उत्तरप्रदेशलखनऊ
Trending

इतिहास की 20 मई 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

🕉️🌷🚩🪔⚜🕉⚜🪔🚩🌷🕉️
🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏
🙏शुभप्रभातम् जी🙏

इतिहास की 20 मई 2022 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..

 *📝आज दिनांक 👉*
 *📜 20 मई 2023*
           *शनिवार*

🏚नई दिल्ली अनुसार🏚

🇮🇳शक सम्वत- 1945
🇮🇳विक्रम सम्वत- 2080
🇮🇳मास- ज्येष्ठ
🌓पक्ष- शुक्लपक्ष
🗒तिथि- प्रतिपदा – 21:32 तक
🗒पश्चात्- द्वितीया
🌠नक्षत्र- कृत्तिका – 08:02 तक
🌠पश्चात्- रोहिणी
💫करण- किन्स्तुघ्ना – 09:24 तक
💫पश्चात्- बव.
✨योग- अतिगण्ड – 17:17 तक
✨पश्चात्- सुकर्मा
🌅सूर्योदय- 05:28
🌄सूर्यास्त- 19:07
🌙चन्द्रोदय- 05:39
🌛चन्द्रराशि- वृषभ – दिनरात
🌞सूर्यायण – उत्तरायण
🌞गोल- दक्षिणगोल
💡अभिजित- 11:50 से 12:45
🤖राहुकाल- 08:52 से 10:35
🎑ऋतु- ग्रीष्म
⏳दिशाशूल- पूर्व

✍विशेष👉

🔅आज शनिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी प्रतिपदा 21:32 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष आरम्भ , भावुका करिदिन , करवीर व्रत , दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत आरम्भ , श्री गंगा दशाश्वमेघ स्नान प्रारम्भ , गंगा स्तौत्र का नित्य वृद्धि क्रम से पाठ , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग 08:03 से अगले दिन सूर्योदय तक , शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में 24:40 पर , गुरु अश्विनी नक्षत्र में 16:23 पर , मेजर श्री पीरू सिंह शेखावत जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित ) , श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी पुण्य दिवस , श्री टंगटूरी प्रकाशम स्मृति दिवस , श्री विपिन चंद्र पाल स्मृति दिवस , विश्व मधुमक्खी दिवस ( संयुक्त राष्ट्र ) , अमेरिकी सशस्त्र सेना दिवस (मई महीने के तीसरे शनिवार को ) व World Metrology Day.।
🔅कल रविवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी द्वितीया 22:11 तक पश्चात् तृतीया शुरु।

🎯आज की वाणी👉

🌹
उदक्शिरा न स्वपेत
तथा प्रत्यक्शिरा न च।
प्राक्शिरास्तु स्वपेद्विद्वा-
नथवा दक्षिणाशिराः॥
★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४
अर्थात् 👉
उत्तर तथा पश्चिम की ओर सिर कर के न सोये। विद्वान् पुरुष को पूर्व अथवा दक्षिण की ओर सिर करके ही सोना चाहिये।
🌹

20 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1293 – जापान के कामाकुरा में आए भूकंप में 30 हजार लोगों की मौत हुई।
1310 – दोनों पैरों के लिए जूते का निर्माण किया गया।
1378 – दक्षिण भारत के दक्कन प्रांत के शासक बहमनी सुल्तान दाउद की हत्या।
1498 – वास्कोडिगामा भारत पहुँचे।
1609 – विलियम शेक्सपियर की कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन हुआ।
1677 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिंगी का किला जीता।
1784 – पेरिस में ग्रेट ब्रिटेन और डच गणराज्य के साम्राज्य के बीच औपचारिक रूप से चौथे एंग्लो-डच युद्ध समाप्त होने के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1825 – चार्ल्स एक्स फ्रांस के राजा बने।
1864 – वर्जीनिया के वेयर बॉटम चर्च में लड़ाई से 1,400 मारे गए।
1867 – रानी विक्टोरिया द्वारा रचित कला और विज्ञान फाउंडेशन के रॉयल अल्बर्ट हॉल का उद्घाटन किया गया।
1873 – सैन फ्रैंसिस्कों के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को जीन्स का पेटंट दिया गया।
1882 – गोत्थार्ड रेल सुरंग एंट्री स्विट्जरलैंड और इटली को खोला गया।
1891 – थॉमस एडिसन के प्रोटोटाइम काइनेटोस्कोप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया।
1902 – क्यूबा को संयुक्त राज्य अमेरिका से आजादी मिली।
1902 – टॉमस एस्ट्राडा पाल्मा देश के पहले राष्ट्रपति बने।
1923 – स्टेनली बाल्डविन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1926 – रेलवे श्रम अधिनियम पारित किया गया।
1927 – बोइंग 40 ए कंपनी द्वारा निर्मित पहला यात्री एयरलाइन पहली बार उड़ाया गया।
1927 – सऊदी अरब को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली।
1965 – पाकिस्तान का बोइंग 720-बी विमान मिस्र के काहिरा में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 121 लोगों की मौत हुई।
1965 – कमांडर एम.एस. कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल माउंट एवरेस्ट सम्मेलन में पहुँचा।
1965 – ब्रिटिश पुलिस को अपराधियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले छोड़ने की अनुमति मिली।
1972 – कैमरून ने अपने संविधान को अंगीकार किया।
1972 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज का शिलान्यास किया।
1983 – दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रीटोरिया में कार बम धमाके में 16 लोगों की मौत हुई।
1990 – हबल स्पेस टेलीस्कोप ने अंतरिक्ष से पहली तस्वीरों भेजी।
1995 – रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष ‘स्पेक्त्र’ का सफल प्रक्षेपण।
1998 – मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली ‘पिनाका’ का परीक्षण।
1999 – कुर्द विद्रोही नेता सेमडिम साकिक को मृत्युदंड की सज़ा।
2000 – फिजी में बंदूक़धारियों के नेता जार्ज स्पेट ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने हिन्दुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।
2002 – पुर्तगाल ने पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
2003 – पाकिस्तान ने उग्रवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।
2004 – ताइवान में नवगठित सरकार ने शपथ ग्रहण की।
2004 – यूरोपीय संघ के बाद अमेरिका ने भी कृषि निर्यात सब्सिडी कम करने की घोषणा की।
2006 – चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं।
2011- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश के बीना में हज़ारों करोड़ की लागत से बनी ऑयल रिफ़ाइनरी देश को समर्पित की। यह भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, ओमान ऑयल कम्पनी तथा मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों से बनी विश्व स्तरीय परियोजना है।
2011- झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज़ भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा।
2012 – इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई।
2019 – भारत ने किलोग्राम, केल्विन, मोल और एंपीयर जैसी माप इकाइयों के लिए नए मानक अपनाए।
2020 – भीषण चक्रवाती तूफान एम्फन सुंदरबन के पास पश्चिम बंगाल तट से टकराया। प.बं. में पांच लाख से अधिक और ओडिसा में एक लाख 58 हजार से ज्‍यादा लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया। एम्फन ने कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भीषण तबाही मचाई और तूफान की चपेट में आने से 72 लोगों की जान चली गई।
2020 – अमरीकी सीनेट ने चीन की कं‍पनियों को स्‍टॉक एक्‍सचेंज से हटाने का विधेयक पारित किया। सीनेट ने आज सर्वसम्‍मति से इस विधेयक को मंजूरी दी।
2020 – अमेरिकी विदेश विभाग ने ताइवान को 18 एमके-48 मॉड 6 टॉरपीडो और संबंधित उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दी। इस सौदे की लागत करीब 18 करोड़ डालर होगी।
2021 – केरल में एलडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। पिनराई विजयन ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2021 – तमिलनाडु सरकार ने ब्लैक फंगस संक्रमण (म्यूकरमाइकोसिस) को महामारी घोषित किया।
2021 – इजरायल और हमास के बीच 11 दिनों से जारी संघर्ष आखिरकार सीजफायर पर जाकर शांत हुआ।
2022 – भारत के पहले समर्पित खगोल विज्ञान अभियान-एस्ट्रोसैट दूरबीन ने पांच सौवीं बार ब्लैक होल बनते हुए देखा।
2022 – भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका अपने इतिहास में पहली बार दिवालिया हुआ।

20 मई को जन्मे व्यक्ति👉

1734 – मधुमक्खी पालन के प्रणेता एंटोन जानसा का जन्म हुआ।
1900- सुमित्रानंदन पंत- प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
1910- रामकिंकर बैज- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार।
1918 – “परमवीर चक्र सम्मानित” मेजर पीरू सिंह शेखावत का जन्म झूंझनू राजस्थान में हुआ।
1926 – गोदे गंगाराजू मुरहारी – भारतीय राजनीतिज्ञ व तीन सत्रों तक राज्य सभा के सदस्य रहे।
1939 – बालानाथन “बालू” महेंद्रन निर्देशक ।
1941- गोह चोक टोंग- सिंगापुर के दूसरे प्रधानमंत्री।
1966 – मणीन्द्र अग्रवाल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के संगणक विज्ञान एवं अभियान्त्रिकी विभाग में पद्म श्री सम्मानित प्रोफेसर हैं।
1977 – अंजुम चोपड़ा – भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्‍तान।

20 मई को हुए निधन👉

1506 – क्रिस्टोफ़र कोलम्बस – महान नाविक जिसने अमेरिका को खोजा।
1766 – मल्हारराव होल्कर – इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक थे।
1929- राजकुमार शुक्ल- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक।
1932 – विपिन चन्द्र पाल – भारत में ‘क्रान्तिकारी विचारों के जनक’।
1957 – टी. प्रकाशम, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री।
1972 – गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’, ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि।
1994 – कासू ब्रह्मानंद रेड्डी – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
2012 – लीला दुबे – एक प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान।
2015 – सुधा शिवपुरी अभिनेत्री।

20 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 मेजर श्री पीरू सिंह शेखावत जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित )।
🔅 श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी पुण्य दिवस।
🔅 श्री टंगटूरी प्रकाशम स्मृति दिवस।
🔅 श्री विपिन चंद्र पाल स्मृति दिवस।
🔅 विश्व मधुमक्खी दिवस ( संयुक्त राष्ट्र )।
🔅 अमेरिकी सशस्त्र सेना दिवस (मई महीने के तीसरे शनिवार को )।
🔅 World Metrology Day.

कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻

⚜⚜ 🌴 🕉️ 🌴⚜⚜

Related Articles

Back to top button