उत्तरप्रदेश
Trending

15 जुलाई की इतिहास की प्रमुख घटनाएं एवं संक्षिप्त विवरण

15 जुलाई
महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –

1795 – ‘ला मारसेइलेसी’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।
1904 – अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।
1910 – एमिल क्रेपलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
1916 – दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई।
1923 – इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया।
1926 – बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।
1944 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने जापान पर व्यापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की।
1955 – प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
1961 – स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
1962 – अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना।
1968 – अमेरिका और तत्कालिन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत हुई।
1979 – भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1984 – पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया।
1986 – महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1991 – अमेरिकी सैनिकों ने 1991 में उत्तरी इराक को छोड़ा।
प्रिंस चार्ल्स और डायना ने 1996 में अपने तलाक के लिए आवेदन किया।
1999 – चीन ने न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की घोषणा की।
2000 – सिएरा लियोन सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त कराए गए।
2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई।
2010 – भारतीय रुपया चिह्न (₹)भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक किया गया था।
2011 – भारत ने एक ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी द्वारा आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-12 को अंतरिक्ष कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
2011 – टाटा समूह ने नैनो के बाद 32 हज़ार रुपए में घर देने की घोषणा की।

जन्मदिवस

1611- सेनापति जयसिंह का जन्म हुआ।
1883 – प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का जन्म हुआ था।
1885 – आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता पत्तम थानु पिल्लई का जन्म हुआ था।
1903 – भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, के कामराज का जन्म हुआ था।
1909 – आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का जन्म हुआ था।
1912 – भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए मोहम्मद उस्मान का जन्म हुआ था।
1937 – हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म हुआ था।
1939 – संघ समर्पित राम लखन सिंह का जन्म हुआ था।

पुण्यतिथि

1967 – मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का निधन हुआ था।
2004 – भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का निधन हुआ था।
2006 – उत्कट स्वाभिमानी जय देव पाठक का निधन हुआ।
2010 – भारतीये वीर सैनिक करम चंद कटोच का अन्तिम संस्कार 48 वर्ष बाद हुआ।
2017 – गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का निधन हुआ।

Related Articles

Back to top button