अध्यात्मपंचांगलाइफस्टाइल
Trending

आज का पवित्र पंचांग एवं राशिफल……02.08.22

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

🌴🌴🌴 ⚜🕉⚜ 🌴🌴🌴
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..

 *📝आज दिनांक 👉*

📜 02 अगस्त 2022
मंगलवार
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1944
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2079
🇮🇳मास- श्रावण
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- पंचमी पूर्णरात्रि
🌠नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 17:29 तक
🌠पश्चात्- हस्त
💫करण- बव. – 17:33 तक
💫पश्चात्- बालव
✨योग- शिव – 18:37 तक
✨पश्चात्- सिद्ध
🌅सूर्योदय- 05:42
🌄सूर्यास्त- 19:11
🌙चन्द्रोदय- 09:37
🌛चन्द्रराशि- कन्या – दिनरात
🌞सूर्यायण – दक्षिणायन
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 12:00 से 12:54
🤖राहुकाल- 15:49 से 17:30
🎑ऋतु- वर्षा
⏳दिशाशूल- उत्तर

✍विशेष👉

🔅आज मंगलवार को 👉 श्रावण सुदी पंचमी पूर्णरात्रि , नागपंचमी व्रत ( मध्याह्न व्यापिनी पंचमी में ) , नाग पूजा एवं नागकूप यात्रा ,तक्षक पूजा , गोवर आदि से भीति पर बने नागों की पूजा , श्री हनुमान जी का ध्वजारोपण , ग्राम – ग्राम में विभिन्न प्रकार के व्यायामों का प्रदर्शन ,नागदृष्ट पंचमी व्रत , भौम व्रत , गौरी दुर्गा पूजा , श्री दुर्गाजी यात्रा एवं दर्शन काशी में , संकटमोचन , जागृति गौरी पंचमी (उड़ीसा , आज भी ) , सर्वदोषनाशक रवि योग 17:29 से , कन्याणधणी डिग्गपुरी पदयात्रा (5दिन , जयपुर ) , श्री प्रफुल्ल चंद्र राय जयन्ती , श्री रविशंकर शुक्ल जयन्ती , श्री पिंगलि वेंकैया जयन्ती , रुबाई सम्राट’ कवि उदयभानु हंस जयन्ती व दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस।
🔅कल बुधवार को 👉 श्रावण सुदी पंचमी 05:44 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , पंचमी तिथि वृद्धि , श्री शीतलाषष्ठी व्रत , वर्ण षष्ठी व्रत ( पंचांग भेद से आज भी ) , अश्वत्थ ) , मुनि श्री वीरसागर जी दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी ) , श्री कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी मेंं ) श्री त्रिभुवन नारायण सिंह पुण्य दिवस , श्री मैथलीशरण गुप्त जन्म दिवस , राष्ट्रीय हृदय प्रत्यारोपण दिवस (कन्फर्म कर लें) व NATIONAL WATERMELON DAY (UN).

🎯आज की वाणी👉

🌹
शक्यं ह्येवाहवे योद्धुं
न दातुमनसूयितम् ॥ १० ॥
शूरा वीराश्च शतशः
सन्ति लोके युधिष्ठिर ।
येषां संख्यायमानानां
दानशूरो विशिष्यते ॥ ११ ॥
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ८
अर्थात्👉
हे युधिष्ठिर! संग्राम में युद्ध करना सहज है। परंतु दोषदृष्टि से रहित होकर दान देना सहज नहीं है । संसार में सैकड़ों शूरवीर हैं; परंतु उनकी गणना करते समय जो उन में दानशूर हो, वही सबसे श्रेष्ठ माना जाता है ॥
🌹

2 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1763 – मुर्शिदाबाद पर कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सैनिकों ने एक बार फिर से गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।
1790- अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई।
1831 – हॉलैंड की सेना ने बेल्जियम पर कब्जा किया।
1858 – ब्रिटिश सरकार ने ‘गवर्मेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट’ पारित किया। इसके तहत भारत ईस्ट इंडिया कंपनी की जागीर नहीं रहा, बल्कि पूरी तरह ब्रिटिश रानी का उपनिवेश बन गया।
1870 – लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबबे शुरु हुआ।
1873 – क्ले स्ट्रीट हिल रेल ने सैन फ्रांसिस्को की मशहूर केबल कार प्रणाली में पहली केबल कार का संचालन शुरू किया।
1922 – चीन में समुद्री तूफान टाइफून से लगभग साठ हजार लोगों की मृत्यु हो गई।
1932 – पॉजीट्रान, इलेकट्रॉन का एक कण, की कार्ल डी एंडीसन द्वारा खोज की गई।
1934 – जर्मन राष्ट्रपति पॉल फॉँ हिंडेनबर्ग का निधन के बाद हिटलर के मंत्रिमंडल ने नए चुनाव करवाने के बजाय राष्टर्पति के पद को रिक्त रखकर समस्त शक्तियां राष्ट्रप्रमुख को हस्तांतरित करने का कानून पास किया।
1935 – ब्रिटिश सरकार ने भारत सरकार अधिनियम पारित कर बर्मा और अदन को भारत से अलग किया।
1939 – विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
1944 – तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1955 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1970 – श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
1980 – इटली में बम विस्फोट में लगभग 70 से अधिक मरे और 200 घायल हुए।
1984 – यूरो अदालत ने फ़ोन टैपिंग की आलोचना की।
1985 – अमेरिका में जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।
1987 – विश्वनाथ आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।
1990 – ईराक द्वारा कुवैत पर अधिकार एवं वहाँ के अमीर का सऊदी अरब पलायन।
1999 – चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
1999 – पूर्वी भारत के गैसाल स्टेशन पर दो ट्रेनों की टक्कर से 500 से अधिक लोगों की मौत हुई।
2001 – पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।
2003 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।
2004 – अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी को हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल ख़िताब जीत लिया।
2004 – पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाज़ार में आग लगने से 300 लोग मरे।
2007 – जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आये भयानक तूफ़ान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुँचायी।
2008 – सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली।
2008 – सुधीर कुमार चतुरर्वेदी ने पावर ग्रिड कार्पोरेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।
2010- पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में मौनसून की वर्षा से आई बाढ़ में लगभग 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
2010 – तादातोशी अकिबा सहित 7 व्यक्तियों को फिलीपींस की राजधानी मनीला में 2010 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012- लंदन ओलम्पिक 2012 में भारत ने कुल 6 पदक जीते जिसमें 2 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। भारत इस प्रतियोगिता में 55वें नम्बर पर रहा। पदक तालिका में अमेरिका शीर्ष पर रहा जिसने 104 पदक जीते।
2013 – एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन और जॉनसन पर 85 हजार यूराे डालर का जुर्माना लगाया गया।
2019 – राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने “एक देश – एक राशन कार्ड” योजना को पायलट बेसिस पर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में लांच किया ।
2019 – सऊदी अरब सरकार ने महिलाओं को अकेले ही विदेश जाने की अनुमति प्रदान की।
2019 – अमेरिका और रूस की ऐतिहासिक परमाणु हथियार नियंत्रण संधि खत्म हुई।
2020 – राजस्थान राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य न्यायिक सेवा नियमावली 2010 में संशोधन को मंजूरी दे दी ।
2020 – स्पेस एक्स (SpaceX) के नए क्रू ड्रैगन (Crew Dragon) में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये उड़ान भरने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बॉब बेहेनकेन (Bob Behnken) और डौग हर्ले (Doug Hurley) दो महीने की यात्रा के बाद वापस आ गए। 
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘ई-रुपी’ लॉन्‍च किया।

2 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉

1861 – प्रफुल्ल चंद्र राय – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’ माना जाता है।
1876 – पिंगलि वेंकैया का जन्म हुआ, उन्होंने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन तैयार किया था।
1877 – रविशंकर शुक्ल – मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।
1922 – जी.पी. बिड़ला – भारत के प्रसिद्ध उद्यमियों में से एक थे।
1926 – रुबाई सम्राट के रूप में लोकप्रिय हुए उदयभानु हंस हरियाणा के राज्य कवि का जन्म दायरा दीनपनाह में(अब पाकिस्तान में है) हुआ, जिनकी हिंदी रुबाइयां’ 1952 में प्रकाशित हुई थीं ।
1931 – उमाकांत मालवीय – प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार।
1944 – प्रकाशराव असावडी – जानेमाने भारतीय कवि, विद्वान, आलोचक तथा अनुवादक।
1948 – रमेश बैस झारखंड के राज्यपाल।
1955 – धीरेन्द्र अग्रवाल – ग्यारहवीं, और बारहवीं लोकसभा के सदस्य।
1956 – विजय रूपाणी, गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री।
1958 – अरशद अयूब, पूर्व भारतीय क्रिकेटर।
1966- एम.वी.श्रीधर, भारतीय क्रिकेटर ।
1970- फिलो वालेस, पश्चिम भारतीय क्रिकेटर।
1981- सिकंदर एमेलियानेंको, रूसी मिश्रित मार्शल कलाकार और मुक्केबाज।

2 अगस्त को हुए निधन👉

1332- डेनमार्क के राजा क्रिस्टोफर द्वितीय।
1714 – स्टीम इंजन के आविष्कारक डेनिस पापेन का निधन हुआ।
1823- लाज़ेरे कार्नॉट, फ्रेंच गणितज्ञ, सामान्य और राजनीतिज्ञ, राष्ट्रीय सम्मेलन के अध्यक्ष।
1921- एनरिको कारूसो, इतालवी संगीतकार, गायक|
1922- अलेक्जेंडर ग्राहम बेल, स्कॉटलैंड के कनाडाई इंजीनियर ने टेलीफोन का आविष्कार किया|
1923- वारेन जी हार्डिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति की कार्यालय में मृत्यु।
1930 – राय बहादुर चुणीलाल बसु – भारत के एक रसायनज्ञ, विज्ञानसाधक, चिकित्सक और देशप्रेमी थे।
1934 – जर्मनी के तत्कालीन राष्ट्रपति और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेनाओं के कमांडर फील्ड मार्शल हिंडबर्ग।
1979 – करण दीवान – हिंदी फिल्मों में एक भारतीय सिनेमा अभिनेता थे ।
1980- रामकिंकर बैज- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार।
2009- देवेन्द्र नाथ द्वेवेदी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल रहे ।
2010- कमल कपूर – भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
2019 – हैदराबाद, (भाषा) तेलुगु के वरिष्ठ अभिनेता देवदास कनाकला का निधन ।
2020 – उत्‍तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरूण का 62 की उम्र में कोविड से निधन।

2 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री प्रफुल्ल चंद्र राय जयन्ती ।
🔅 श्री रविशंकर शुक्ल जयन्ती।
🔅 श्री पिंगलि वेंकैया जयन्ती।
🔅 रुबाई सम्राट’ कवि उदयभानु हंस जयन्ती।
🔅 दादरा एवं नगर हवेली मुक्ति दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
⚜️ आज का राशिफल ⚜️
दिनांक : 02 अगस्त 2022

🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। परन्तु आज घरेलु खर्च अधिक रहने से आर्थिक समस्या खड़ी हो सकती है। घर में दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। मित्र-परिजन आज आपकी दरियादिली के कायल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज मध्याह्न तक ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे मध्याह्न के बाद गंभीर होकर कार्य मे जुटने से और संतोषजनक व्यवसाय होने से धन की आमद बनी रहेगी। सामाजिक कार्य से अथवा धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे है। आरोग्य लगभग सामान्य ही रहेगा। भूख लगने पर ही खाये अन्यथा पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी सुख शांति से व्यतीत करेंगे। आलस्य आज अधिक रह सकता है जिससे दिनचर्या दिन के आरंभ से ही धीमी रहेगी लेकिन भाग्य का साथ मिलने से कार्य-व्यवसाय से आज भी उम्मीद के अनुसार लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यो पर समय के साथ धन भी खर्च करेंगे छवि बेहतर बनेगी। कमीशन अथवा थोक के व्यवसाय में अधिक लाभ होगा। नौकरिपेशाओ को अतिरिक्त कार्य मिलने से परेशानी आएगी लेकिन इसका लाभ मिलने से संतोष होगा। परिजनों से आत्मीयता बनी रहेगी लेकिन पत्नी से शंकालु प्रवृति के चलते विवाद भी हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन लगभग चिंता परेशानी में ही व्यतीत होने वाला है। प्रातःकाल से दिमाग को ठंडा रखने का प्रयास करेंगे लेकिन आसपास वातावरण क्रोध दिलाएगा। घरेलु कलह के कारण दोपहर तक बेचैनी रहेगी। आवेश में आकर आज किसी प्रियजन का दिल दुखायेंगे इसकी ग्लानि भी मन में रहेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर भी आज विशेष खर्च हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर आय के साधन उपलब्ध होने के बाद भी बेमन से कार्य करने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। मानसिक तनाव को ना बढ़ने दे अन्यथा रक्तचाप के साथ अन्य शारीरिक समस्या जन्म ले सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज कार्य क्षेत्र से समय निकाल कर एकांत में समय व्यतीत करना पसंद करेंगे घरेलु कार्य में फंस कर आज का दिन खराब ना हो ये शंका दिमाग में लगी रहेगी लेकिन इसमें कुछ न कुछ व्यवधान जरूर आएगा। कार्य व्यवसाय में आज थोड़े समय में ही दिन भर की पूर्ति कर लेंगे। संतोषजनक धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन सामान्य ही रहेगा। मध्यान के बाद का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत करेंगे। घर में आज आपकी कोई बात किसी परिजन को चुभ सकती है। सेहत को लेकर कुछ समय परेशान हो सकते है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देने वाला रहेगा। दिन के आरंभ दे मध्याह्न तक किसी कार्य को करने के लिये जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे आज आप पुराने कार्यो को विराम दे नए अनुबंध हाथ में लेने के प्रयास करेंगे परंतु इसमें कई व्यवधान आ सकते है प्रयासरत रहें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को आज अतरिक्त कार्य करने का शुभ फल मिलेगा। आर्थिक मामलो में विलम्ब होगा लेकिन धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। संध्या बाद का समय परिजनों के साथ समय शांति से व्यतीत करेंगे। मसम के कारण जुखाम बुखार की शिकायत हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन व्यक्तित्त्व निखरा रहने से आप जहां भी रहेंगे वहां अपनी अलग पहचान बनाएंगे। कार्य क्षेत्र से धन के साथ-साथ वर्चस्व में भी वृद्धि होगी। कई दिनों से चल रहा प्रयास आज रंग लाएगा व्यापार को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। आज आपकी उदारता से सहकर्मी भी प्रसन्न रहेंगे। आपमें नेतृत्व करने की प्रबल अभिलाषा रहेगी जो की शीघ्र पूर्ण होने वाली है। परिजनों की जरूरतों को पूर्ण करने से घर में प्रेम का वातावरण रहेगा। बुजुर्गो के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मध्याह्न बाद थोड़े आशंकित रहेंगे मौसम का प्रभाव शरीर पर देखने को मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपको आज का दिन विवेकी व्यवहार से बिताने की सलाह है। आपके ऊपर कई लोगो की नजर रहेगी लोग आज आपकी छोटी-छोटी गलतियां तलाशेंगे। आज सुनेंगे सबकी लेकिन ना तो खुद कुछ करेंगे ना किसी और को ही करने देंगे मौज-शौक की प्रवृत्ति परेशानी में डाल सकती है। मन में आध्यात्मिक विचार भी रहेंगे परन्तु इनका पालन नहीं कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। धन सम्बंधित कार्य देरी से बनेंगे आवश्यकता के समय औरो का मुंह ताकेंगे। मनमाना व्यवहार करने से बचें। सेहत भी बीच बीच मे नरम होने की संभावना है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन प्रेम-प्रसंगों में यादगार अनुभूति कराएगा। प्रातः काल से ही लघु यात्रा की योजना बनाएंगे। आज फिजूल खर्च भी अधिक रहने वाला है जिस पर नियंत्रण की आवश्यकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम के कारण कार्य व्यवसाय का दायित्व आज नौकरों अथवा सहकर्मियों के ऊपर छोड़ना पड़ेगा जिसके कारण लाभ की ज्यादा अपेक्षाएं ना रखें। परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित हो सकते है। कार्य स्थल के साथ पारिवारिक वातावरण भी अस्त व्यस्त रहेगा। धन लाभ सामान्य से कम रहेगा। सेहत छुटपुट बातो को छोड़ ठीक रहेगी रात्रि के बाद अत्यंत थकान बुखार आने की संभावना है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन हर प्रकार से लाभदायक रहने वाला है। विशेषकर कार्य क्षेत्र पर आज आपकी रुकी हुई योजनाओं में आकस्मिक गति आने से धन लाभ के मार्ग खुलेंगे नौकरिपेशाओ को भी अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा लेकिन कोई उलझन में डालने वाला कार्य भी मिलने से कुछ परेशानी होगी। परिवार में भी आज आपसी सौहार्द बनने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। पत्नी का सहयोग आज महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा।कार्य भार बढ़ने से पर्यटन सैर की योजना अधूरी रह सकती है। शरीर मे वात का प्रकोप रहने से जोड़ो अथवा शरीर मे दर्द अकड़न की शिकायत हो सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। किसी दिव्य अनुभूति के कारण आध्यत्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। धार्मिक क्रियाओं में समय एवं धन का सदुपयोग करेंगे। कार्य का बोझ आज अधिक रहने के कारण धार्मिक कार्यो को ज्यादा समय नही दे पाएंगे या ध्यान इधर उधर भटकेगा। आर्थिक उलझने रहने पर भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे। संध्या के बाद किसी भी काम में थोड़े से प्रयास से सफलता मिल सकती है। परिजनों विशेष बुजुर्गो का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ कमी का भी अनुभव करेंगे। आज की यात्रा कुछ ना कुछ लाभ देकर जाएगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह है। असंयमित दिनचर्या के कारण आज शारीरिक रूप से कमजोरी थकान अनुभव होगी अकस्मात बुखार आने की भी संभावना है। आकस्मिक यात्रा के योग दुविधा में डाल सकते है यथा संभव आज यात्रा टालें। कार्य क्षेत्र पर आज मन मारकर काम करना पड़ेगा कम समय मे अधिक लाभ कमाने के प्रलोभन में आकर आज कोई भी वर्जित कार्य ना करें धन के साथ सम्मान हानि हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाये अन्यथा जरूरत के समय परेशानी होगी। उधारी के व्यवहार संयमित रखें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन व्यापारियों के लिए लाभदायक रहेगा लेकिन इसके लिये आलस्य का त्याग करना पड़ेगा। आपके पूर्व नियोजित कार्यक्रम अधिक व्यस्तता के कारण निरस्त होंगे लेकिन आज किये नये खासकर जोखिम के कार्यो से अधिक लाभ की संभावना है। आज परिवार के ऊपर बजट से ऊपर खर्च करना पड़ सकता है। सेहत आज सामान्य ही रहेगी लेकिन अनियमित दिनचार्य के कारण कमर पीठ दर्द की शिकायत रह सकती है। संध्या के बाद का समय थोड़ा मनोरंजन होने से थकान मिटेगी। गृहस्थ जीवन शांत रहेगा।
➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿

Related Articles

Back to top button