![](https://shekharnews.com/wp-content/uploads/2022/06/shekhar-news-logo-2.png)
☀आज का पंचांग और राशिफल☀
🔸➖🔸➖🔸➖🔸➖🔸
🔅दिनांक = 24-जून-2022
🔅दिन = शुक्रवार
🔅संवत् = 2079
🔅मास = आषाढ
🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष
🔅तिथि= एकादशी तिथि आज रात्रि 11:12 तक रहेगी
आज का राहूकाल:- सुबह 10:30 से 12 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸
✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿✿
मेष राशि :- सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी | राजकीय कारणों से यात्रा हो सकती है | खुलकर मन की बात कह देने से संबंध मधुर होंगे |
वृषभ राशि :- विपरीत माहौल में समझौता करना बेहतर है | दूसरों के मामलों में दखल से अपमान का भय बनेगा | आकस्मिक लाभ के अवसर हैं |
मिथुन राशि :- जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं | लेन-देन के मामलों में आरोप लग सकते हैं | दौड़-धूप करके निजी काम करवा लेंगे | शांत रहें |
कर्क राशि :- पारिवारिक मामलों को मिल-बैठकर सुलझा लेंगे | बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी | व्यापारिक साझेदारी लाभदायी रहेगी | आस्था बढ़ेगी |
सिंह राशि :- आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ संभव है | तालमेल की कमी से काम अटक सकते हैं | आलोचना से बचें, प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है |
कन्या राशि :- कार्यशैली में बदलाव का प्रयास करें, सफलता मिलेगी | छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं | यात्रा सुखद रहेगी |
तुला राशि :- भाग्योदय संभव है | परिचितों की मदद कर मन खुश होगा | कानूनी मामलों को टालने से समस्या हो सकती है | आय के स्रोत बढ़ेंगे |
वृश्चिक राशि :- सामूहिक कार्यों में सबकी सहमति से आगे बढ़ना लाभदायी रहेगा | जोखिम के कार्यों से बचें | पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी |
धनु राशि :- दिखावे के चक्कर में कर्ज लेना पड़ सकता है | करियर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं | जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी |
मकर राशि :- व्यापारिक सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिलेगा | दूसरों की बातों में आए तो अपनों का विरोध झेलना पड़ सकता है | संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा |
कुंभ राशि :- अटका धन वसूल कर लेंगे | राजनीति के क्षेत्र में बेहतर सफलता के आसार हैं | भावनात्मक संबंधों में गतिरोध संभव है | यात्रा का योग है |
मीन राशि :- झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं | चुप रहने से लोग आपका फायदा उठाने का प्रयास करेंगे | नए संपर्क कार्यशैली में बदलाव लाएंगे |