उत्तरप्रदेश
Trending

आज अयोध्या पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जाने पूरा कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में दो चरणों के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। धीरे-धीरे अयोध्या में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं राजनीतिक पार्टियों का रुख भी अब अयोध्या की तरफ बढ़ रहा है। जिसको लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अयोध्या जनपद के दौरे पर पहुंच रहे हैं।

अयोध्या जनपद के विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं का दौरा 18 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है। और कई विधान सभाओं का ताबड़तोड़ दौरा किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 फरवरी को अयोध्या पहुंचेंगे। लगभग 11:00 बजे अयोध्या विधानसभा में क्षत्रिय बोर्डिंग मैदान जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं 1:00 बजे मिल्कीपुर विधानसभा और 2:00 बजे रुदौली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगेंगे। इसके बाद कई अन्य नेताओं का भी दौरा हो सकता है।

अयोध्या के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के मुताबिक उत्तर प्रदेश सहित अयोध्या जनपद के पांचों विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी मजबूत पार्टी के रूप में खड़ी है। और इस बार भी पांच विधानसभाओं पर भाजपा के प्रत्याशी भारी मतों से जीत कर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। इसके लिए पांचवें चरण में यानी 27 फरवरी को अयोध्या के पांचों विधानसभाओं में मतदान किया जाएगा इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी के द्वारा तय किए गए नेताओं का दौरा अयोध्या होने वाला है।जिसकी तैयारी की जा रही है। और अयोध्या वासी अपना वोट देकर भाजपा की सरकार बनाएँगे ।

Related Articles

Back to top button