगेगी। किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें हानि ही निश्चित है। यात्रा टालने के प्रयास करे सेहत बिगड़ने की संभावना है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन सामाजिक कार्यो में समर्पित रहेगा आज आप परोपकार एवं स्वार्थ सिद्धि के बीच उलझे रहेंगे अपने नियत कार्यो में फेरबदल कर मित्र परिचितों के आवश्यक कार्यो में समय देना पड़ेगा लेकिन प्रशंशा की जगह आज अपमान हो सकता है विशेषकर सार्वजनिक क्षेत्र पर विपरीत लिंगीय से सावधानीपूर्वक व्यवहार करें लांक्षन लगने की संभावना है। कार्य व्यवसाय में सहकर्मी अथवा अधीनस्थों के ऊपर निर्भर रहना पड़ेगा जिससे लाभ की संभावना भी आज कम ही रहेगी। आत्मनिर्बर होकर जोभी कार्य करेंगे उसमे आरंभिक परेशानी के बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। सेहत भी अकस्मात ही नरम होगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन से आप कुछ ना कुछ लाभ अवश्य उठाएंगे आपका निखारा हुआ व्यक्तित्त्व भी कठिन कार्यो को आसान बनाने में सहायता करेगा। जिस भी कार्यो को करेंगे पूर्ण समर्पित भाव से ही करेंगे इसलिये किसी का भी गैरजिम्मेदार व्यवहार पसंद नही करेंगे। आज छोटे भाई बहन को आपसे अथवा आपको उनसे किसी भी रूप में लाभ होने की सम्भवना है। शत्रु पक्ष अपनी ही गलतियों के कारण आपके सामने आने की हिम्मत नही कर पाएंगे। व्यावसायिक स्थल पर आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ उठाये लेकिन आज अतिआत्मविश्वाश और अहम की भावना से बचे अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते है। आर्थिक अथवा पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है इसमे सतर्कता बरते।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप धार्मिक कार्यो में अधिक रुचि लेंगे दिन के आरंभिक भाग में व्यस्तता में भी पूजा पाठ के लिये समय निकाल लेंगे दिन का आरंभ ऊर्जावान रहने से शेष भाग में भी मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। मध्यान के बाद स्वभाव में ईर्ष्या आएगी जिससे लोगो मे आपके प्रति हीनभावना बढ़ सकती है लेकिन आपके परोपकारी स्वभाव के चलते लोग छोटी मोटी बातो को अनदेखा करेंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे यहाँ लोभ से बचे अन्यथा थोड़े बहुत लाभ से भी वंचित हो जाएंगे। घर मे आज वैचारिक मतभेद रहने के बाद भी आपके कद में वृद्धि होगी। अपच के कारण अन्य शारीरिक समस्या बन सकती है खान पान में संयम बरते।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका व्यवहार अनाड़ियों जैसा रहेगा सेहत आज लगभग सामान्य बनी रहेगी कार्य क्षेत्र पर अथवा अन्य कारणों से जमा पूंजी खर्च करेंगे। मध्यान तक कि दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी इसके बाद ही थोड़ी स्थिरता आ पाएगी। काम धंधे को लेकर कोई नई संमस्या खड़ी होगी इसका आज निपटारा सम्भव नही जोर जबरदस्ती भी ना करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आज अपने बलबूते ही कार्य करने का प्रयास करे अन्य के भरोसे बैठकर हानि हो सकती है धन की आमद खर्च से कम रहने के कारण आर्थिक विषमताओं का सामना करना पड़ेगा। शादी विवाहादि के कार्य में सहभागिता देनी पड़ेगी। महिलाए आज अपने मन की करेंगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन विपरीत फलदायी रहेगा स्वभाव में रखापन और बात बात पर क्रोध आने से आसपास के लोग आपके साथ व्यवहार करने में असहज अनुभव करेंगे। मध्यान तक ज्यादा आवश्यकता पड़ने पर ही बोले इसके बाद स्वभाव में नरमी आने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर कोई भी भला बुरा निर्णय लेने से पहले अवश्य विचार करें शीघ्र ही इसकी पुनरावृति होगी। कार्य व्यवसाय को लेकर भी मध्यान तक कोई न कोई दुविधा लगी रहेगी इसके बाद कहि से आकस्मिक लाभ मिलने पर शान्ति मिलेगी। सहकर्मी अथवा किसी स्वजन पर अनैतिक दबाव ना बनाये अन्यथा स्वयं ही मुसीबत में फसेंगे। पति पत्नी एक दूसरे की भावनाओ को समझे छोटी बातों पर कलह हो सकती है। पेट संबधित संमस्या लगी रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये किसी बहुप्रतीक्षित कामना की पूर्ति कराएगा लेकिन इसके लिये व्यवहार में मिठास भी रखनी पड़ेगी अन्यथा परिणाम विपरीत भी हो सकते है। दिन के आरंभ से ही किसी जरूरी कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे दोपहर के बाद इसके पूर्ण होने पर राहत मिलेगी। आज किसी सार्वजनिक कार्य को लेकर भी दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय स्थल पर अनुकूल वातावरण कुछ समय के लिये ही मिलेगा इसका समय रहते लाभ उठाएं अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। धन की आमद आज बिना मेहनत के ही हो जाएगी जिससे स्वभाव में आलस्य रहेगा। महिलाओ का दिमाग बिना मेहनत सफलता मिलने पर सातवे आसमान पर रहेगा। संध्या के समय सेहत थोड़ी नरम रहने पर भी मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिये खर्चीला रहेगा। आपका स्वभाव भी दिखावा पसन्द रहने के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ कम ही मिलेगा मध्यान के बाद लाभ के अवसर मिलेंगे जिन्हें लापरवाही के चलते हाथ से निकाल सकते है। धन की आमद को लेकर आज बेपरवाह रहेंगे फिर भी काम चलाऊ हो ही जायेगी। कोर्ट कचहरी अथवा अन्य सरकारी कार्यो के ऊपर भी खर्च करना पड़ेगा आज जितना हो सके व्यर्थ के खर्च से बचे नही तो बाद में आर्थिक उलझने परेशान करेंगी। नौकरी पेशाओ का अधिकारी वर्ग से अनबन होने की संभावना है जिसका परिणाम बाद में परेशान करेगा जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर मतभेद रहेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप अधिकांश कार्य बुद्धि विवेक के साथ करेंगे लेकिन स्वार्थ सिद्धि की भावना अधिक रहने के कारण अपना हित साधने के लिये किसी अन्य को परेशानी में डालने में संकोच नही करेंगे। घर अथवा बाहर पिता अथवा किसी वरिष्ठ व्यक्ति का जिद्दी स्वभाव क्रोध दिलाएगा लेकिन ध्यान रखें आज धैर्य रखने पर ही इनसे लाभ और सम्मान मिलेगा। महिलाए के मन मे कोई गुप्त युक्ति लगी रहेगी स्वभाव भी सनकियो जैसा रहने के कारण आस पास के लोगो को पसंद नही आएगा। अचल संपत्ति के कार्यो में आज ढील देना ही बेहतर है सरकारी पचड़ों से स्वयं को दूर रखें। संध्या के समय कही से आकस्मिक धन अथवा शुभ समाचार मिल सकता है। आवश्यक कार्य आज पूरा कर लें इसके बाद कलह क्लेश की भेंट चढ़ेगा। शरीर मे छोटी मोटी व्यादि लगी रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको किसी ना किसी रूप में धन अथवा अन्य लाभ कराएगा लेकिन आज भी मन मे चल रही कामना पूर्ति होने में कोई व्यवधान अवश्य आएगा। दिन के आरम्भ में आलसी स्वभाव के कारण दिनचार्य धीमी चलेगी लेकिन मध्यान के समय कही से लाभ की संभावना बनने पर कार्य के प्रति गंभीरता आएगी। कार्य क्षेत्र पर पुरानी योजना से लाभ होगा नए कार्यो में भी निवेश कर सकते है निकट भविष्य में लाभ देगा। महिलाओ की मानसिकता आज सुखोपभोग की रहेगी जिस कारण घर के कार्य अस्त व्यस्त होंगे। आज अचल संपत्ति सम्पति संबंधित अधूरे कार्य को प्रथमिकता दे सफलता की संभावना अधिक है। विपरीत लिंगीय के प्रति शीघ्र आकर्षित हो जाएंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज परिस्थियां आपके अनुकूल तो नहीं फिर भी मन को संतोष अवश्य देंगी। सुबह से ही आलस्य प्रमाद में रहेंगे कार्य क्षेत्र को लेकर किसी विशेष सोच में समय खराब होगा मौके की तलाश में रहेंगे परन्तु आज भाग दौड़ से बचने का प्रयास होने वाले लाभ में कमी लाएगा। कार्य क्षेत्र पर मंदी के कारण मन कम ही लगेगा फिर भी संध्या के आसपास कामचलाऊ धन की आमद हो जाएगी। घर मे आपका उदासीन व्यवहार परिजनों को पसंद नही आएगा बड़े बुजुर्गों से मार्गदर्शन के साथ ताने भी सुनने को मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र से आज संभावना होने पर भी लाभ नहीं मिल सकेगा। संध्या का समय राहत वाला रहेगा किसी समारोह में सम्मिलित होंगे प्रियजनों से भेंट मन हल्का करेगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️