उत्तरप्रदेश
अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों में जबर्दस्त उत्साह, मंगला आरती के साथ ही दर्शन का समय बढ़ाया गया,अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक राम लला देंगे दर्शन।

अयोध्या के राम मंदिर में आज भी दर्शन के लिए भक्तों में जबर्दस्त उत्साह है। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी है। दर्शन का समय बढ़ाया गया,अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक राम लला देंगे दर्शन।मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। आज भीड़ को व्यवस्थित करने में प्रशासन सफल रहा है।