उत्तरप्रदेश
Trending

शेखर न्यूज़ पर आज की राष्ट्रीय खबरें….18.06.2024

मंगलवार, 18 जून 2024 के मुख्य राष्ट्रीय खबरें

🔸27 जून को होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण, 24 जून से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सेशन

🔸BJP ने 4 राज्यों के चुनाव प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त किए:भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा, शिवराज सिंह को झारखंड का जिम्मा

🔸खड़गे के घर कांग्रेस नेताओं की बैठक:सोनिया, राहुल और प्रियंका मौजूद रहे; लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुनाव पर मंथन

🔸NCERT बोला- हम किताबों में भारत और इंडिया दोनों लिखेंगे:जो संविधान कहेगा, वही मानेंगे; कौन सा शब्द लिखा जाए, यह बहस बेकार

🔸गौरव गोगोई ने EC से खराब EVM का डेटा मांगा:एक दिन पहले राहुल गांधी ने EVM को ब्लैक बॉक्स बताया था

🔸गुजरात: रेल की पटरी पर 10 शेर कर रहे थे आराम, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दी ट्रेन, सबने बांधे तारीफों के पुल

🔸बाइडन, जिनपिंग के बाद अब पुतिन करेंगे वियतनाम का दौरा, अमेरिका गुस्से से लाल, खूब सुनाया

🔸वायनाड छोड़ेंगे राहुल गांधी, रायबरेली से बने रहेंगे सांसद, प्रियंका गांधी लड़ेंगी उपचुनाव

🔸मेइती, कुकी से बात करेगा गृह मंत्रालय, मणिपुर पर शाह ने की बड़ी मीटिंग

🔸विधायकी से इस्तीफा देकर भावुक हुए शिवराज, बोले-अपनी प्राणों से प्रिय जनता को प्रणाम

🔸महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव में पंकजा मुंडे की हार से परेशान समर्थक, बीड में चार युवकों ने की आत्महत्या

🔸Gurpatwant Singh Pannu गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अमेरिका प्रत्यर्पित किया

🔸दिल्ली के VVIP इलाकों में भी जलसंकट, पानी की आपूर्ति 40 प्रतिशत तक कम

🔸बंगाल: सियालदह जा रही कंचनजंघा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, लोको पायलट समेत 15 की मौत

🔸महंगाई और बढ़ने के आसार, कंपनियां बढ़ा रहीं दाम:साबुन, हेयर ऑयल, फूड जैसी रोजमर्रा की चीजों की रेट 2 महीने में 2-17% तक बढ़ी

🔹NZ vs PNG : न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीती, ट्रेंट बोल्ट की हुई विदाई, लॉकी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

       *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

                      जय हो🙏

Related Articles

Back to top button