Fri, 09 Oct 2026
Breaking News
GST काउंसिल की बैठक सम्पन्न : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े सुधारों का ऐलान एलान | बाराबंकी में बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदे और पकड़े गए : बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर लखनऊ भेजा गया | सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | जिला गोंडा के तरबगंज में मारपीट की घटनाएं बढ़ी : महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नशा स्वास्थ्य के साथ भविष्य को भी करता है बर्बाद - प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र नाथ पांडेय | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | GST काउंसिल की बैठक सम्पन्न : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े सुधारों का ऐलान एलान | बाराबंकी में बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदे और पकड़े गए : बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर लखनऊ भेजा गया | सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | जिला गोंडा के तरबगंज में मारपीट की घटनाएं बढ़ी : महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नशा स्वास्थ्य के साथ भविष्य को भी करता है बर्बाद - प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र नाथ पांडेय | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | GST काउंसिल की बैठक सम्पन्न : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े सुधारों का ऐलान एलान | बाराबंकी में बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदे और पकड़े गए : बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर लखनऊ भेजा गया | सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | जिला गोंडा के तरबगंज में मारपीट की घटनाएं बढ़ी : महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नशा स्वास्थ्य के साथ भविष्य को भी करता है बर्बाद - प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र नाथ पांडेय | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: ट्रम्प की पार्टी के सांसद ने 8 घंटे से ज्यादा बोलकर बनाया रिकॉर्ड, बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन का अहम बिल अटका

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Nov 19, 2021 / Post views : 178

Share:

अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेंजेटेटिव्स में गुरुवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन के ‘बिल्ड बैक बैटर’ बिल पर वोटिंग नहीं हो सकी। इसका बजट 1850 अरब डॉलर है। बिल पर वोटिंग न हो पाने की वजह बना अमेरिकी सीनेट के अंदर आज तक के रिकॉर्ड तोड़ने वाला सबसे लंबा भाषण। करीब 8 घंटे 32 मिनट का यह भाषण रिपब्लिकन सीनेटर केविन मैक्कार्थी ने दिया।

केविन सीनेट की मौजूदा हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में 8 घंटे 7 मिनट लंबी स्पीच दी थी। खास बात यह है कि हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी चाहती थीं कि इस बिल पर वोटिंग हो जाए, लेकिन केविन ने भाषण का वक्त कम करने से इनकार कर दिया। लिहाजा, वोटिंग अटक गई।

फालतू खर्च रोकना चाहता हूं
केविन ने भाषण की शुरुआत में ही कहा- मैं चाहता हूं कि डेमोक्रेट्स गैरजरूरी खर्च न करें। हम उन्हें इस तरह का बिल पास करने से पहले वॉर्निंग देना चाहते हैं। कुछ सुझाव हैं, उन्हें मान लेना चाहिए।

बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी सत्ता में है और डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी विपक्ष में। डेमोक्रेटिक सांसद चाहते थे कि बिल पर जल्द बहस पूरी की जाए और वोटिंग हो जाए, लेकिन केविन ने ऐसा होने नहीं दिया। लंबे भाषण के लिए सोशल मीडिया पर केविन और रिपब्लिकन्स की आलोचना भी हो रही है।

हुआ क्या था?
सत्ता पक्ष के नेता स्टेने होयर ने संसद की कार्रवाई शुरू होने पर कहा- हम जल्द ही इस बिल पर वोटिंग करेंगे। विपक्ष ने इसका विरोध किया। रात 8.38 बजे केविन बोलने खड़े हुए और सुबह 5.10 तक बोलते रहे। उनका भाषण 8 घंटे 32 मिनट चला। केविन ने भाषण के बाद अपने साथियों का शुक्रिया अदा किया। कहा- मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।

रोचक क्या
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इस बिल के लिए शुरुआत में सिर्फ 20 मिनट का वक्त ही तय किया गया था। लेकिन, केविन अकेले ही 8 घंटे से ज्यादा बोलते रहे। इस दौरान उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखे तंज कसे। बिल सोशल रिफॉर्म्स से जुड़ा था, लेकिन मैक्कार्थी महंगाई, गैस प्राइस, बॉर्डर सिक्योरिटी और अफगानिस्तान से सैन्य वापसी जैसे मुद्दों पर भी बोले। बाद में बोले- मैं जानता हूं कि आप लोगों में से कुछ मुझे पागल समझ रहे होंगे। लेकिन, अब बहुत हो चुका।

वैसे यह भी खास है कि इस स्पीच से पहले केविन की सबसे लंबी स्पीच सिर्फ 20 मिनट 17 सेकंड थी। एक डेमोक्रेट सांसद ने कहा- मिस्टर केविन आप ठीक तो हैं न?

नियम का फायदा उठाया
कुछ लोगों के जेहन में यह सवाल उठ सकता है कि मैक्कार्थी आखिर इतनी देर तक कैसे बोल सके। इसका जवाब ‘न्यूजवीक’ मैग्जीन के आर्टिकल से मिलता है। इसके मुताबिक- हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटेव्स में एक नियम है। इसे ‘मैजिक मिनट’ कहा जाता है। इसके तहत सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष का नेता एक बार में तब तक बोल सकता है, जब तक कि बहस खत्म नहीं हो जाती।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें