उत्तरप्रदेश
Trending

9 अक्टूबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

9 अक्टूबर
महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –

1446 – कोरियाई हंगल वर्णमाला का पहली बार प्रकाशन कोरिया में हुआ।
1558 – वेनेजुएला के मेरिदा शहर की स्थापना की गई।
1708 – स्वीडन और रूस की विश्व विख्यात लड़ाई जिसे डिनाइपर के नाम से जाना जाता है उसकी स्वीडन की पराजय के साथ समाप्त हुई।
1776 – अमेरिकी संसद ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम यूनाइटेट कॉलोनीज से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
1855 – अमेरिकी आविष्कारक इसहाक सिंगर ने सिलाई मशीन मोटर का पेटेंट कराया।
1865 – अमेरिका के पेंसिलवेनिया में तेल के लिए भूमिगत पाइपलाइन बिछाई गई थी।
1870 – राजज्ञा के माध्यम से रोम को आधिकारिक रूप से इटली में शामिल किया गया।
1874 – सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन और जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किये। तभी से 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू हुआ।
1876 – स्कॉटिश वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल और उनके सहयोगी थॉमस वाट्सन ने पहली बार लंबे समय तक टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों के बीच दो मील की दूरी थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के एंटवर्प पर कब्जा किया।
1920 – अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ।
1930 – अमेरिका में पहली महिला पायलट लॉरा इंगल्स अकेले अंतरमहाद्वीपीय उड़ान को पूरा करके कैलिफोर्निया के ग्लेनडेल में उतरी।
1942 – स्वतंत्रता सेनानी बीबी अमर कौर ने लाहौर जेल गेट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्हें गिरफ्तार कर अंबाला जेल भेजा गया।
1946 – वर्जीनिया के पीट्सबर्ग में पहले इलेक्ट्रिक कंबल की बिक्री हुई।
1949 – स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर सी. राजगोपालाचारी ने आधिकारिक रूप से प्रादेशिक सेना का उद्घाटन किया।
1962 – अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।
1976 – इंटरनेशनल डायरेक्ट डायलिंग सेवा की बम्बई (अब मुंबई) और लंदन के बीच शुरु।
1997 – इटली के अभिनेता एवं लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।
1998 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वाच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया।
2002 – भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।
2008 – केन्द्र सरकार ने तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।

जन्मदिवस

1826 – हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म हुआ।
1877 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गोपबंधु दास का जन्म हुआ।
1907 – ग्रहस्थ प्रचारक भय्या जी दाणी का जन्मदिन।
1945 – प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान का जन्म हुआ।
1949 – वनवासियों के सच्चे मित्र जगदेवराम उरांव का जन्म हुआ।

पुण्यतिथि

1967 – अर्जेन्टीना के मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा का निधन हुआ।
1988 – पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू का निधन हुआ।
2015 – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का निधन हुआ।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव –

भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस

Related Articles

Back to top button