अध्यात्मअयोध्याउत्तरप्रदेशपंचांगलखनऊ
Trending

आज 20.05.2022 का पवित्र पंचांग एवं राशिफल देखिए क्या है आज आपके भविष्यफल में आज आपके सितारे क्या बोलते हैं आज आपका दिन कैसा रहेगा

☀आज का पंचांग और राशिफल☀
🔸➖🔸➖🔸➖🔸➖🔸

🔅दिनांक = 20-मई-2022
🔅दिन = शुक्रवार
🔅संवत् = 2079
🔅मास = जयेष्ठ
🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष
🔅तिथि= पंचमी तिथि आज शाम 05:29 तक रहेगी

आज का राहूकाल:- सुबह 10:30 से 12 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸
✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿

मेष :- व्यापारिक कार्यों को पहले निपटाने का प्रयास करेंगे | नया काम शुरू करने के बजाय जो चल रहा है उसे संभाललें | जिद्दी रवैया घातक रहेगा |

वृषभ :- धन की कमी के चलते कार्ययोजना शुरू करना मुश्किल होगा | नौकरी में तबादले की संभावना है | कार्यस्थल पर तालमेल बनाकर चलें |

मिथुन :- अध्ययन में आ रही बाधा मित्रों के सहयोग से दूर होगी | साझेदारी में गतिरोध बढ़ने से काम बीच में रोकने पड़ेंगे | प्रॉपर्टी में निवेश संभव है |

कर्क :- आप नई योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे | कार्यस्थल की व्यवस्था सुधारने के लिए कठोर फैसले लेने पड़ेंगे | आय के नए स्त्रोत तलाशेंगे |

सिंह :- सुनियोजित तरीके से काम की शुरुआत करें, लाभ मिलेगा | कार्यक्षेत्र में आप पर नई जिम्मेदारी आ सकती है | समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी |

कन्या :- युवाओं को कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने के आसार हैं | निजी मामलों को सार्वजनिक करने से छवि धूमिल हो सकती है | धैर्य रखें |

तुला :- आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे | अपने आसपास के लोगों से संबंध सुधारने का प्रयास करेंगे | मामूली बदलाव कर अच्छा लाभ कमाएंगे |

वृश्चिक :- घर की साज-सज्जा पर खर्च करेंगे | अटका धन वसूलने में सफलता मिलेगी | परिवार का साथ खुशी देगा | राजकीय मामले सुलझेंगे |

धनु :- पुराने सौदों का नवीनीकरण कर सकते हैं | युवाओं को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी | लेन-देन में पारदर्शिता रखें | शांत रहे |

मकर :- आप लोगों से संपर्क साधने की कोशिश करेंगे | कार्यक्षेत्र में अधिकारों को लेकर संघर्ष करना होगा | वित्तीय मामलों को गंभीरता से सुलझाएं |

कुंभ :- मन ही मन अनहोनी की आशंका बनी रहेगी | सहयोगियों की समस्या को धीरे से निपटाने का प्रयास करें | कारोबारी सौदे लाभदायी रहेंगे |

मीन :- यात्रा कार्यक्रम टालना पड़ेगा | बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी | सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह से लिया फैसला लाभदायी रहेगा |

Related Articles

Back to top button