Fri, 09 Oct 2026
Breaking News
लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें................... | देश राज्यों की खबरें : लखनऊ उत्तर प्रदेश | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...................* | गोंडा उतरौला मार्ग पर Start रोड के पास हादसा : गोंडा-उतरौला मार्ग पर बग्गी रोड के पास आधी रात सड़क हादसे में रिजवान की मौत, भाई गंभीर खराब गाड़ी ठीक करते हुआ हादसा | जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश : ऑनलाइन काम में लापरवाही पर डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने सख्त रुख अपनाया | मिल्कीपुर, अयोध्या। : मिल्कीपुर की बेटीश्रेया पांडेय ने बढाया,क्षेत्र समेत जिले का मान हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान | GST काउंसिल की बैठक सम्पन्न : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े सुधारों का ऐलान एलान | बाराबंकी में बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदे और पकड़े गए : बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर लखनऊ भेजा गया | सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | जिला गोंडा के तरबगंज में मारपीट की घटनाएं बढ़ी : महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें................... | देश राज्यों की खबरें : लखनऊ उत्तर प्रदेश | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...................* | गोंडा उतरौला मार्ग पर Start रोड के पास हादसा : गोंडा-उतरौला मार्ग पर बग्गी रोड के पास आधी रात सड़क हादसे में रिजवान की मौत, भाई गंभीर खराब गाड़ी ठीक करते हुआ हादसा | जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश : ऑनलाइन काम में लापरवाही पर डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने सख्त रुख अपनाया | मिल्कीपुर, अयोध्या। : मिल्कीपुर की बेटीश्रेया पांडेय ने बढाया,क्षेत्र समेत जिले का मान हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान | GST काउंसिल की बैठक सम्पन्न : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े सुधारों का ऐलान एलान | बाराबंकी में बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदे और पकड़े गए : बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर लखनऊ भेजा गया | सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | जिला गोंडा के तरबगंज में मारपीट की घटनाएं बढ़ी : महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू | लखनऊ उत्तर प्रदेश : शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें................... | देश राज्यों की खबरें : लखनऊ उत्तर प्रदेश | लखनऊ उत्तर प्रदेश : दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...................* | गोंडा उतरौला मार्ग पर Start रोड के पास हादसा : गोंडा-उतरौला मार्ग पर बग्गी रोड के पास आधी रात सड़क हादसे में रिजवान की मौत, भाई गंभीर खराब गाड़ी ठीक करते हुआ हादसा | जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश : ऑनलाइन काम में लापरवाही पर डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने सख्त रुख अपनाया | मिल्कीपुर, अयोध्या। : मिल्कीपुर की बेटीश्रेया पांडेय ने बढाया,क्षेत्र समेत जिले का मान हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान | GST काउंसिल की बैठक सम्पन्न : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े सुधारों का ऐलान एलान | बाराबंकी में बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदे और पकड़े गए : बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर लखनऊ भेजा गया | सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | जिला गोंडा के तरबगंज में मारपीट की घटनाएं बढ़ी : महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: श्रीलंका में हालात बेकाबू:राष्ट्रपति ने एक महीने बाद एक बार फिर आधी रात से इमरजेंसी लगाई, विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे लोग

रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Sat, May 7, 2022 / Post views : 215

Share:

श्रीलंका में खराब आर्थिक हालात और आम लोगों के सरकार विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने एक महीने बाद फिर इमरजेंसी लगा दी है। अब आम लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर भी नहीं उतर सकेंगे। इमरजेंसी आज आधी रात से ही लागू कर दी गई है।

संसद में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए स्पीकर महींदा यापा अभयवर्धना ने शुक्रवार को ही संसद 17 मई तक के लिए स्थगित कर दी थी। विपक्ष ने पुलिस की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया था।

श्रीलंका में बिगड़ते आर्थिक हालात के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 1 अप्रैल को भी इमरजेंसी लगा दी थी। हालांकि भारी विरोध प्रदर्शन के बीच पांच दिन बाद यानी 6 अप्रैल को इमरजेंसी हटा दी थी।

श्रीलंका में जगह जगह प्रदर्शन जारी है। लोगों लगातार गोटबाय सरकार से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

3.8 लाख करोड़ का विदेशी कर्ज
इससे पहले करीब दिवालिया हो चुके श्रीलंका ने 51 अरब डॉलर (3.8 लाख करोड़ भारतीय रुपए) का विदेशी कर्ज चुकाने से हाथ खड़े कर दिए थे। खाने-पीने का सामान और फ्यूल डिमांड पूरी करने के लिए श्रीलंका ने ये कदम उठाया है। फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व खाली हो चुका है और उसके पास काफी कम डॉलर बचे हैं। अगर वो कर्ज चुकाने का फैसला लेता तो फूड प्रोडक्ट्स और फ्यूल इंपोर्ट करने के लिए उसके पास डॉलर नहीं बचते। इससे हालात और बेकाबू हो जाते।

सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी
इसके पहले श्रीलंका में लगातार आर्थिक संकट की वजह से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। आए दिन सरकार के खिलाफ मार्च निकाले जा रहे हैं। बीते दिन भी प्रदर्शनकारियों से संसद को घेरने की कोशिश की। इसके बाद पुलिन ने इन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके पहले गुरुवार को प्रदर्शनकारियों के एक ग्रुप ने संसद के पास मौजूद पोल्डुवा जंक्शन पर बैरिकेडिंग को हटाने की कोशिश की। जिसके बाद इनके खिलाफ एक्शन लिया गया।

श्रीलंका में पेट्रोल भरवाने की भी लिमिट तय
आर्थिक संकट की वजह से श्रीलंका में पेट्रोल और डीजल की भी किल्लत हो रही है। सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (CPC) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर पेट्रोल भरवाने की लिमिट तय कर दी है। अब मोटरसाइकिल में 2,000 रुपए, तिपहिया वाहन में 3000 रुपए, कार, ​​वैन और जीप में 8000 रुपए तक का ही पेट्रोल भरवा सकते हैं। हालांकि, बसों, लॉरियों और कमर्शियल वाहनों को छूट दी गई है।

आजादी के बाद सबसे बड़ा आर्थिक संकट
श्रीलंका 1948 में अपनी आजादी के बाद से सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। श्रीलंका में लोगों को रोजमर्रा से जुड़ी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं या कई गुना महंगी मिल रही हैं। श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका है, जिससे वह जरूरी चीजों का आयात नहीं कर पा रहा है। महंगाई आसमान पर पहुंच गई है।

भारत ने अब तक 23 हजार करोड़ रुपए की मदद दी
इस संकट की घड़ी में भारत लगातार श्रीलंका की मदद कर रहा है। क्रेडिट लाइनों और क्रेडिट स्वैप के तहत भारत जनवरी से अब तक करीब 23 हजार करोड़ रुपए की मदद कर चुका है। श्रीलंका आर्थिक संकट की वजह से खाद्य पदार्थ और ईंधन के आयात के लिए भी भुगतान नहीं कर पा रहा है।

तमिलनाडु सरकार ने मदद के लिए प्रस्ताव पास किया
तमिलनाडु सरकार ने भी श्रीलंका की मदद के लिए एक प्रस्ताव पास किया है। इसके तहत राज्य सरकार श्रीलंका को खाना और जीवन रक्षक दवाएं भेजना चाहती है। प्रदेश भाजपा ने एक पत्र लिखकर सरकार की इस पहल का स्वागत किया है, साथ ही सवाल भी उठाए हैं। पत्र में कहा गया है कि तमिलनाडु सरकार की कुछ हालिया कार्रवाइयां सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए थीं, विशेषकर ऑपरेशन गंगा के दौरान। इसलिए हम सिर्फ इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यह प्रस्ताव भी ऐसी ही कवायद न बन जाए।

खबरें और भी हैं...

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें