उत्तरप्रदेश

आज का पवित्र पंचांग इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित

 *📝आज दिनांक 👉*

📜 18 सितम्बर 2022
रविवार
🏚 नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2079
🇮🇳मास- आश्विन
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- अष्टमी- 16:33 तक
🗒पश्चात्- नवमी
🌠नक्षत्र- म्रृगशीर्षा- 09:55 तक
🌠पश्चात्- आद्रा – 15:11
💫करण- कौलव- 16:33 तक
💫पश्चात्- तैतिल
✨योग- सिद्धि- 18:33 तक
✨पश्चात्- व्यातीपात
🌅सूर्योदय- 06:11
🌄सूर्यास्त- 18:19
🌙चन्द्रोदय- 23:48
🌛चन्द्रराशि- मिथुन दिन-रात
🌠पश्चात्- कर्क
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:50 से 12:39
🤖राहुकाल- 16:48 से 18:19
🎑ऋतु- शरद्
⏳दिशाशूल- पश्चिम दिशा
🌠पश्चात्- पूर्व

✍️ विशेष👉
🔅आज रविवार को 👉आश्विन बदी अष्टमी 16:35 तक पश्चात् नवमी शुरु , अष्टमी तिथि का श्राद्ध , श्री कालाष्टमी व्रत , श्री अशोकाष्टमी , जीवित्पुत्रिका (जीउतिया) व्रत , सौर (कन्या) आश्विन मासारम्भ , श्री मदनलाल ढींगरा जयन्ती , भगवान दास (भारतरत्न सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी) स्मृति दिवस , श्री रवि एस नाइक जन्म दिवस , हास्य कवि काका हाथरसी जन्म दिवस / स्मृति दिवस (दोनों आज) , विश्व जल निगरानी दिवस , अंतर्राष्ट्रीय समान वेतन दिवस व विश्व बांस दिवस’ (World Bamboo Day)।

🎯आज की वाणी 👉

🌹
परोक्षे कार्यहन्तारं,
प्रत्यक्षे प्रियवादिनम्।
वर्जयेत्तादृशं मित्रं,
विषकुम्भम्पयोमुखम्।।
अर्थात:👉
जो आपके मुंह पर तो मीठी बातें करते हैं, लेकिन आपके पीठ पीछे आपको बर्बाद करने की योजना बनाते है। ऐसे लोग उस घड़े के समान हैं, जिसकी ऊपरी सतह पर दूध और अन्दर विष भरा होता है, ऐसे लोगों से दूर ही रहना चाहिए।
🌹

18 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1180 – फिलिप अगुस्टस फ्रांस का राजा बना।
1502 – क्रिस्टोफर कोलंबस में कोस्टारिका पहुँचे।
1615 – इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।
1635 – फर्डिनैंड द्वितीय ने में फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की
1717 – पहला ज्ञात ड्र्यूड पुनरुद्धार समारोह, जॉन टॉलंड द्वारा लंदन में, शरद ऋतु के विषुव में, प्राथरोस हिल में आयोजित किया गया।
1739 – तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने को शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये
1769 – बोस्टन, मैसाचुसेट्स के जॉन हैरिस ने पहले स्पाइनेट पियानो बनाया।
1803 – अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।
1808 – इसी दिन शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक के साथ रॉयल थिएटर को में मरम्मत के बाद सजा धजा कर दोबारा खोला गया।
1809 – लंदन में रॉयल ऑपेरा हाउस खुला।
1809 – लंदन में को रॉयल ऑपेरा हाउस खुला।
1810 – चिली ने में स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1812 – मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ, 12 हजार लोग मारे गए।
1821 – एमहर्स्ट कॉलेज मैसाचुसेट्स में स्थापित किया गया।
1842 – पिट्सबर्ग पोस्ट-गैजेट का पहला संस्करण प्रकाशित किया गया।
1851- न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने प्रकाशन शुरू किया।
1873 – का आतंक- अमेरिकी बैंक जे कुक एंड कंपनी ने बैंक विफलताओं की एक चेन रिएक्शन की घोषणा करते हुए, बैंकबैंक को घोषित किया।
1879 – अंग्रेजी समुद्र तटीय शहर ब्लैकपूल में ब्लैकपूल इल्युमिनेशन, जिसे ‘पृथ्वी पर सबसे बड़ा मुफ्त प्रकाश शो’ के रूप में प्रस्तुत किया गया था, पहली बार वेस्विच किया गया था।
1889 – हॉल हाउस , संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे प्रभावशाली घर, शिकागो में खोला गया।
1895 – डैनियल डेविड पामर ने पहली चिरोप्रैक्टिक समायोजन टोडीफ़े चौकीदार हार्वे लिलार्ड को दिया।
1905 – नीदरलैंड के रोटरडम शहर में को विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।
1910 – चिली शहर ने स्पेन से आजाद होने के बाद, अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी का जश्न मनाया।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध- डोब्रो पोल की लड़ाई में सेंट्रल पावर्स की हार ने युद्ध से बल्गेरियाई वापसी में एक भूमिका निभाई और वर्दार मैसेडोनिया के बाद के मुक्ति के लिए रास्ता खोला।
1919 – हॉलैंड में को महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1922 -हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1923 – न्यूयार्क में को समाचारपत्र प्रकाशकों की हड़ताल हुई जो 23 सितंबर तक चली।
1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।
1931 – जापान की सेना ने को पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना। जापानियों ने मन्चूरी पर नियंत्रण के पश्चात वहॉ मेन्टको की पिटठू सरकार स्थापित कर दी।
1939 – नाजी प्रचार रेडियो कार्यक्रम जर्मनी कॉलिंग, एकहोस्ट उपनाम-लॉर्ड हा-हव ’के साथ, द किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स में दर्शकों के लिए प्रसारण शुरू किया।
1942 – अमेरिका की पनडुब्बियां प्रशांत महासागर में वर्चस्व की लड़ाई जीत रही हैं। कल उन्होंने 4 और जापानी जहाजों को डुबो दिया और एक और 4 जापानी जहाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया,
1947 – राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम को पारित हुआ।
1947 – अमेरिका में वायु सेना का गठन में हुआ।
1961 – तत्कालीन सोवियत संघ ने में नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – नागालैंड ने अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
1986 – पहली महिला पायलट ने में बम्बई से गोआ के बीच उड़ान भरी।
1987 – अमेरिका और सोवियत संघ ने मध्यम दूरी के मिसाइल को हटाने के लिये हस्ताक्षर किये।
1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।
1997 – सं.रा. अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया, ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।
1998 – सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा।
2003 – ढाका-अगरतला बस सेवा शुरू।
2006 – रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना। संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।
2007 – कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।
2008- शोभना भरतिया एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।
2009 – सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।

18 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1906 – काका हाथरसी – भारतीय हास्य कवि
1931 – श्रीकांत वर्मा – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।
1957 – स्नेहलता श्रीवास्तव – लोकसभा की प्रथम महिला महासचिव हैं।
1950 – शबाना आज़मी – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1979 – विनय राय, भारतीय अभिनेता
1983 – सनाया ईरानी, भारतीय अभिनेत्री
1900 – शिवसागर रामगुलाम – मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल थे।

18 सितंबर को हुए निधन👉

2002 – शिवाजी सावंत – मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1995 – काका हाथरसी – भारतीय हास्य कवि
1992 – मुहम्मद हिदायतुल्लाह – भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति थे।
1977 – सुधी रंजन दास – भारत के भूतपूर्व पाँचवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1961 – डैग हैमरस्क्जोंल्ड – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।
1953 – असित सेन – हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता थे।
1957 – सारंगधर दास – स्वतंत्रता सेनानी थे।
1958 – भगवान दास – ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
1930 – जोसेफ़ बैपटिस्टा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
1899 – राजनारायण बोस – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।

18 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉

🔅अन्तरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस
🔅विश्व बाँस दिवस
🔅राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)
🔅श्री रवि एस नाइक जन्म दिवस
🔅विश्व जल निगरानी दिवस
🔅हास्य कवि काका हाथरसी जन्म दिवस
🔅भगवान दास (भारतरत्न सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी) स्मृति दिवस

👉कृपया ध्यान दें जी
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी 🌻

आज का राशिफल
=================
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद आज कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे साथ ही आज दान पुण्य करने का भी मन बनेगा। मित्र मंडली में आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाया जा सकता है। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आज आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे। पुरानी बीमारी के दोबारा जोर पकड़ने पर तकलीफ हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन विवेकी व्यवहार अपनाएंगे जिससे व्यर्थ के झगड़ो से बचे रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज कुछ विशेष सफलता नही मिलेगी फिर भी जितना मिले उसी में संतोष का परिचय देंगे। लेकिन परिवार में आज किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति ना होने पर वातावरण खराब हो सकता है। नए कार्य की योजना बना रहे है तो अभी रुके वार्ना धन संबंधित उलझनों में फंस सकते है। नौकरी पेशा जातक काम मे ऊबन अनुभव करेंगे। मनोरंजन के अवसर नही मिलने से निराशा बढ़ेगी। संध्या का समय दिन की तुलना में मानसिक रूप से शांति दिलाएगा। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन के विचार आज मन मे ही रह जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आज आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परेसानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे लेकिन बोल चाल में सावधानी बरतें तो आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। गैस की पुरानी समस्या के चलते मध्यान तक शरीर के अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन भी कुछ विशेष नही रहेगा कल की ही भांति आज भी कारोबार अथवा अन्य धन संबंधित कार्य बाधा आने से अटके रहेंगे फिर भी आज खर्च लायक आमद जोड़ तोड़ करने से हो ही जाएगी। पारिवारिक अथवा अन्य कारणों से यात्रा करनी पड़ेगी आज धन खर्च के साथ आकस्मिक दुर्घटना अथवा चोटादि लग्ने का भी भय है सावधानी रखें। स्वभाव में स्वार्थ सिद्धि दिखेगी इस कारण अन्य लोग भी आज आपसे मतलब से ही बात करेंगे। धार्मिक कार्य मे अरुचि रहेगी फिर भी आज किये गए पूण्य कर्म शीघ्र फलदायी रहेंगे। घर का वातावरण अस्तव्यस्त रहेगा आज का दिन धैर्य से बिताएं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन का आरंभ सामान्य रहेगा लेकिन धीरे धीरे प्रतिकूलता आती जाएगी पूर्व निर्धारित कार्य मे विघ्न आने से आरंभ करने में परेशानी होगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपको आदर की दृष्टि से देखा जाएगा लेकिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से इसका लाभ नही उठा पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अनुभव होने के बाद भी लगभग सभी कार्यो में कुछ ना कुछ त्रुटि रहेगी व्यवसाय में किसी अन्य के भरोसे रहने से हानि उठानी पड़ेगी। आज स्वयं के बल पर ही लाभ की संभावना रहेगी। परिवार में किसी सदस्य का गलत आचरण आपको आहत करेगा। थोड़ा बहुत मानसिक क्लेश दिन भर बना रहेगा। आज आप जैसा औरो के लिए सोचेंगे वैसी ही प्रतिक्रिया आपको मिलेगी। धन लाभ भागदौड़ के बाद भी सीमित रहेगा। बदहजमी अथवा कान संबंधित व्याधि हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा दिन के आरम्भ में स्वभाव से त्यागी संतोषि रहेंगे लेकिन मध्यान बाद इसके विपरीत आर्थिक भूख बढ़ेगी कार्य व्यवसाय से लाभ के अवसर मिलते रहने से धैर्य बना रहेगा सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे लेकिन मन मे कोई न कोई स्वार्थ अवश्य छुपा रहेगा। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। आज आप मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे। पेट मे गैस के कारण सीने में दर्द एवं गिरने से चोटादि का भय है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आप शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी इसके बाद लगभग सभी कार्यो को आराम से ही करेंगे। आज आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नही मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का वातावरण भी आज सुख की अनुभूति कराएगा परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे। लंबी यात्रा की योजना बनेगी लेकिन इससे लाभ होने संदिग्ध ही रहेगा। सर्द गरम की शिकायत हो सकती है वाणी में आज अशुद्धि भी रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें पेट खराब होने से मुख में छाले अथवा हिचकिया अधिक आएंगी। आकस्मिक चोटादि लगने का भी भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। आज दैनिक के साथ व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आज आप स्वभाव से भी अत्यंत संदेही रहेंगे जिससे स्नेहीजनों के दिल को ठेस पहुच सकती है इस कारण ही आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नही होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अहसास होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ बना रहेगा कुछ मामूली उलझनों को छोड़ दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। नौकरी धंधे से अपेक्षित लाभ कमाने के लिए आज किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन आपके उदासीन व्यवहार के कारण सहयोग प्राप्त करने में थोड़ा विलंब हो सकता है। व्यवसायी वर्ग दिन के आरंभ में परेशान रहेंगे लेकिन बाद में आर्थिक समस्या का समाधान होने से शांति मिलेगी। पारिवारिक सुख आज सामान्य रहेगा। कुछ समय के लिये शारीरिक स्फूर्ति खत्म जैसी लगेगी दवा लेने पर सामान्य हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा फिर भी व्यवहारों में अधिक सतर्कता बरते आपका गलत आचरण किसी के दिल को ठेस पहुचायेगा आप स्वयं को अन्य लोगो पर बोझ जैसा समझेंगे। लोग आपके सामने नही बोल सकेंगे परन्तु पीछे से सारी कसर निकाल लेंगे। झूठी चुगली के कारण अपमानित होना पड़ सकता है जिससे कलह के भी प्रसंग बनेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सामान्य ही रहेगा काम धंदे से खर्च की अपेक्षा कम ही आय होगी। संचित धन के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक कार्यो के प्रति ज्यादा गंभीर नही रहेंगे। घरेलू कार्यो की अनदेखी बाद में भारी पड़ेगी। सेहत वैसे तो सामान्य रहेगी लेकिन कार्य करते समय सतर्कता बरते चोट जख्म आदि का भय है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपमे वैचारिक शक्ति अधिक रहेगी सोच समझ कर ही कोई निर्णय लेंगे परन्तु आज किसी की जमानत अथवा अन्य भरोसे वाले कार्य मे ना पढ़ें स्वयं के साथ परिजनों के सम्मान को ठेस लग सकती है। दिन के आरंभ में सेहत नरम रहेगी धीरे धीरे सुधार आ जायेगा। कार्यो के प्रति गंभीर रहने पर भी व्यवसाय में मंदी के कारण ज्यादा लाभ नही कमा सकेंगे। बुद्धि बल से ही आज आशाजनक लाभ प्राप्त किया जा सकता है परन्तु आज धन खर्च करने पर ही धन की प्राप्ति संभव है। संध्या के समय किसी परिचित से झगड़ा होने की संभावना है। आपके चिड़चिड़े स्वभाव के कारण परिवार में अशांति रहेगी परिजनों पर अनैतिक दबाव डालना आगे भारी पड़ सकता है। सरकारी कार्य से यात्रा होगी। गले संबंधित तकलीफ भी रहने की संभावना है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए कलहकारी रहेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल की कमी रहेगी भाई बंधुओ को भी आपके द्वारा किसी न किसी रूप में कष्ट पहुचेगा। एक दूसरे के प्रति गलतफहमियां ना पाले अन्यथा बाद में पछतावा होगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियों से विचार मेल ना खाने से काम की गति प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों से आज बच कर रहना होगा लोग आपकी गलती करने की प्रतीक्षा में रहेंगे। घर मे भी महत्त्वपूर्ण कार्य सबकी सलाह लेकर ही करें अन्यथा रूठने मनाने में ही दिन निकल जायेगा। धन का खर्च बचाते भी अनर्गल वस्तुओं पर होगा। संतानो के विषय मे राहत रहेगी। महिलाओ को मासिक धर्म एवं अन्य जातको को भी रक्त संबंधित शिकायत रह सकती है धारदार औजारों से

Related Articles

Back to top button