सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Dec 8, 2023 / Post views : 221



परसपुर गोंडा : नगर पंचायत परसपुर स्थित स्थानीय महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परसपुर में गुरुवार को सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने अभियान चलाकर सैनिक कल्याण के लिए धन जुटाया इस दौरान कैडेटों ने महाविद्यालय प्रांगण से चौराहे तक जागरूकता रैली निकालकर सेना के लिए दान करने की अपील की एएनओ लेफ्टिनेंट डॉक्टर हरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस अभियान में लगभग ₹1000 का धन संग्रह किया गया जिसे सैनिक झंडा दिवस निधि गोंडा के ड्राफ्ट के माध्यम से सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में जमा कराया गया जाएगा डॉ हरेंद्र सिंह यादव ने सशस्त्र झंडा दिवस पर प्रकाश डालते हुए कैडेटों को एकता और अनुशासन का पालन करने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन