सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Jan 6, 2024 / Post views : 153
परसपुर गोंडा : जनपद गोंडा के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक सोमप्रताप सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 05/2024 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 207 एमबी एक्ट से सम्बन्धित ग्राम रानीपुरा माताजी का झोपड़ा थाना डवलाना जिला बूंदी राजस्थान निवासी अभियुक्त केश्या पुत्र हजारी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से चार गोवंश एक कंटेनर गाड़ी,व दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस बावत परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार किए गये अभियुक्त के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत विधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन