
इतिहास की 26 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश…
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 अप्रैल 2024*
*शुक्रवार*
🏚नई दिल्ली अनुसार🏚
🇮🇳शक सम्वत- 1946
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2081
🇮🇳मास- वैशाख
🌓पक्ष- कृष्णपक्ष
🗒तिथि- द्वितीया – 07:48 तक
🗒पश्चात्- तृतीया
🌠नक्षत्र- अनुराधा – 27:40 तक
🌠पश्चात्- ज्येष्ठा
💫करण- गर – 07:48 तक
💫पश्चात्- वणिज
✨योग- वरियान – 28:18 तक
✨पश्चात्- परिघ
🌅सूर्योदय- 05:44
🌄सूर्यास्त- 18:53
🌙चन्द्रोदय- 21:21
🌛चन्द्रराशि- वृश्चिक दिनरात
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- उत्तरगोल
💡अभिजित- 11:52 से 12:45
🤖राहुकाल- 10:40 से 12:19
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- पश्चिम
✍विशेष👉
🔅आज शुक्रवार को 👉 वैशाख बदी द्वितीया 07:48 तक पश्चात् तृतीया शुरु , आश द्वितीया व्रत , आसों दोज , विघ्नकारक भद्रा 20:03 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 27:40 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / राजयोग 27:40 तक , श्री दुर्गा देवी रथ यात्रा – अंजारले (रत्नागिरी) , श्रीनिवास अयंगर रामानुजन स्मृति दिवस , श्री लछमन सिंह गिल स्मृति दिवस , चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना (1986 नाभिकीय दुर्घटना) दिवस व विश्व बौद्धिक संपदा दिवस ( World Intellectual Property Day )।
🔅कल शनिवार को 👉 बैशाख बदी तृतीया 08:20 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , संकष्टी /अंगारकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
🎯आज की वाणी👉
🌹
हितं मनोहारि च दुर्लभं वचः।
अर्थात् 👉
हितकारी बातें मन को भी अच्छी लगे ऐसा दुर्लभ ही होता है।
🌹
26 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1607 – केप हेनरी में पहले ब्रिटिश नागरिक ने अमेरिकी कालोनी की स्थापना की।
1630 – विश्व का पहला लोज़ नामक समाचार पत्र जर्मनी से प्रकाशित हुआ।
1654 – ब्राजील से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1755 – रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
1828 – रूस ने ग्रीस की स्वाधीनता को समर्थन करने की दिशा में तुर्की से युद्ध की घोषणा की।
1841 – भारत में समाचार पत्र बॉम्बे गैजेट अखबार पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया।
1903 – गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और यहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।
1915 – प्रथम विश्वयुद्ध में इटली ने लंदन में ब्रिटेन, फ्रांस और रूस के साथ गुप्त संधि की।
1926 – जर्मनी और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1928 – मोम की मूर्तियों के लिए मशहूर ‘मैडम तुसाद प्रदर्शनी’ लंदन में दिखाई गई।
1929 – भारत और इंग्लैंड के बीच प्रथम विमान सेवा शुरू हुई।
1933 – जर्मनी में ख़तरनाक संगठन गेशटापू अस्तित्व में आया।
1942 – चीन में मंचूरिया के होन्केको में कोयला खदान में धमाके से 1,549 लोगों की मौत हुई।
1954 – ऐतिहासिक जेनेवा कांफ़्रेंस स्वीज़रलैंड के नगर जेनेवा में आरंभ हुई जिसमें 19 देशों के विदेशमंत्रियों ने भाग लिया।
1959 – क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
1962 – पहली बार एक अमरीकी अंतरिक्ष यान ने चाँद की सतह को छुआ।
1964 – ज़ंज़ीबार और तांगानीका देशों को मिलाकर तंज़ानिया देश अस्तित्व में आया। इससे पहले दोनों देश विभिन्न शक्तियों के अधीन रहे।
1966 – 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से उज्बेकिस्तान का ताशकंद शहर पूरी तरह तहस नहस हो गया।
1974 – माल्टा ने संविधान अंगीकार किया।
1980 – स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में स्थापित किया गया।
1984 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने चीन की यात्रा की।
1986 – चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ। उस वक्त चेरनोबिल, जो अब यूक्रेन में है, सोवियत रूस का हिस्सा हुआ करता था।
1990 – चीन में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 126 लोग मारे गये।
1990 – वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकार्ड बनाया (कन्फर्म नहीं है)।
1993 – महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 56 लोग मारे गये।
1994 – जापान के नगोया में ताइवान एयरबस ए-300 दुर्घटनाग्रस्त होने से 262 लोगों की मौत हो गयी।
2004 – ईराक के नये झंडे को मान्यता मिली।
2006 – भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2007 – जापानी कंपनी सोनी ने भारत में वर्ष 2010 तक 2 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा।
2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया।
2008 – अमेरिका ने भारत के साथ किये गए 123 समझौते में किसी भी परिवर्तन की सम्भावना से इन्कार किया।
2010 – बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग ‘गंगा केला’ के रूप में करने का फैसला किया।
2013 – दक्षिणी अफगानिस्तान में एक बस पर किये गये तालिबानी हमले में 30 लोग मारे गये।
2019 – भारत ने बैंकॉक में आयोजित एशियन मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण सहित 13 पदक जीते।
2019 – श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, देशभर में लगाया गया कर्फ्यू। श्रीलंका में आईएस से जुड़े 130 से अधिक संदिग्ध सक्रिय। हमलों को रोकने में विफल रहने पर पीएम विक्रमसिंघे ने मांगी माफी।
2019 – श्रीनगर में पुलिस चौकी पर आतंकियों का हमला, दो पुलिसकर्मी घायल।
2020 – सऊदी अरब के किंग सलमान ने नाबालिगों को मौत की सजा नहीं देने का आदेश जारी किया।
2021 – कोरोना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री योशीहीदे सुगा व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ बातचीत की व विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब से फोन पर बातचीत की।
2022 – पाकिस्तान में कराची विश्वविद्यालय परिसर में हुए विस्फोट से 3 चीनी नागरिकों सहित 4 लोगों की मौत हुई।
2022 – श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक लघु वीडियो श्रृंखला ‘आजादी की अमृत कहानियाँ’ लॉन्च की।
2023 – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों पर नक्सली हमले में 10 जवान शहीद व एक नागरिक की भी मौत हुई।
2023 – तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने 64 साल बाद रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया , 1959 में घोषणा हुई थी।
2023 – सरकार के ऑपरेशन कावेरी के तहत 360 यात्रियों वाला विमान सूडान से रेस्क्यू होकर जेद्दा से दिल्ली पहुंचा।
26 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति👉
1864 – पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी – स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक।
1892 – कृष्ण चन्द्र गजपति – भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
1897 – नितिन बोस – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।
1908 – सर्व मित्र सीकरी – भारत के 13वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1942 – मीनू मुमताज़ – भारतीय अभिनेत्री थीं।
26 अप्रैल को हुए निधन👉
1748 – मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर – मुग़ल वंश का 14वाँ बादशाह था।
1920 – श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, आधुनिक काल के एक महान् भारतीय गणितज्ञ।
1969 – लछमन सिंह गिल – पंजाब पूर्व मुख्यमंत्री ।
1982 – मलयज- प्रतिष्ठित कवि और आलोचक ।
1987 – शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।
1999 – नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन।
2010 – प्रभा राव, राजस्थान की राज्यपाल।
2020 – ओडिया के जाने-माने नाटककार और लेखक बिजय मिश्रा का निधन।
2020 – ग्रैमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड होने वाले सिंगर ट्रॉय स्नेड का निधन।
2021 – भारतीय परमाणु वैज्ञानिक कृष्णमूर्ति संतानम का निधन हुआ।
2021 – मारुति उद्योग के पूर्व एमडी जगदीश खट्टर (78) का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हुआ।
2021 – भारत के प्रसिद्ध गुजराती कवि दादूदन गढ़वी (81) का निधन हुआ (27 अप्रैल का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।
2022 – भारत की पूर्व महिला हॉकी कप्तान एलवेरा ब्रिटो (81) का बेंगलुरु में निधन हुआ।
2022 – तुर्की फ्रीस्टाइल पहलवान इस्माइल ओगन (89) का निधन हुआ।
26 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 श्री दुर्गा देवी रथ यात्रा – अंजारले (रत्नागिरी)।
🔅 श्रीनिवास अयंगर रामानुजन स्मृति दिवस।
🔅 श्री लछमन सिंह गिल स्मृति दिवस।
🔅 चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना (1986 नाभिकीय दुर्घटना) दिवस।
🔅 विश्व बौद्धिक संपदा दिवस ( World Intellectual Property Day ).
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
26 अप्रैल 2024, शुक्रवार
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। थकान या हरारत का असर अवश्य रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वाभिमान में वृद्धि होगी। आनाज तिलहन में निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें। फिजूल का समय बर्बाद करने से बचें। व्यस्त रहेंगे इसलिए थकान से बचने के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन आप के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कई जरूरी डील और नये रिश्ते आज जुडऩे वाले है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे । निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। यात्रा शुभ रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा । सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कई दिनों से जो बात आप कहना चाह रहे थे, आज कहने का अवसर मिल सकता है। रुके कार्यों में आप के राजनितिक संबंध का लाभ मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे, अर्थव्यवस्था में सुधार के योग है। निर्णय समय पर लेना सीखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आपकी व्यवहार कुशलता और समझदारी से लोग खुश होंगे। आर्थिक लाभ होगा। आप जो भी करें पहले किसी अनुभवी से राय लें फिर किसी कार्य की शुरुआत करें। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कार्य के कारण जीवन थोड़ा व्यस्त रहेगा । कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग कर पाओगे व मिलेगा। कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। आज किसी शिव मंदिर जाकर दूध से अभिषेक करें। आर्थिक लाभ व मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा । लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मंगलमय होगा । नई योजना सफल होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए परिजनों से आर्थिक सहायता लेनी होगी। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा ।दोस्तों से अनबन समाप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी आदि में धन लगेगा। बाहरी सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। धार्मिक रूचि उत्पन्न होगी । स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । राजनीति में आप अपना हुनर आजमा सकते हैं। सफलता के योग हैं। वैवाहिक रिश्तों के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके अपनों द्वारा आपका सहयोग कम हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । सभी को साथ में लेकर चलें। वाहन पर खर्च होगा। व्यवसायिक नई योजना से लाभ होगा। पार्टी-का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करने में सफल होंगे। शारीरिक थकान संभव है। विवाद से बचें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। नए लोगों से संपर्क होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आयेंगे। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। मित्रों से संपर्क मजबूत होगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आप जो करना चाहते हैं उसके पहले रणनीति तैयार करें। अपनी सूझ-बूझ से रुके काम पूरे करवा लेंगे। आप क्रोधित हो सकते है , संयत रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी रहेगी।
🔅 कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰