GONDAउत्तरप्रदेशकरनैलगंज परसपुर
Trending

गोंडा : दरवाजे पर बंधी भैंस पड़िया खोल ले गए चोर, जिम्मेदार अफसर बने मौन

परसपुर (गोण्डा) : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मधईपुर खांडेराय के बरवन पुरवा में दरवाजे पर बंधी भैंस व पड़िया चोर खोल ले गए। लोगों का आरोप है कि पुलिस की निरंकुशता के चलते आये दिन चोरियों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पशुपालक ने बताया की तकरीबन एक लाख रुपये से ज्यादा नुकसान हुआ। पीड़ित किसान अभिषेक सिंह ने पुलिस को इसकी तहरीर दी। किन्तु उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित किसान ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सहन दरवाजे पर उसकी भैंस पड़िया खूंटे पर बंधी थी। गुरुवार की बीती रात में तकरीबन एक लाख रुपये कीमत की उसकी कीमती भैंस व पड़िया अज्ञात चोर खोल ले गये। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने थाने पर तहरीर देने की बात कहकर लौट गयी। पीड़ित पशुपालक ने बताया कि गुरुवार की सुबह ही परसपुर थाने में इसकी तहरीर दी। दरोगा जी ने हल्का सिपाही को तहरीर देकर मामले की जाँच करने को कहा। किन्तु दोपहर बीत जाने के बाद भी कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुँचा। पीड़ित ने हल्का सिपाही को फोन पर आपबीती बताई, तो सिपाही ने डेहरास बैंक डयूटी बताकर फोन काट दिया।

परसपुर क्षेत्र में नहीं थम रही चोरियां, फरियादी काट रहा थाने का चक्कर

वहीं परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरिया के पूरे पंडित के रहने वाले किसान राधे श्याम मिश्र के घर के समीप खेत में लगा इंजन का पंखा चोर खोल ले गये। पीड़ित किसान ने इसकी तहरीर थाने पर दी। और कहा है कि उसके घर के समीप खेत में लगा इंजन का पंखा चोर खोल ले गए। भनक मिलने पर आटां के एक कबाड़ी के यहां खोजबीन में अपने पंखा का पहचान किया। गया पीड़ित किसान ने बताया कि पंखा के बारे में पूंछने पर कबाड़ी वाले ने उसके साथ बदसलूकी की।

Related Articles

Back to top button