उत्तर प्रदेशउत्तरप्रदेशदिल्लीपंचांगराष्ट्रीयलखनऊ
Trending

आज 12.07.2022 का पवित्र पंचांग राशिफल तथ इतिहास की कुछ प्रमुख घटनाएं

♦️♦️♦️ ⚜🕉⚜ ♦️♦️♦️
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 *📝आज दिनांक 👉*

📜 12 जुलाई 2022
मंगलवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2079
🇮🇳मास- आषाढ़
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- त्रयोदशी – 07:47 तक
🗒पश्चात्- चतुर्दशी – 28:01 तक
🌠नक्षत्र- मूल – 26:21 तक
🌠पश्चात्- पूर्वाषाढ़ा
💫करण- तैतिल – 07:47 तक
💫पश्चात्- गर
✨योग- ब्रह्म – 16:58 तक
✨पश्चात्- एन्द्र
🌅सूर्योदय- 05:31
🌄सूर्यास्त- 19:21
🌙चन्द्रोदय- 18:15
🌛चन्द्रराशि- धनु – दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:58 से 12:54
🤖राहुकाल- 15:54 से 17:38
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज मंगलवार को 👉 आषाढ़ सुदी त्रयोदशी 07:47 तक पश्चात् चतुर्दशी 28:01 तक , मंगला तेरस , कोकिला व्रत , चतुर्दशी तिथि का क्षय , सांयकाल चतुर्दशी में शिव शयनोत्सव , मूल संज्ञक नक्षत्र व सर्वदोषनाशक रवि योग 26:22 तक , शनि वक्री मकर राशि में 15:00 पर , बुध पुनर्वसु नक्षत्र में 08:30 पर , विघ्नकारक भद्रा 28:01 से , चौमासी चौदस / चातुर्मास प्रारम्भ (जैन) , मेला ज्वालामुखी (का. , हि.प्रे. ) , श्री सत्येन्द्र नारायण सिन्हा जयन्ती , श्री राजेन्द्र कुमार स्मृति दिवस , श्री दारासिंह स्मृति दिवस , श्री प्राण स्मृति दिवस , श्री पीकेवी पुण्य दिवस (कन्फर्म नहीं) , श्री घनश्याम छोटेलाल ओझा स्मृति दिवस , श्री घनश्याम ओझा स्मृति दिवस , पानशेत प्रलय दिवस , विश्व मलाला दिवस व केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की वर्षगांठ (168वींं )।
🔅कल बुधवार को 👉 पूर्णिमा 24:08 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरू , श्री सत्यनारायण व्रत , स्नान – दानादि की पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रयुता आषाढ़ी पूर्णिमा (परमपुण्यकाल सूर्योदय से सूर्योदय तक ) , मन्वादि , गुरु पूर्णिमा , व्यास पूजा , बौद्धायन श्रावणी उपाकर्म , कर्णघण्टा (कर्णखल) तीर्थ स्नान , गोपद्म व्रतारम्भ , सारनाथ में बौद्ध भिक्षुओं का धर्मचक्र परिवर्तन दिवस , बौद्ध भिक्षुओं का वर्षों वास ग्रहण , आषाढ़ मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , शुक्र मिथुन राशि में 10:50 पर , विघ्नकारक भद्रा 14:05 तक , श्री कृष्ण गुंडोपंत गिंडे उर्फ के. जी. गिंडे पुण्यतिथि , स्वामी कल्याण देव शुक्रताल ( पुण्य दिवस , कन्फर्म नहीं ) व शहीद दिवस (कश्मीर)।

🎯आज की वाणी👉

🌹
माता शत्रुः पिता वैरी
येन बालो न पाठितः।
न शोभते सभामध्ये
हंसमध्ये बको यथा।।
अर्थात्👉
जो माता पिता अपने बच्चो को शिक्षा से वंचित रखते हैं, ऐसे माँ बाप बच्चों के शत्रु के समान है। विद्वानों की सभा में अनपढ़ व्यक्ति कभी सम्मान नहीं पा सकता वह हंसों के बीच एक बगुले के सामान है।
🌹

12 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1096 – पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
1290 – इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1346 – लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
1543 – इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संघि पर हस्ताक्षर हुए।
1674 – शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
1690 – विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
1704 – स्टानिस्लाव लेस्जसिन्स्की पोलैंड का राजा बनाया गया।
1730 – लोरेन्जो कॉर्सिनी को पोप क्लेमेंस बारहवीं के रूप में चुना गया।
1774 – कार्लिस्ले, पेनसिल्वेनिया के नागरिक, आजादी के प्रतीकात्मक घोषणापत्र को पास किया।
1799 – रणजीत सिंह ने भांगी मिस्ल से लाहौर का कब्जा किया, सिख साम्राज्य की स्थापना और पंजाब के महाराजा बनने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था।
1801 – अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
1812 – अमेरिका ने कनाडा पर विंडसर, ओन्टेरियो में आक्रमण किया।
1823 – भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
1862 – अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
1874 – ओन्टारियो कृषि कॉलेज की स्थापना की गयी।
1912 – ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
1935 – बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
1939 – त्रिनिदाद और टोबैगो रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।
1949 – महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त हटाया गया।
1957 – अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
1960 – भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1966 – इंदिरा गांधी ने मॉस्को का दौरा किया।
1967 – यूनानी सैन्य शासन ने अपनी नागरिकता के 480 यूनानी टुकड़े किए।
1970 – अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
1975 – साओ तोमे और प्रिंसेपी ने पुर्तगाल में स्वतंत्रता की घोषणा की
1982 – चेकर मोटर्स निगम ऑटोमोबाइल ने अपना उत्पादन बंद किया।
1989 – दक्षिण कोरिया के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर खोला गया।
1990 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।
1993 – जापान में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें लगभग 160 लोगों की मौत हो गई थी।
1994 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
1998 – 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया । लगभग 1.7 अरब लोगों ने देखा।
2001 – भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा प्रारम्भ।
2003 – उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
2005 – मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफ़र्ड ने सन्न्यास लिया।
2006 – इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
2012 – सीरियाई सेना द्वारा 200 लोग ट्रेम्से में मारे गए।
2019 – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुला कांत को वर्ल्ड बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर बनाया गया।
2019 – यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम का द्वितीय वार्षिक लीडरशिप शिखर सम्मेलन वाशिंगटन में आयोजित किया गया।
2020 – रेलवे ने पहली बार आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले से सूखी मिर्ची विशेष पार्सल ट्रेन से पड़ोसी देश बांग्लादेश तक पहुंचाई।
2021 – एपीडा ने नेफेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2021 – इंग्लैंड पर पेनॉल्‍टी शूटआउट से जीत के बाद इटली यूरो कप फुटबॉल चैंपियन बना।

12 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉

1895 – दुर्गा प्रसाद खत्री – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक।
1909 – बिमल राय – हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक।
1916 – ल्यूडमिला मिखाइलोव्ना पावलिचेंको, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लाल सेना में एक सोवियत स्नाइपर थीं।
1917 – सत्येन्द्र नारायण सिन्हा एक भारतीय राजनेता थे। वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे।
1965 – क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का मंगलोर में जन्म हुआ।
1974 – प्रवीन डबास – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1982- अचंत शरत कमल – भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।
1986 – एवलिन लक्ष्मी शर्मा एक भारतीय-जर्मन फिल्म अभिनेत्री ।
1997 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म पाकिस्तान में हुआ।

12 जुलाई को हुए निधन👉

1489 – लोदी वंश के संस्थापक बहलुल खान लोदी का दिल्ली में निधन हुआ।
1982 – विश्वनाथ प्रसाद मिश्र – प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति।
1999 – राजेंद्र कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।
2002 – घनश्याम ओझा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
2005 – पडायत केशवपिल्लई वासुदेवन नायर, जो कि पीकेवी के नाम से लोकप्रिय थे , केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता थे (कन्फर्म नहीं)।
2012- दारा सिंह, विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
2012 – घनश्याम छोटेलाल ओझा – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
2013 – प्राण – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।
2013 – गौतम पॉल भट्टाचार्जी मंच, फिल्म और टेलीविजन की भारतीय जातीयता के ब्रिटिश अभिनेता थे।
2013 – ओतावियो क्वात्रोकी एक इतालवी व्यवासायी थे।
2013 – अमर गोपाल बोस- बोस कार्पोरशन के संस्थापक और पीठाध्यक्ष रहे।
2019 – पूर्व बिलियर्ड्स और स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव सी. कपूर का निधन।
2019 – गोवा के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, डॉ.विल्फ्रेड मेसक्विता का मुंबई में एक बीमारी के बाद निधन हो गया।
2020 – डच के महान फुटबॉलर विम सूर्बिएर (Wim Suurbier) का निधन।
2020 – पद्म श्री सम्मानित प्रख्यात स्तंभकार नगीनदास सांघवी का गुजरात के सूरत में निधन हो गया।
2021 – इंडियन ऑर्थोडॉक्‍स चर्च के सर्वोच्च धार्मिक गुरू मोरन मार बेसिलियोस मार्थोमा पॉलस द्वितीय (74 वर्ष) का निधन हुआ।

12 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 मेला ज्वालामुखी (का. , हि.प्रे. )।
🔅 श्री सत्येन्द्र नारायण सिन्हा जयन्ती ।
🔅 श्री राजेन्द्र कुमार स्मृति दिवस ।
🔅 श्री दारासिंह स्मृति दिवस ।
🔅 श्री घनश्याम ओझा स्मृति दिवस।
🔅 श्री प्राण स्मृति दिवस ।
🔅 श्री पीकेवी पुण्य दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 श्री घनश्याम छोटेलाल ओझा स्मृति दिवस।
🔅 पानशेत प्रलय दिवस ।
🔅 विश्व मलाला दिवस ।
🔅 केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की वर्षगांठ (168वीं)।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
⚜️ आज का राशिफल ⚜️
दिनांक : 12 जुलाई 2022

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से किसी से नाराजगी रहेगी। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Related Articles

Back to top button