गोंडा : गैंग दुष्कर्म करने के दो आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार


गोंडा ( उमरी बेगमगंज ) : थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाली एक महिला द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि मेरे ही गाँव के विपक्षीगण 1. संजय यादव 2.निकुल यादव द्वारा मेरी नाबालिक पुत्री के साथ गांव के बाहर बाग में जाते समय रास्ते में दुष्कर्म किया है वादिनी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में आरोपी अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी थी।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.06.2023 को सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी अभियुक्तगण 01. संजय यादव व 02. निकुल यादव उर्फ विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- संजय यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी ग्राम मठनन पुरवा मौजा बनुआ थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा ।
- निकुल यादव उर्फ विनोद यादव पुत्र देशराज यादव निवासी ग्राम मठनन पुरवा मौजा बनुआ थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा ।
पंजीकृत अभियोगः-
- मु0अ0स0 197/23 धारा 376डी भादवी व ¾ पाक्सो एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीमः-
थानाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा मय टीम।