
सीतापुर के लहरपुर पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने रविवार को क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बाबा जंगली नाथ मंदिर, ताहपुर गौशाला, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान और नवनिर्मित समोलिया लिंक मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले प्रसिद्ध बाबा जंगली नाथ मंदिर पहुंचकर यज्ञशाला, धर्मशाला और कुंड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजन भी किया। वहां से वे ग्राम ताहपुर स्थित गौशाला पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गौशाला में जानवरों के दुबले होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को एक महीने का समय देते हुए चेतावनी दी कि जानवरों की हड्डियां नहीं दिखनी चाहिए। उन्होंने गौवंशों की संख्या, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, अलाव और भूसे की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकरी उपस्थित नही थे/
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने ग्राम ताहपुर और भवानीपुर में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बाद में, उनका काफिला तंबौर की ओर रवाना हुआ। रास्ते में उन्होंने ग्राम लालपुर के पास नवनिर्मित समोलिया लिंक मार्ग का भी निरीक्षण किया। सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए उसे खोदवाकर परीक्षण भी किया गया।
मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि अब जिले में स्थित बदलेगी ऐसे अधिकारी पर हम सभी को नाज है
हमारी सत्य एवं निष्पक्ष खबरों को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए www.shekhar news.com पर




