सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jan 29, 2024 / Post views : 179

परसपुर गोंडा : नगर पंचायत परसपुर स्थित राजा टोला वार्ड नंबर 10 में पोस्ट ऑफिस के समीप कई घरों के नाली का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। इससे राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि अगर सड़क किनारे नाली का निर्माण करवा दिया जाए तो इस समस्या से लोगों को स्थायी निजात मिल सकती है। लेकिन इस ओर न तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान है और ना ही पदाधिकारियों का ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली का गंदा पानी लगभग आठ महीने भर से सड़कों पर बहता रहता है। सड़क किनारे दोनों तरफ पानी निकासी के लिए नाली नहीं बनी है। । गंदा पानी बहने से इस रोड से आने-जाने वाले राहगीरों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां जब तक नाली निर्माण नहीं होगा, तब तक स्थायी समाधान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन