
सीतापुर सूत्रों के अनुसार सीतापुर में डीएम के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं: डीएम राजा गणपति आर सुरक्षित, गनर प्रदीप घायल, डीएम के वाहन सहित दो वाहन क्षतिग्रस्त
सीतापुर में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब डीएम नवाब नगर गांव का निरीक्षण करने के लिए जा रहे थे। अचानक काफिले की एक गाड़ी द्वारा ब्रेक लगाए जाने के कारण पीछे चल रही गाड़ियां संतुलन नहीं बना सकीं और तीन वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में जिलाधिकारी पूरी तरह सुरक्षित रहे।
हादसा लहरपुर तहसील क्षेत्र में हुआ, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर इतनी तेज थी कि काफिले की गाड़ियों को आंशिक क्षति पहुंची। दुर्घटना के दौरान डीएम के गनर प्रदीप कुमार को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायल गनर को उपचार के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि गनर की हालत स्थिर है और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।


